CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal Abortion Case Raipur : अस्पताल में बुर्का पहनकर आईं दो महिलाएं छोड़ गईं मृत नवजात, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Illegal Abortion Case Raipur : अस्पताल में बुर्का पहनकर आईं दो महिलाएं छोड़ गईं मृत नवजात, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

By Newsdesk Admin
08/11/2025
Share
Illegal Abortion Case Raipur
Illegal Abortion Case Raipur

सीजी भास्कर, 8 नवंबर। रायपुर के आंबेडकर अस्पताल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार तड़के बुर्का पहने दो महिलाएं (Illegal Abortion Case Raipur) स्कूटी से अस्पताल पहुंचीं और इमरजेंसी गेट के पास एक मृत नवजात को फेंककर फरार हो गईं। पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

Contents
  • CCTV के आधार पर जांच जारी
  • (Illegal Abortion Case Raipur) 5 से 6 माह का था नवजात

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:25 बजे दोनों महिलाएं दो पुरुषों के साथ स्कूटी पर अस्पताल पहुंचीं। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिलाएं गाड़ी से उतरने के बाद कुछ देर डस्टबिन के आसपास मंडराती रहीं और फिर उनमें से एक ने पालिथिन में भरे नवजात को फेंकने की कोशिश की। हड़बड़ाहट में नवजात नीचे गिर गया। इसके बाद दोनों महिलाएं तेजी से स्कूटी में बैठीं और अस्पताल परिसर से निकल गईं।

उस समय अस्पताल परिसर लगभग खाली था। उसी वक्त इमरजेंसी गेट के पास दूध खाली करने वाला एक पिकअप वाहन खड़ा था। महिलाओं ने इसी मौके का फायदा उठाया और बिना किसी की नजर में आए यह शर्मनाक कृत्य कर डाला। कुछ देर बाद जब वार्ड बाय सफाई के लिए पहुंचा तो उसने पालिथिन देखी और पास जाकर देखा तो नवजात मृत अवस्था में था। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और मौदहापारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

CCTV के आधार पर जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह गर्भपात कहां और किस डॉक्टर द्वारा कराया गया। क्या यह किसी निजी क्लिनिक में गैरकानूनी तरीके से किया गया ऑपरेशन था या किसी अवैध नर्सिंग होम में? फिलहाल सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया गया है और आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि वाहनों के नंबर और महिलाओं की पहचान की जा सके।

(Illegal Abortion Case Raipur) 5 से 6 माह का था नवजात

एक डॉक्टर (नाम न छापने की शर्त पर) ने बताया कि नवजात लगभग पांच से छह माह का भ्रूण था, जिसे संभवतः समय से पहले बाहर निकाल दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है ताकि वास्तविक कारणों का पता चल सके। मौदहापारा पुलिस का कहना है कि यह मामला प्रथम दृष्टया अवैध गर्भपात या भ्रूण हत्या से जुड़ा प्रतीत होता है।

बांग्लादेशी ढूंढने दुर्ग पुलिस का सर्च अभियान, अब तक 13 हजार लोगों से पूछताछ
रायपुर में ‘प्रोजेक्ट दक्ष’ से कर्मचारियों को ट्रेनिंग, ई-गवर्नेंस को बढ़ावा
Workplace Accident : टाइल्स कटिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, मशीन से मिस्त्री की गर्दन कटी
Gig Workers Rights in Chhattisgarh : सदन में उठा गिग वर्करों का सवाल, कानून के इंतज़ार में टिकी सरकार
Congress Smart Meter Protest : बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai ATM Theft Case
Bhilai ATM Theft Case : पावर हाउस स्टेशन से अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार, आर्मी जवान का ATM कार्ड चुराकर निकाले ₹97,500

Bhilai ATM Theft Case : साइबर टीम और…

Bhilai Staff Nurse Death
Bhilai Staff Nurse Death : हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव; कारण अज्ञात

Bhilai Staff Nurse Death  :पुलिस घटना के कारणों…

Fake Transfer Case
Fake Transfer Case : BJP महामंत्री का बेटा गिरफ्तार, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 6 अरेस्ट

Fake Transfer Case :सभी आरोपियों को कोर्ट में…

Heavy Rain Flood Alert
Heavy Rain Flood Alert : यूपी के 19 जिलों में बाढ़, काशी में चौकी डूबी; MP के 22 जिलों में भी रेड अलर्ट, CG में बिजली से महिला की मौत

Heavy Rain Flood Alert :यूपी में लगातार बारिश…

Raipur Knife Attack
Raipur Knife Attack : 24 घंटे में 2 चाकूबाजी, 2 युवकों की मौत; कांग्रेस नेता ने पुलिस पर उठाए सवाल

Raipur Knife Attack :घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?