CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘बच्चों से बात कीजिए तो पता चलेगा कुरकुरे क्या है…’, फूड पैकेट में हानिकारक चीजों का ब्योरा लिखने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

‘बच्चों से बात कीजिए तो पता चलेगा कुरकुरे क्या है…’, फूड पैकेट में हानिकारक चीजों का ब्योरा लिखने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

By Newsdesk Admin 09/04/2025
Share
SUPREME COURT
SUPREME COURT

09 अप्रैल 2025 :

जल्द ही पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर उनमें मौजूद हानिकारक चीजों को लेकर चेतावनी देखने को मिल सकती है. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि उसने इस पर विचार के लिए एक कमेटी बनाई है. सरकार के इस बयान को रिकॉर्ड पर लेते हुए कोर्ट ने मामले की सुनवाई बंद कर दी. कोर्ट ने कमेटी को निर्देश दिया कि वह 3 महीने में सरकार को रिपोर्ट सौंप दे.

3S एंड आवर हेल्थ सोसाइटी नाम की संस्था की तरफ से दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल अगस्त में नोटिस जारी किया था. याचिका में मांग की गई थी कि खाद्य पदार्थों के पैकेट के सामने वाले हिस्से में यह लिखा होना चाहिए कि इसमें चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट्स जैसी चीजों की कितनी मात्रा है. याचिकाकर्ता ने बताया था कि भारत में हर 4 में से 1 व्यक्ति डायबिटीज का शिकार है. पैकेज्ड फूड में मौजूद तत्व शुगर, हृदय रोग से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों तक की वजह बन रहे हैं. इस तरह की गैर संक्रामक बीमारियों से हर साल भारत में 60 लाख मौतें होती हैं

याचिकाकर्ता ने कहा था कि इस तरह के खाद्य पदार्थों की जबरदस्त मार्केटिंग की जाती है. इससे प्रभावित होकर लोग, खास तौर पर बच्चे इन्हें खरीदते हैं. वजन में असामान्य बढ़ोतरी से लेकर पोषण के अभाव जैसी कई समस्याओं की यह वजह है. सरकार का कर्तव्य है कि वह इस तरह के जंक फूड से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को आगाह करे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. कोर्ट ने याचिका पर केंद्र सरकार और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) से जवाब मांगा था.

जस्टिस जे बी पारडीवाला की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने याचिकाकर्ता की तरफ से वकील राजीव द्विवेदी पेश हुए. जस्टिस पारडीवाला ने उनसे हल्के फुल्के अंदाज में कहा, ‘क्या आपके घर में बच्चे हैं? उनसे बात कीजिए तो पता चलेगा कि कुरकुरे क्या है या मैगी क्या है? उन्हें इस बात से मतलब नहीं कि पैकेट पर क्या लिखा है. उनकी दिलचस्पी उसमें होती है, जो पैकेट के अंदर है.’

जजों ने याचिकाकर्ता की तरफ से रखी गई मांग को उचित मानते हुए केंद्र सरकार और FSSAI के वकील से सवाल किया. FSSAI के वकील ने कहा कि वह खाद्य पदार्थ में मौजूद सामग्री का ब्योरा पैकेट के अगले हिस्से में दर्ज करने के लिए नियम बदलने पर विचार कर रहा है. इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है. कमेटी ने अब तक लगभग 14 हजार लोगों से सुझाव और आपत्तियां ली हैं. इस पर जजों ने कमेटी से कहा कि वह 3 महीने में FSSAI को रिपोर्ट दे, जिससे आगे की प्रक्रिया शुरू हो सके.

You Might Also Like

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

Newsdesk Admin 09/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Bank Fraud : फिक्स्ड डिपॉजिट से 9 लाख गायब, 5 महीने बाद भी FIR नहीं, चारामा में बैंक और पुलिस पर उठे सवाल

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले…

CG Health Department Scam : स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति पर बवाल, लिपिक प्रमोशन में वसूली के आरोप से मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग…

Deepak Baij Statement : धर्मांतरण कानून पर छिड़ी सियासत, दीपक बैज का BJP पर हमला – बोले “क्या इससे रुकेगा धर्मांतरण?”

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून…

Chhattisgarh Infrastructure News : सदन में गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक 2026 पारित, अब इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृह…

CSPDCL Bribery Case : जांजगीर में ACB की बड़ी कार्रवाई, बिजली विभाग के 3 कर्मचारी 35 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 20 मार्च। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)…

You Might Also Like

देश-दुनियाधर्म

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

20/03/2026
Heavy Vehicle Ban Raipur
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

20/03/2026
MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh
देश-दुनिया

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

19/03/2026
देश-दुनिया

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

19/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?