CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » झूठा केस लगा दूंगी… पत्नी ने धमकाया, दुखी होकर पति ने वीडियो बनाया फिर लगा ली फांसी

झूठा केस लगा दूंगी… पत्नी ने धमकाया, दुखी होकर पति ने वीडियो बनाया फिर लगा ली फांसी

By Newsdesk Admin 05/07/2025
Share

उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है जहां पत्नी और ससुरालवालों की कथित प्रताड़ना से तंग आकर पवन विहार निवासी गौरव पुत्र स्व. दिनेश ने शुक्रवार देर रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपनी आपबीती सुनाई. परिजनों का आरोप है कि गौरव की पत्नी और ससुरालवाले उसे लगातार झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे और मारपीट भी करते थे.

यह सनसनीखेज मामला शुक्रवार देर रात उस समय सामने आया जब गौरव ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी. वह शादी-पार्टियों में हलवाई का काम करता था. गौरव ने कम उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था. पिता की 17 साल और मां की 9 साल पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी. उसने दिन-रात मेहनत करके अपनी तीनों बहनों की शादी भी की थी.

गौरव की शादी सात महीने पहले सादाबाद निवासी निशा से हुई थी. आत्महत्या करने से पहले बनाए गए वीडियो में, गौरव ने अपनी पत्नी के दूसरे पुरुष से अवैध संबंध होने और ससुरालवालों द्वारा की जा रही प्रताड़ना का जिक्र किया है. मृतक के जीजा दिनेश ने बताया कि गौरव की पत्नी निशा उसे आत्महत्या की धमकी देकर जेल भिजवाने की बात कहती थी. इस संबंध में मार्च में ट्रांस यमुना पुलिस से शिकायत भी की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.

दिल्ली से लौटकर की खुदकुशी

रोज-रोज के गृह क्लेश से परेशान होकर गौरव मंगलवार को अपनी पत्नी निशा को उसके मायके छोड़ आया था और काम के सिलसिले में दिल्ली चला गया था. हालांकि सादाबाद थाने से दरोगा के कई बार फोन आने के बाद गौरव शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे घर लौटा. घर में अकेला होने पर उसने वीडियो बनाने के बाद फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. सुबह जब उसके जीजा ने फोन लगाया और गौरव ने नहीं उठाया तो वे घर पहुंचे और गौरव को फंदे से लटका पाया.

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

You Might Also Like

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

Deaf Mute Testimony Case: मूक-बधिर की गवाही बनी मजबूत सबूत, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

CM Vishnudev Sai Statement: शिकायतों से सरकार की छवि पर असर, रतनलाल डांगी का सस्पेंशन सही कदम

Rehabilitation Center Dantewada: डिप्टी CM विजय शर्मा ने युवाओं को टूल-किट देकर आत्मनिर्भरता की राह दिखाई

Newsdesk Admin 05/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Court Bomb Threat: तीसरी बार धमकी से दहशत, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां …

बिलासपुर: Bilaspur Court Bomb Threat : बिलासपुर के…

IPS Dangi Suspension Case: आरोपों के बीच कार्रवाई, वायरल इंटरव्यू और चैट्स ने बढ़ाई सियासी हलचल….

रायपुर: IPS Dangi Suspension Case: छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ…

Zolfaghar Missile Strike: 400+ बैलिस्टिक हमलों से हिला मिडिल ईस्ट, ईरान के ‘True Promise-4’ ऑपरेशन ने बढ़ाया तनाव

Zolfaghar Missile Strike: ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच जारी तनाव…

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

Ram Navami Political Statement: रामनवमी के अवसर पर…

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

Kawardha Live-in Murder Case: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Deaf Mute Testimony Case: मूक-बधिर की गवाही बनी मजबूत सबूत, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

CM Vishnudev Sai Statement: शिकायतों से सरकार की छवि पर असर, रतनलाल डांगी का सस्पेंशन सही कदम

27/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?