CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 22 दिन बाद वीडियो कॉल पर देखा, मैं उन्हें पहचान नहीं पाई…’, PAK से लौटे BSF जवान पूर्णम कुमार की पत्नी का फर्स्ट रिएक्शन

22 दिन बाद वीडियो कॉल पर देखा, मैं उन्हें पहचान नहीं पाई…’, PAK से लौटे BSF जवान पूर्णम कुमार की पत्नी का फर्स्ट रिएक्शन

By Newsdesk Admin 14/05/2025
Share

सीजी भास्कर 14 मई बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान पूर्णम कुमार शॉ गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर क्रॉस करके पाकिस्तान पहुंच गए थे. इसके बाद उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया था. तभी से ही उनका परिवार पलकें बिछाए पूर्णम का इंतजार कर रहा था. उनकी वतन वापसी के बाद परिवार में खुशी का माहौल है.

पूर्णम कुमार की पत्नी रजनी ने कहा, “मेरे लिए आज का दिन बहुत बड़ा है. सुबह बीएसएफ के हेडक्वार्टर से फोन आया था कि पूर्णम जी आ गए हैं.”मैं पहचान नहीं पाई…’पूर्णम शॉ की पत्नी ने कहा, “22 दिन बाद जब मैंने उन्हें वीडियो कॉल पर देखा, तो पहले तो मैं उनको पहचान ही नहीं पाई क्योंकि उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी. उन्होंने कहा कि फिक्र नहीं करो, मैं बिल्कुल ठीक हूं, मेरी मेडिकल भी हो गई है. उन्होंने कहा कि मैं खाना खाकर तीन बजे आपको कॉल करूंगा. जब वो घर पर आएंगे तो, जो भी उनके फेवरेट फूड्स हैं, मैं उनको खिलाऊंगी.

”‘हमने आशा छोड़ दी थी…’रजनी ने आगे कहा कि मैं बहुत खुश हूं. कहीं न कहीं हम लोगों ने आशा छोड़ दी थी कि इतना दिन हो गया है, क्या हुआ. सीजफायर हुआ और वो तीन दिन के अंदर ही वापस आ गए.उन्होंने आगे कहा कि मैं पहले तो सीएम ममता बनर्जी का धन्यवाद देना चाहूंगी क्योंकि वो मुझे तीन-चार दिन से लगातार फोन कर रही थीं. इसके बाद मुझे कल्याण सर और चेमरमेन विजय मिश्रा सर का भी फोन आया. सभी लोगों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है. ममता जी ने मेरे मेडिकल ट्रीटमेंट के बारे में भी पूछा. मैं हाथ जोड़कर सभी को धन्यवाद कहना चाह रही हूं.

मुझे बोला गया था कि आपके पति आ जाएंगे, तो आपको बुलाया जाएगा. अगर मुझे बुलाया जाता है, तो मैं जरूर जाऊंगी.‘मेरे भाई जैसे…’ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मुझे यह जानकारी पाकर बहुत खुशी हुई कि हमारे BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ को रिहा कर दिया गया है. मैं उनके परिवार के संपर्क में थी और हुगली के रिशरा में उनकी पत्नी से तीन बार बात की. आज भी मैंने उन्हें फ़ोन किया. मेरे भाई जैसे देश के जवान, उनकी पत्नी रजनी शॉ सहित उनके पूरे परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाए.”कैसे पाकिस्तान पहुंच गए थे पूर्णम कुमार?पूर्णम कुमार, गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर क्रॉस करके पाकिस्तान पहुंच गए थे, जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया. वे पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात थे.

भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए. पाकिस्तान ने भी जवाबी हमले किए, जिससे तनाव बढ़ गया. ऐसे में पूर्णम के परिवार की चिंता और भी बढ़ गई.पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने पर्यटकों और नागरिकों पर हमला किया, जिसे 26/11 मुंबई हमलों के बाद भारत में सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक माना गया. इस हमले ने भारत की शून्य सहिष्णुता की नीति को और मजबूत किया.जवाब में, भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें भारतीय वायु सेना, थल सेना और नौसेना ने समन्वित रूप से पाकिस्तान और PoK में आतंकी शिविरों को नष्ट किया. इस ऑपरेशन ने न केवल आतंकी बुनियादी ढांचे को ध्वस्त किया, बल्कि पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत किसी भी आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा.

पाकिस्तान ने इस ऑपरेशन के बाद 7-8 मई की रात को भारत के 15 सैन्य ठिकानों जैसे श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट और अमृतसर पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए. हालांकि, भारतीय नौसेना, वायु सेना और थल सेना के एकीकृत प्रयासों ने इन हमलों को पूरी तरह विफल कर दिया. भारतीय नौसेना ने अपनी वाहक युद्ध समूह (Carrier Battle Group) और उन्नत वायु रक्षा तंत्र का उपयोग कर पाकिस्तानी वायु तत्वों को समुद्री क्षेत्र में निष्क्रिय कर दिया.

You Might Also Like

Property Tax Action: रायपुर में बकायेदारों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 9 कॉमर्शियल परिसर सील

Jail VIP Treatment: अंबिकापुर जेल में कैदी को मिल रही थीं खास सुविधाएं, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

Bird Flu Alert: तख्तपुर की सड़कों पर बिखरी मुर्गियों की लाशें, संक्रमण के खतरे से दहशत में लोग

Bhilai निधन-बिल्किश बेगम

Newsdesk Admin 14/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Suicide Note Mystery: भिलाई में पेंटर की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग के आरोप

भिलाई, 29 मार्च। दुर्ग जिले के भिलाई में…

Property Tax Action: रायपुर में बकायेदारों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 9 कॉमर्शियल परिसर सील

रायपुर, 29 मार्च। प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने वाले…

Jail VIP Treatment: अंबिकापुर जेल में कैदी को मिल रही थीं खास सुविधाएं, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

अंबिकापुर, 29 मार्च। सेंट्रल जेल से जुड़ा एक…

Electric Fishing Death: नदी में करंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, तखतपुर में युवक की दर्दनाक मौत

विक्की कश्यप - तखतपुर (सुरीघाट), 29 मार्च। थाना…

Illegal Scrap Seizure: रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी कार्रवाई, 4180 किलो कबाड़ के साथ 5 लाख की संपत्ति जब्त

रायगढ़, 29 मार्च। जिले में अवैध गतिविधियों के…

You Might Also Like

Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
Amit Shah Assam Rally
देश-दुनियाराजनीति

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

28/03/2026
छत्तीसगढ़राज्य

Naxal Surrender Update: डेडलाइन से पहले कांकेर में बड़ा ब्रेकथ्रू, 19 नक्सलियों के सरेंडर की तैयारी

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

27/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?