CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hyundai Car Sales : सितंबर में टूटा रिकॉर्ड! CRETA और VENUE ने किया धमाका, कंपनी ने रच दिया नया इतिहास

Hyundai Car Sales : सितंबर में टूटा रिकॉर्ड! CRETA और VENUE ने किया धमाका, कंपनी ने रच दिया नया इतिहास

By Newsdesk Admin
03/10/2025
Share
Hyundai Car Sales
Hyundai Car Sales

सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर। कार कंपनियों के लिए बीता सितंबर बेहद खास साबित हुआ है। जीएसटी छूट के बाद वाहनों के दाम में आई गिरावट का असर सेल्स चार्ट पर साफ नजर आने लगा है। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने इस बार अपनी अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिक्री दर्ज की है। बीते सितंबर में कंपनी ने कुल 70,347 वाहन बेचे हैं, जिसमें घरेलू बिक्री 51,547 यूनिट और एक्सपोर्ट 18,800 वाहन शामिल हैं। यह पिछले साल सितंबर की तुलना में 10% की वृद्धि दर्शाता है। पिछले साल सितंबर में कंपनी ने कुल (डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट) 64,201 वाहनों की बिक्री की थी। (Hyundai Car Sales)

CRETA और VENUE की रिकॉर्ड बिक्री

घरेलू बाजार में एसयूवी की मांग जबरदस्त रही है। हुंडई ने बताया कि घरेलू बिक्री में एसयूवी का हिस्सा 72.4% तक पहुंच गया है, जो कंपनी के इतिहास में सबसे अधिक है। इस दौरान CRETA ने 18,861 यूनिट्स के साथ अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की, जबकि VENUE ने 20 महीनों में सबसे अधिक 11,484 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। (Hyundai Car Sales)

GST और नवरात्रि का असर

हुंडई मोटर इंडिया के डायरेक्टर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, तरुण गर्ग ने कहा, “जीएसटी 2.0 और फेस्टिव सीजन का सीधा असर वाहनों की बिक्री पर पड़ा है। GST 2.0 सुधारों से लाखों लोगों की आकांक्षाओं को नई दिशा मिली है। इसी वजह से घरेलू और निर्यात बाजारों में तेज वृद्धि दर्ज की जा रही है।” (Hyundai Car Sales)

सितंबर सेल्स की खास बातें

18,861 यूनिट्स के साथ CRETA की अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री।

37,313 यूनिट्स के साथ SUV की बिक्री में 72.4% ग्रोथ, हुंडई के इतिहास में सबसे अधिक।

11,484 यूनिट्स के साथ VENUE की 20 महीनों में सबसे ज्यादा बिक्री।

सितंबर 2025 में एक्सपोर्ट 18,800 यूनिट्स, जो पिछले 33 महीनों में सबसे अधिक।

अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान कुल निर्यात 99,540 यूनिट्स, सालाना आधार पर 17% की वृद्धि।

एक्सपोर्ट में भी नया रिकॉर्ड

निर्यात में भी हुंडई ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है। सितंबर में कंपनी ने 18,800 यूनिट्स वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले 33 महीनों में सबसे ज्यादा है। वहीं अप्रैल से सितंबर 2025 तक कुल निर्यात 99,540 यूनिट्स रहा, जो पिछले साल की तुलना में 17% अधिक है। एसयूवी की घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट में तेजी ने भारत को एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने में मदद की है। (Hyundai Car Sales)

Health System Reform: इलाज से आगे बढ़कर रोकथाम की राह, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का दो साल का रिपोर्ट कार्ड
मराठी मोर्चे पर महायुति में मतभेद, एकनाथ शिंदे के मंत्री बोले- ‘पुलिस वाले BJP के काम न करें’
मुकेश अंबानी की कंपनी RIL सहित 8 कंपनियों को तगड़ा झटका, एक हफ्ते में डूबे 2,24,630.45 करोड़ रुपये
‘मोदी जी देश की संपत्तियां बेचकर खुद चले जाएंगे’- कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
जब बड़े ने बताया काम तो छोटे ने घोंप दिया चाकू 🛑 नशे में था बड़ा भाई, काम का फरमान सुनते ही छोटे को आया गुस्सा, हैरान कर देगी रिश्तों के कत्ल की कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?