CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘शूटर को तेरे नाम की सुपारी दी है…’, रांची में जज को मिली धमकी, लेटर में दो नक्सली नेताओं का भी जिक्र

‘शूटर को तेरे नाम की सुपारी दी है…’, रांची में जज को मिली धमकी, लेटर में दो नक्सली नेताओं का भी जिक्र

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

झारखंड से एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जज साहब को जान से मारने की धमकी दी गई है. रांची के NIA कोर्ट के जज को पत्र भेजकर ये धमकी दी गई है. इसके साथ ही जेल ब्रेक करने की भी धमकी दी गई है. स्पीड पोस्ट के जरिए से दो गुमनाम पत्र बंद लिफाफे में भेजे गए हैं. धमकी भरे गुमनाम पत्र मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

Contents
  • मारने के लिए दे दिए गए पैसे
  • नंबर अधिकारी के नाम पर रजिस्टर्ड

जानकारी के मुताबिक रांची के सिविल कोर्ट परिसर स्थित NIA कोर्ट के जज को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ जेल में बंद एक करोड़ के इनामी नक्सली संगठन के नेता प्रशांत बोस और शीला मरांडी को भी जेल ब्रेक कर जेल से बाहर निकालने की धमकी दी गई है. स्पीड पोस्ट के जरिए भेजे गए धमकी भरे पत्र के सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. रांची के कोतवाली थाना में चार संदिग्धों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

मारने के लिए दे दिए गए पैसे

इस घटना में दर्ज हुए केस में अरुण कुमार, अनामिका इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, साकेत तिर्की और एक अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. धमकी वाले पत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि NIA के न्यायाधीश पर हमला करने के लिए पैसे भी दिया जा चुका है, लिखा, “शूटर को तेरे नाम की सुपारी दी है.” साथ ही ये भी लिखा गया है कि जेल ब्रेक कर जेल में बंद एक करोड़ के इनामी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता प्रशांत बोस और शीला मरांडी को जेल से निकालना है.

नंबर अधिकारी के नाम पर रजिस्टर्ड

यही नहीं पत्र में एक मोबाइल नंबर भी लिखा गया है, जिसके साथ अरुण कुमार नाम के शख्स का जिक्र किया गया है. हालांकि पुलिस ने जब उस नंबर की जांच की तो नंबर झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (JCECE) के एक अधिकारी के नाम पर रजिस्टर्ड पाया गया. वहीं दूसरे पत्र में रांची के ही खेलगांव के अनामिका इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड और खूंटी के कर्रा थाना के रहने वाले साकेत तिर्की का नाम लिखा गया है.

इस मामले में आशंका ये भी जताई जा रही है कि NIA कोर्ट के जज को न्यायिक कार्यों के दौरान भयभीत करने के लिए इस तरह के पत्र गलत नाम से भेजे गए हैं. अब ये पत्र भेजने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Samadhan Yojana 2025-26 : समाधान योजना में अब तक 632 करोड़ 92 लाख रूपये जमा, 276 करोड़ सरचार्ज माफ
Turkman Gate: घी और रेडियो के बदले नसबंदी, इमरजेंसी के 50 साल बाद भी यूंही नहीं कांप उठते हैं तुर्कमान गेट के लोग!
बीबी से शराब पीने के लिए पति ने मांगा रूपया, नहीं देने पर 60 फुट ऊंचे टावर पर जा चढ़ा, बोला – “रूपया दे वरना कूद जाऊंगा” पढ़िए शराब के लिए छत्तीसगढ़ के इस जिले का हाईवोल्टेज ड्रामा
चुनावी साल में पटना वालों को बड़ी सौगात, CM नीतीश कुमार ने किया मल्टी मॉडल हब और सबवे का उद्घाटन
Azamgarh News: दुकानदार ने युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, पैसे के लेनदेन में हुआ था विवाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Coal Levy Scam : सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान पर आयकर विभाग की कार्रवाई, ढोल बजाकर कराई मुनादी
Coal Levy Scam : सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान पर आयकर विभाग की कार्रवाई, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भिलाई के जुनवानी स्थित सूर्या रेजीडेंसी के मकान…

मां दंतेश्वरी मंदिर की 11 दान पेटियां खुलीं, 21.62 लाख रुपए नकद मिले; सोने-चांदी के आभूषण भी निकले

  दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर की 11…

Kalki 2 Shooting Update
Kalki 2 Shooting Update : ‘कल्कि 2’ को लेकर बड़ा अपडेट, 30 फीसदी शूटिंग पूरी

Kalki 2 Shooting Update : इसी साल फरवरी…

बिलासपुर के क्लब में बिल को लेकर हंगामा, महिला कर्मचारी से मारपीट का आरोप; शीशा और गमले तोड़े

10 हजार के बिल को लेकर हुआ विवाद…

Zaheer Khan CSK Coach : जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
Zaheer Khan CSK Coach : जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?