CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जशपुर की युवती की मानव तस्करी का खुलासा: जबरन शादी, यौन शोषण और एक लाख में बिक्री; 7 आरोपी गिरफ्तार..

जशपुर की युवती की मानव तस्करी का खुलासा: जबरन शादी, यौन शोषण और एक लाख में बिक्री; 7 आरोपी गिरफ्तार..

By Newsdesk Admin
29/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 जून |

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की एक लड़की को उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 जून को 3 लोगों ने 1 लाख रुपए में बेच दिया। उसकी जबरन एक युवक से 12 जून को शादी करा दी गई। युवक ने पीड़िता से कई बार रेप भी किया। जब युवती भागने की कोशिश की तो युवक ने कहा कि तुझे जाने से मार दूंगा।

मिली जानकारी के मुताबिक युवती को अच्छी सैलरी वाली नौकरी दिलाने के बहाने से लेकर UP लेकर गए थे, लेकिन वहां लेकर जाकर अनजान शख्स से जबरन शादी करा दी। लड़की से मोबाइल छीनकर मारपीट भी की गई। अंबिकापुर की मणिपुर पुलिस ने 7 लोगों को अरेस्ट किया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 21 जून 2025 को लापता लड़की की बहन ने अंबिकापुर के मणिपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय चचेरी बहन 6 महीने पहले काम की तलाश में अंबिकापुर आई थी। वह यहां रहकर एक होटल में काम कर रही थी।

इसके कुछ दिन पहले ही उसने किराए पर एक कमरा भी लिया था। 19 जून को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। उसे 1 लाख रुपए देकर उसकी बहन को ले जाने को कहा गया। इससे वह हड़बड़ा गई।

पीड़िता की बहन ने पुलिस को बताया कि फोन आने के बाद उसने अपनी चचेरी बहन से उसके कथित ससुर के नंबर से बात की। इस पर पीड़िता ने बताया कि अंबिकापुर के चठिरमा निवासी काबिल अंसारी उसकी पत्नी हीना और सास रामेश्वरी सोनवानी ने मुझे 40 हजार रुपए में बेच दिया है।

कैसे पकड़े गए अंबिकापुर के दलाल ?

सरगुजा पुलिस ने पीड़िता की बहन की शिकायत के बाद आरोपी काबिल अंसारी, उसकी पत्नी हीना और सास रामेश्वरी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। काबिल अंसारी ने बताया कि, उसकी पहचान भिंड मध्यप्रदेश निवासी सुरेंदर कुशवाहा से करीब 2 साल पहले हुई थी।

सुरेंदर कुशवाहा शादी के लिए लड़की खोजने झारखंड के गढ़वा आया था। इसी दौरान सुरेंदर कुशवाहा से युवती को बेचने को लेकर डील तय हुई। सुरेंदर के कहने पर आरोपी अंसारी पीड़िता को लेकर उत्तरप्रदेश के औरया आया।

यहां उन्होंने युवती की शादी कराने को कहा, लेकिन युवती ने मना कर दिया। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती की जबरन सुमित राठौर नाम के युवक से शादी करा दी। इसके बदले में सुरेंदर कुशवाहा ने 40 हजार रुपए दिए। बाकी 60 हजार 4 लोगों ने बांट लिए।

युवक जबरदस्ती बनाता था संबंध

पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद युवती को उत्तरप्रदेश से बरामद किया। पीड़िता ने बताया कि, उसकी शादी जबरदस्ती सुमित राठौर के साथ कराई गई। वो मेरे से कई बार रेप किया। भागने की कोशिश की तो सुमित राठौर और उसके पिता राकेश राठौर ने युवती से मारपीट की।

मामले में मणिपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि, पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ धारा 137(2), 140(3), 142, 144(2), 64(2)(ड), 69 BNS के तहत कार्रवाई की गई है।

इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  1. काबिल अंसारी (31) निवासी अंबिकापुर।
  2. हीना (29) निवासी चठिरमा अंबिकापुर।
  3. राजेश्वरी सोनवानी (51) निवासी टपरकेला, अंबिकापुर।
  4. सुरेंदर कुशवाहा (26) निवासी भिंड, मध्यप्रदेश।
  5. सकील खान (38) निवासी कानपुर, उत्तरप्रदेश।
  6. सुमित राठौर (26) निवासी जालौन, उत्तरप्रदेश।
  7. राकेश राठौर (52) निवासी जालौन, उत्तरप्रदेश।

Spinner’s amazing performance in IPL : 24 में 20 डॉट बॉल फेंककर बनाया नया रिकॉर्ड
Bilaspur heroin supplier: ड्रोन नेटवर्क का पर्दाफाश, पंजाब सीमा से कड़ी सप्लाई पर शिकंजा
“आंगनबाड़ी मेरी जमीन पर बना है, खाली करो” कहते हुए महिला कार्यकर्ता से मारपीट, जांच में जुटी दुर्ग पुलिस
Liquor Scam Chhattisgarh : बिट्‌टू की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को फटकार, ईडी की भी लगाई क्लास
Elderly Couple Murder Case : बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या से मचा हड़कंप, संदिग्ध हिरासत में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather changes in Bastar : कई इलाकों में बारिश के आसार

Weather changes in Bastar

Uproar over not paying more than Rs 200 for petrol : पंप पर ग्राहक और संचालक में मारपीट

Uproar over not paying more than Rs 200…

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago

Compassionate Appointment
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा…

Female lawyer brutally murdered : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी पर कत्ल का आरोप

Female lawyer brutally murdered

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Viral Instagram Reels Threat: सरगुजा में चाकू मारने की धमकी वाली रील, जेल पहुंचते ही बदमाश फूट-फूटकर रोया

06/10/2025
IG Ratanlal Dangi Removed
छत्तीसगढ़

IG Ratanlal Dangi Removed : पुलिस अकादमी से हटाए गए IG रतनलाल डांगी, अजय यादव को सौंपी गई जिम्मेदारी

07/11/2025
अजब-गजबअन्यअपराधछत्तीसगढ़

चीतल के अंतिम संस्कार में पेट्रोल के इस्तेमाल पर बवाल, रेंजर को नोटिस

29/07/2025
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तीन अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता घोषित किया, देखें पूरी सूची और प्रक्रिया

08/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?