CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Honeytrap Crypto Fraud Kanpur : हनीट्रैप में फंसाकर की 2.52 करोड़ की ठगी, कंबोडिया कनेक्शन का खुलासा

Honeytrap Crypto Fraud Kanpur : हनीट्रैप में फंसाकर की 2.52 करोड़ की ठगी, कंबोडिया कनेक्शन का खुलासा

By Newsdesk Admin
06/11/2025
Share
Honeytrap Crypto Fraud Kanpur
Honeytrap Crypto Fraud Kanpur

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो हनीट्रैप (Honeytrap Crypto Fraud Kanpur) के जरिये लोगों को फंसाकर क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी कर रहा था। टीम ने राजस्थान के जोधपुर से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरोह देशभर में लोगों से झांसे में लेकर बैंक खाते खुलवाता था, जबकि ठगी की साजिश और ट्रांजैक्शन कंबोडिया से संचालित होती थी।

Contents
  • सेवानिवृत्त बैंककर्मी से 2.52 करोड़ की ठगी
  • कंबोडिया से चलता है ठगी का बड़ा नेटवर्क

एडीसीपी क्राइम अंजली विश्वकर्मा के अनुसार, आरोपित ठगी की रकम का हिस्सा निकालकर बाकी रकम यूएसडीटी (USDT) एप (Honeytrap Crypto Fraud Kanpur) से क्रिप्टो करेंसी में बदलकर कंबोडिया भेज देते थे। आरोपितों के मोबाइल में कंबोडिया से चैटिंग के कई साक्ष्य मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि उन्हीं पैसों से कुछ देशविरोधी गतिविधियों को भी फंड किया जा रहा था।

साइबर टीम ने रामनिवास, रामदिनेश और महेंद्र (Honeytrap Crypto Fraud Kanpur) को गिरफ्तार किया है। तीनों ठगी के पैसों के लिए देशभर में लोगों से अलग-अलग नामों पर खाते खुलवाते थे। अब तक 150 भारतीय नागरिकों के विदेश में बंधक बनाए जाने के प्रमाण मिले हैं, जिनमें यूपी और दिल्ली के लोग भी शामिल हैं।

सेवानिवृत्त बैंककर्मी से 2.52 करोड़ की ठगी

कानपुर के विकास नगर निवासी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी अनिल सिंह चौहान को एक अनजान नंबर से मैसेज आया — “क्या आप एयरपोर्ट पहुंच गए हैं?” जब उन्होंने जवाब दिया तो सामने वाले ने खुद को इरा रेड्डी बताया और गलती से मैसेज भेजने की बात कही। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और फिर आरोपी ने टेलीग्राम के जरिए हनीट्रैप में फंसा लिया। उसने “क्वाइनेक्स एप” डाउनलोड कराकर 13 बैंक खातों में 2.52 करोड़ रुपये निवेश के नाम पर ट्रांसफर कराए। बाद में जब ठगी का पता चला, तो अनिल सिंह ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कंबोडिया से चलता है ठगी का बड़ा नेटवर्क

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि कंबोडिया में साइबर ठगों का एक विशाल कॉल सेंटर काम कर रहा है, जहां से ये नेटवर्क भारत के खातों के जरिये ठगी की रकम ट्रांसफर करता है। पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि उन्होंने भारत में 20-20 लोगों की तीन टीमें बना रखी हैं, जो अलग-अलग राज्यों में खातों का इस्तेमाल करते थे। ये लोग सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने या कुछ हजार रुपये की कमाई के झांसे में गरीब लोगों से खाते खुलवाते थे। पुलिस ने अब तक ₹28 लाख बरामद किए हैं और कई बैंक खातों को फ्रीज किया है।

Elephant calf dies after getting stuck in swamp : वन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
The world is watching the Trump-Xi Jinping meeting : क्या बीजिंग में सुलझेगा ईरान संकट?
Bank Deposit: बैंकों में घटते डिपॉजिट से वित्त मंत्री चिंतित, Deposit बढ़ाने बैंकों को दी ये सलाह
बड़ी खबर: कलेक्टर को घूस देने के आरोप में अडानी ग्रुप का एक बड़ा अफसर गिरफ्तार, मिठाई के डिब्बे में दिया था 2 लाख कैश
बैकुंठधाम में पिता के साथ स्कूटी से जा रही महिला को ठोकर मार भागा झारखंड पासिंग कार का चालक, FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?