CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal Betting Chhattisgarh : शांत गांव में मोबाइल से चल रहा था खेल, पुलिस की दबिश ने खोल दी पूरी परत

Illegal Betting Chhattisgarh : शांत गांव में मोबाइल से चल रहा था खेल, पुलिस की दबिश ने खोल दी पूरी परत

By Newsdesk Admin
24/01/2026
Share
Illegal Betting Chhattisgarh
Illegal Betting Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 24 जनवरी। गांव की गलियों में सब कुछ सामान्य दिख रहा था, लेकिन अंदरखाने कुछ और ही चल रहा था। इशारों, अंकों और रकम के इस खेल पर अचानक पुलिस की नजर पड़ी और फिर तस्वीर साफ होती चली गई।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ भटगांव पुलिस ने सख्त कार्रवाई (Illegal Betting Chhattisgarh) करते हुए एक सटोरिए को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 2,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग सट्टा संचालन में किया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भटगांव शिवकुमार धारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चुरेला निवासी अभिषेक मिरी मोहल्लों में घूम-घूमकर मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला (Illegal Betting Chhattisgarh) रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने ग्राम चुरेला में दबिश दी, जहां आरोपी अपने घर के सामने संदिग्ध अवस्था में पाया गया।

पूछताछ के दौरान जब आरोपी के मोबाइल की जांच की गई, तो उसमें कल्याण आर.डी., नाईस, माधुरी नाईट और मेन बाजार जैसे सट्टा खेलों से जुड़े अंक और रकम दर्ज पाई गई। मौके से मोबाइल फोन और 2,000 रुपये नकद जब्त कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपी अभिषेक मिरी पिता परसराम मिरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम चुरेला, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध (Illegal Betting Chhattisgarh) किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है और सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के साथ प्रधान आरक्षक श्रवण बरिहा, आरक्षक राहुल खूंटे, खेलावन बघेल, प्रेक्षक बर्मन एवं महिला आरक्षक रीना बघेल की भूमिका सराहनीय रही।

फरार आरोपी दीपक नेपाली की संपत्ति होगी कुर्क:प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के 2 आरोपियों ने किया सरेंडर, एक पहले ही गिरफ्तार
Congress gheraoes corporation office over water crisis : सूखे बोरवेल, टैंकर नदारद, लोग दूर से ला रहे पानी
Rehabilitation of Surrendered Naxalites: जंगल से हुनर तक, आत्मसमर्पित नक्सलियों की बदली हुई दुनिया
Sterilization of Naxalites : 8वीं-10वीं पास युवाओं ने की सैकड़ों नक्सलियों की नसबंदी, सरेंडर के बाद खुल रहे राज
भिलाई में महिलाओं के अधिकारों और स्वास्थ्य जागरूकता पर हुई कार्यशाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ram Van Gaman Path : 4.50 करोड़ खर्च, फिर भी वीरान; शाम होते ही अंधेरे में डूबती राम प्रतिमा
Ram Van Gaman Path : 4.50 करोड़ खर्च, फिर भी वीरान; शाम होते ही अंधेरे में डूबती राम प्रतिमा

चंपारण में राम वनगमन पथ (Ram Van Gaman…

Digital Crop Survey : दुर्ग में पेड़ पर चढ़कर फसल की फोटो, नई शर्त से बढ़ी मुसीबत
Digital Crop Survey : दुर्ग में पेड़ पर चढ़कर फसल की फोटो, नई शर्त से बढ़ी मुसीबत

दुर्ग में डिजिटल फसल सर्वे (Digital Crop Survey)…

Chhattisgarh Crime News
Chhattisgarh Crime News : बिलासपुर-दुर्ग में एक रात में तीन हत्याएं ,रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी 4 महीने बाद गिरफ्तार

Chhattisgarh Crime News :छत्तीसगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में…

Chhattisgarh Rain Alert : आज से झमाझम बारिश, 29 जिलों में अलर्ट
Chhattisgarh Rain Alert : आज से झमाझम बारिश, 29 जिलों में अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बारिश (Chhattisgarh Rain Alert) का दौर…

Bhilai Knife Attack Death
Bhilai Knife Attack Death : लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला

Bhilai Knife Attack Death :पुलिस की शुरुआती जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?