CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » EPFO Withdrawal Rules 2025 : ईपीएफ खाते से अब न्यूनतम बैलेंस के अलावा निकाल सकेंगे शेष 100 प्रतिशत रकम

EPFO Withdrawal Rules 2025 : ईपीएफ खाते से अब न्यूनतम बैलेंस के अलावा निकाल सकेंगे शेष 100 प्रतिशत रकम

By Newsdesk Admin
14/10/2025
Share
EPFO Withdrawal Rules 2025
EPFO Withdrawal Rules 2025

सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सात करोड़ से अधिक सदस्य अब बिना अड़चन के अपने ईपीएफ फंड से न्यूनतम अनिवार्य राशि (EPFO Withdrawal Rules 2025) को छोड़कर शेष 100 प्रतिशत राशि अपने खाते से निकाल सकेंगे। ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने ईपीएफ खाता धारकों के लिए आंशिक निकासी को आसान बनाने के लिए यह मंजूरी दी है। केवल तीन बार आंशिक निकासी की पाबंदी को हटा लिया गया है।

बोर्ड ने ईपीएस-95 पेंशनभोगियों को घर पर डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (डीएलसी) सेवाएं प्रदान करने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से समझौते को भी मंजूरी दी है। ईपीएफओ सेवाओं के तीसरे चरण के डिजिटल आधुनिकीकरण को भी मंजूरी दे दी गई है। साथ ही अगले पांच वर्ष तक ईपीएफओ डेब्ट पोर्टफोलियो के अधीन राशि का प्रबंधन करने के लिए चार फंड मैनेजरों के चयन पर भी मुहर लगा दी है।

ईपीएफओ (EPFO Withdrawal Rules 2025) के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 238वीं बैठक की केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली में हुई बैठक में ये महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। 13 जटिल प्रविधानों को एक ही सुव्यवस्थित नियम में समाहित कर आंशिक निकासी को केवल तीन श्रेणियों आवश्यक आवश्यकताएं (बीमारी, शिक्षा, विवाह), आवास और विशेष परिस्थितियों में समाहित किया गया है।

इसके बाद ईपीएफ सदस्य कर्मचारी और नियोक्ता दोनों के हिस्से सहित भविष्य निधि में न्यूतनम अनिवार्य राशि को छोड़कर बाकी 100 प्रतिशत रकम निकाल सकेंगे। निकासी सीमा को उदार बनाते हुए अब शिक्षा के लिए 10 बार तक और विवाह के लिए पांच बार तक निकासी की अनुमति होगी। वर्तमान में अधिकतम तीन बार ही आंशिक निकासी की छूट है। सभी आंशिक निकासी के लिए न्यूनतम सेवा की आवश्यकता को घटाकर केवल 12 महीने कर दिया गया है।

श्रम मंत्रालय के मुताबिक, इससे पहले विशेष परिस्थितियों के तहत आंशिक निकासी के दावों को अक्सर खारिज कर दिया जाता था, जिसे लेकर काफी शिकायतें थीं। अब बिना कोई कारण बताए निकासी के लिए आवेदन किया जा सकेगा। ईपीएफ सदस्यों को अपने खाते में योगदान का 25 प्रतिशत न्यूनतम अनिवार्य राशि के रूप में हमेशा रखना होगा ताकि वे इसकी उच्च ब्याज दर (अभी 8.25 प्रतिशत प्रतिवर्ष) का फायदा उठाते हुए सेवानिवृत्ति निधि पर चक्रवृद्धि लाभ हासिल कर सकें।

बोर्ड ने ईपीएफ के समयपूर्व अंतिम निपटान का लाभ उठाने की अवधि को मौजूदा दो महीने से 12 महीने और अंतिम पेंशन निकासी की अवधि को दो महीने से 36 महीने करने का भी निर्णय लिया है। आंशिक निकासी के उदारीकरण से सदस्य अपनी सेवानिवृत्ति बचत या पेंशन अधिकारों से समझौता किए बिना तत्काल वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगे।

ईपीएफओ (EPFO Withdrawal Rules 2025) में सुधारों के तहत केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने सहज दंडात्मक हर्जाने के माध्यम से मुकदमेबाजी कम करने के लिए ‘विश्वास योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया है। इसमें दंडात्मक हर्जाने की दर घटाकर एक प्रतिशत प्रति माह कर दी जाएगी। यह योजना छह महीने तक लागू रहेगी और छह माह आगे भी बढ़ाई जा सकती है।

मुकदमों का एक प्रमुख कारण पीएफ बकाया राशि के लंबित भुगतान के लिए हर्जाना लगाना रहा है। मई, 2025 तक हाई कोर्टों, सीजीआइटी और सुप्रीम कोर्ट सहित विभिन्न मंचों पर 6,000 से अधिक मामले लंबित हैं और दंडात्मक हर्जाना 2,406 करोड़ रुपये का है। ईपीएफओ ई-कार्यवाही पोर्टल पर भी 21,000 संभावित मुकदमे लंबित हैं। विश्वास योजना के तहत अनुपालन की स्थिति में सभी लंबित मामले समाप्त हो जाएंगे।

केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने ईपीएस-95 पेंशनभोगियों को 50 रुपये प्रति प्रमाणपत्र की दर से घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र प्रदान करने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के लिए मंजूरी दी, उसका पूरा खर्च ईपीएफओ (EPFO Withdrawal Rules 2025) उठाएगा।

इस पहल से विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनभोगी डाक नेटवर्क के माध्यम से घर बैठे अपना जीवन प्रमाण-पत्र निःशुल्क जमा कर सकेंगे। ईपीएफओ 3.0 के तहत केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने भविष्य निधि सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए व्यापक सदस्य केंद्रित डिजिटल परिवर्तन ढांचे को मंजूरी दी है। इस हाइब्रिड डिजाइन कोर बैंकिंग की तरह सदस्यों के ईपीएफ खाता प्रबंधन, ईआरपी, अनुपालन आदि को सुनिश्चित करेगा जिससे दावों व तत्काल निकासी जैसी सेवाएं तेज होंगी।

खास बिंदु

  • आंशिक निकासी के लिए 13 जटिल प्रविधानों को केवल तीन श्रेणियों में समाहित किया
  • ये हैं- आवश्यक आवश्यकताएं (बीमारी, शिक्षा, विवाह), आवास और विशेष परिस्थितियां
  • शिक्षा के लिए अब 10 बार तक व विवाह के लिए पांच बार तक निकासी की होगी अनुमति
  • सभी आंशिक निकासी के लिए न्यूनतम सेवा की आवश्यकता घटाकर केवल 12 माह की
  • ईपीएफ खाते में योगदान का 25 प्रतिशत न्यूनतम अनिवार्य राशि के रूप में हमेशा रखना होगा
  • मुकदमेबाजी घटाने के लिए आई ‘विश्वास योजना’, ईपीएफओ 3.0 डिजिटल परिवर्तन ढांचे को मंजूरी
  • ईपीएफओ डेब्ट पोर्टफोलियो की राशि का प्रबंधन करने के लिए चार फंड मैनजरों के चयन पर मुहर
गंगा एक्सप्रेसवे ने रचा कीर्तिमान! 24 घंटे में बनाए दो विश्व रिकॉर्ड, सीएम योगी ने भी की तारीफ
Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon : पाताल भैरवी मंदिर में 2100 ज्योति कलश की रोशनी, चैत्र नवरात्रि पर उमड़ेगी देश-विदेश से श्रद्धा
कमरे में कचरे के ढेर में पड़ा था इंजीनियर, 3 साल से खुद को कर रखा था बंद… टॉयलेट से भरा था रूम; क्या थी मजबूरी?
GPM में तेज बारिश, रायपुर में बूंदाबांदी, दुर्ग की अब उतरेगी गर्मी, सूरजपुर-बलरामपुर समेत 19 जिलों में हैवी रेन अलर्ट
उत्तरप्रदेश में सनसनीखेज मामला: , अश्लील Video और ब्लैकमेल… मथुरा का ‘इमरान’ पर आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Instagram Fake ID Case
Instagram Fake ID Case : इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर तस्वीरें वायरल करने का आरोप, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में युवक गिरफ्तार

तखतपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप…

Health Department E-Office : ई-ऑफिस में स्वास्थ्य विभाग अव्वल, प्रदेश में प्रथम स्थान पर
Health Department E-Office : ई-ऑफिस में स्वास्थ्य विभाग अव्वल, प्रदेश में प्रथम स्थान पर

नस्तियों के त्वरित और समयबद्ध निराकरण में स्वास्थ्य…

Mata Kaushalya Dham Cottage : तीन बार टेंडर रद, अब माता कौशल्या धाम के काटेज को लीज पर देने की तैयारी
Mata Kaushalya Dham Cottage : तीन बार टेंडर रद, अब माता कौशल्या धाम के काटेज को लीज पर देने की तैयारी

माता कौशल्या धाम के कॉटेज (Mata Kaushalya Dham…

Acharya Shiromani Samman 2026
Acharya Shiromani Samman 2026 : मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित प्राचार्य अनिभा अग्रवाल को मिला आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026

क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नगरी विकासखंड…

Protected Area Raigarh : कोयला-विद्युत की 4 बड़ी परियोजनाएं संरक्षित, बिना अनुमति प्रवेश पर रोक
Protected Area Raigarh : कोयला-विद्युत की 4 बड़ी परियोजनाएं संरक्षित, बिना अनुमति प्रवेश पर रोक

जिले में कोयला उत्पादन और विद्युत आपूर्ति से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?