CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GPM में तेज बारिश, रायपुर में बूंदाबांदी, दुर्ग की अब उतरेगी गर्मी, सूरजपुर-बलरामपुर समेत 19 जिलों में हैवी रेन अलर्ट

GPM में तेज बारिश, रायपुर में बूंदाबांदी, दुर्ग की अब उतरेगी गर्मी, सूरजपुर-बलरामपुर समेत 19 जिलों में हैवी रेन अलर्ट

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सुबह से तेज बारिश हो रही है। रायपुर में भी बूंदाबांदी हो रही है, घने बादल छाए हुए हैं।

Contents
  • पिछले 24 घंटे में 19.59 मिमी औसत बारिश
  • 16 दिन पहले आ गया था मानसून
  • जून में अब तक सामान्य से कम बारिश
  • पिछले साल के मुकाबले स्थिति बेहतर
  • मई में 374 फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से सूरजपुर और बलरामपुर में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 7 जिलों में बिजली गिरने का यलो अलर्ट है। वहीं रायपुर-दुर्ग समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है।

बीते दिनों हुई बारिश और बादलों की वजह से प्रदेश के औसत तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में बुधवार को 35.4°C डिग्री सेल्सियस के साथ दुर्ग सबसे गर्म रहा।

वहीं मानसून की बात करें तो मंगलवार तक यह प्रदेश के 75% हिस्सों में पहुंचा था। बुधवार को कोई खास बदलाव नहीं हुआ। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दिनों तक सरगुजा संभाग के सभी जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। अगले कुछ दिन सरगुजा में इसका सबसे ज्यादा असर दिखेगा।

पिछले 24 घंटे में 19.59 मिमी औसत बारिश

प्रदेश में पिछले 24 घंटों की बात करें तो 10 से ज्यादा जिलों में 19.59 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। एक दिन पहले ही कोरबा और रायगढ़ में दोपहर के बाद झमाझम बारिश हुई थी। पिछले 25 दिनों से बस्तर में अटका मानसून रायपुर से होते हुए सरगुजा पहुंचा।

16 दिन पहले आ गया था मानसून

इससे पहले छत्तीसगढ़ में नौतपे के बीच मानसून की एंट्री हो गई थी। प्रदेश में मानसून के पहुंचने की नॉर्मल डेट 13 जून है। लेकिन इस बार 16 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी थी।

वहीं 64 साल के इतिहास में ये पहली बार है, जब मानसून मई माह में छत्तीसगढ़ पहुंचा था। इससे पहले साल 1971 में 1 जून को मानसून पहुंचा था।

जून में अब तक सामान्य से कम बारिश

अब तक की बात करें तो जून में 33 में से 27 जिले (लगभग 82%) में बारिश सामान्य से कम रही है। सिर्फ 6 जिलों में बारिश सामान्य या उससे अधिक रही है। पूरे राज्य में औसतन 51% वर्षा की कमी है, जो सामान्य से कम मानी जाती है। इस समय मानसून की स्थिति कमजोर है और स्थिति यही रही, तो खरीफ फसलों पर असर पड़ सकता है।

हालांकि मौसम विभाग की माने तो जून का ट्रेंड यही रहा है। शुरुआती 10 से 12 दिन गर्मी बढ़ती है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में बनने वाले लो प्रेशर एरिया या चक्रवातों के चलते मानसून सक्रिय हो जाता है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है।

पिछले साल के मुकाबले स्थिति बेहतर

हालांकि इस बार की स्थित पिछले साल के मुकाबले बेहतर है। साल 2024 में जून का अधिकतम तापमान 45.7°C था, जो 1 जून को दर्ज किया गया था। जबकि इस साल अधिकतम तापमान अब तक 42 से 43°C के आस-पास ही रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5°C 19 जून को रिकॉर्ड किया गया था।

पिछले साल जून में पूरे महीने के औसत तापमान की बात करें तो 38.6°C रहा था। वहीं न्यूनतम औसतन तापमान 27.7°C दर्ज किया गया था।

मई में 374 फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी

पिछले माह लगातार बने सिस्टम और करीब 14 दिन पहले आए मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ में मई महीने में जमकर बारिश कराई। इस दौरान औसत से 373 फीसदी ज्यादा पानी गिर गया। इसके बाद से मानसून पिछले करीब 12 दिनों से ठहरा है। यह आगे ही नहीं बढ़ रहा है।

छत्तीसगढ़ में 22 मई से 28 मई के बीच 53.51 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है। प्रदेश में मानसून में औसतन 1200 मिलीमीटर पानी बरसता है। पिछले साल 1276.3 MM पानी गिरा था।

Illegal Colony Action Raipur: निगम ने अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति निर्माण पर लगाई रोक
बिलासपुर में भाई को कुकर,पाइप, लाठी-डंडे से पीटा VIDEO:जमीन विवाद में हमला; सौतेली बहन ने घर में घुसकर की मारपीट, 3 घायल
EWS और नजूल जमीन पर भूमाफियाओं ने निगम का बोर्ड उखाड़ फेंका, निगम कमिश्नर तक पहुंची शिकायत
छत्तीसगढ़ में प्रिंसिपल प्रमोशन का मामला पहुंचा हाईकोर्ट:प्राचार्य बनने के लिए बीएड अनिवार्य करने की मांग; लेक्चरर ने दायर की हस्तक्षेप याचिका
Lawrence Bishnoi Gan : चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत पैरी की हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

FIR Against Police
FIR Against Police : जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज मामले में पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

FIR Against Police :छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई…

Deepak Baij Statement
Deepak Baij Statement : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर तंज

Deepak Baij Statement: बढ़ते जनदबाव और छात्रों के…

CGPSC Scam
CGPSC Scam : CBI के बाद ED की एंट्री

CGPSC Scam : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा…

Korba Electric Pole Accident
Korba Electric Pole Accident : पोल से गिरने से युवक की मौत

Korba Electric Pole Accident :पुलिस मामले की जांच…

Naxal Violence Relief
Naxal Violence Relief : नक्सली हिंसा पीड़ित 11 परिवारों को 55 लाख की सहायता

नक्सली हिंसा से प्रभावित परिवारों (Naxal Violence Relief)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?