CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Himani Narwal Murder Case : ब्लैकमेलिंग और फिर मर्डर… कांग्रेस की महिला नेता हिमानी के हत्यारे को लेकर हुए ये खुलासे

Himani Narwal Murder Case : ब्लैकमेलिंग और फिर मर्डर… कांग्रेस की महिला नेता हिमानी के हत्यारे को लेकर हुए ये खुलासे

By Newsdesk Admin
03/03/2025
Share
Himani Narwal Murder Case
Himani Narwal Murder Case

सीजी भास्कर, 03 मार्च । हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल (Himani Narwal Murder Case) की हत्या के बाद उनका शव एक सूटकेस में फेंका गया था। सोमवार को पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान सचिन के रूप में हुई है। आरोपी बहादुरगढ़ का निवासी है।

सूत्रों के अनुसार, हिमानी (Himani Narwal Murder Case) की हत्या उनके घर में ही की गई थी, और जिस सूटकेस में उनका शव मिला, वह भी उनके घर का था। हत्यारा हिमानी को जानता था। पुलिस ने आरोपी के पास से हिमानी का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। CIA 2 की टीम ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने दावा किया है कि वह हिमानी के साथ रिश्ते में था और वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी, साथ ही लाखों रुपये भी ले चुकी थी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

हत्या के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। वहीं, रोहतक के सांपला के SHO बिजेंद्र सिंह ने कहा, “हम आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की जाएंगी।”

कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल (Himani Narwal Murder Case) की हत्या के बाद उनका शव सूटकेस में भरकर फेंक दिया गया था, जो देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हिमानी की मां ने हत्या के बाद शव को फेंकने का आरोप लगाया है।

हिमानी नरवाल (Himani Narwal Murder Case) पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ी हुई थीं और उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भी भाग लिया था, जिसमें वह रोहतक से श्रीनगर तक गई थीं। इस यात्रा के दौरान हिमानी की राहुल गांधी के साथ एक फोटो भी वायरल हुई थी।

हिमानी के भाई जतिन ने कहा, “एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और आज हम हिमानी का अंतिम संस्कार करेंगे। मीडिया में कई अफवाहें फैलाई जा रही हैं। हमें न्याय मिलेगा। हमें अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस ने हमें कोई जानकारी नहीं दी है। हम आरोपी को मौत की सजा चाहते हैं।”

प्रेमी दूसरी लड़की से करता था बात, राज खुला तो Girlfriend ने कर लिया Suicide, प्रेमी ने खेत में दफना कर ऊपर से लगाया धान का रोपा, जीजा के घर से गायब थी लड़की, 5 महीने बाद खुला राज, खोदने पर निकला कंकाल, आरोपी गिरफ्तार
CEO ZIP Fraud : CEO बनकर भेजी जा रही ZIP फाइल से साइबर ठगी, 30 महीनों में 791 करोड़ की धोखाधड़ी
Blackmail Video Trap: बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर युवक को जाल में फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर 1 लाख की मांग
Jharkhand Naxalite Anal Encounter :  सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को किया ढेर, मरने वालों में 1 करोड़ का इनामी भी
Shahjahanpur BSP Leader Murder : बसपा नेता को छत से फेंककर मार डाला, दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?