CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teejan Bai AIIMS Raipur : लोकगायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, पीएम मोदी ने फोन पर ली थी जानकारी

Teejan Bai AIIMS Raipur : लोकगायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, पीएम मोदी ने फोन पर ली थी जानकारी

By Newsdesk Admin
03/11/2025
Share
Teejan Bai AIIMS Raipur
Teejan Bai AIIMS Raipur

सीजी भास्कर, 3 नवंबर। छत्तीसगढ़ की लोकगायिकी की पहचान और पंडवानी की मशहूर गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई (Teejan Bai AIIMS Raipur) को सोमवार को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह कदम उस समय उठाया गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिन पहले रायपुर प्रवास के दौरान उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

Contents
  • (Teejan Bai AIIMS Raipur) लगातार निगरानी में थीं तीजन बाई
  • प्रधानमंत्री मोदी ने जताई थी चिंता
  • लोकगायिकी की जीवंत परंपरा की प्रतीक

जानकारी के अनुसार, तीजन बाई को आज सुबह करीब 11 बजे गनियारी स्थित उनके निवास से एम्स रायपुर ले जाया गया। उनके साथ डॉक्टरों की एक टीम मौजूद रही। भिलाई चरोदा नगर निगम प्रशासन ने एंबुलेंस और चिकित्सा टीम की विशेष व्यवस्था की थी।

(Teejan Bai AIIMS Raipur) लगातार निगरानी में थीं तीजन बाई

पिछले दो वर्षों से तीजन बाई के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। वर्ष 2023-24 में उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था और उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत आने लगी थी। कई बार वे लोगों को पहचान नहीं पाती थीं। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन समय-समय पर डॉक्टरों की टीम उनके गनियारी निवास पर भेजता रहा है। सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी और अधिकारियों को निर्देश दिया था कि तीजन बाई के बेहतर इलाज और निरंतर निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताई थी चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रायपुर प्रवास के दौरान तीजन बाई (Teejan Bai AIIMS Raipur) की तबीयत को लेकर उनकी बहू रेनू से फोन पर बात की थी। रेनू ने प्रधानमंत्री को बताया था कि, मम्मी (तीजन बाई) की तबीयत ठीक नहीं है, शरीर में कमजोरी है और खाने-पीने में भी दिक्कत हो रही है।” इस पर प्रधानमंत्री ने चिंता जताते हुए कहा था “उनका विशेष ध्यान रखिए, हम सभी उनकी सलामती की कामना करते हैं। प्रधानमंत्री के इस संवाद के बाद प्रशासन ने तुरंत मेडिकल टीम को गनियारी भेजा था। सोमवार सुबह चिकित्सकों की सलाह पर तीजन बाई को एम्स रायपुर शिफ्ट किया गया।

लोकगायिकी की जीवंत परंपरा की प्रतीक

तीजन बाई न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में पंडवानी कला की सशक्त प्रतिनिधि रही हैं। उन्होंने महाभारत की कथाओं को लोकभाषा और संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण से सम्मानित किया है। उनकी कला ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है। राज्य के सांस्कृतिक संगठनों और कलाकारों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Automobile Sales Chhattisgarh Boom : छत्तीसगढ़ में नवरात्र में वाहनों की ऐसी बंपर खरीदारी कि 4 दिन में 400 करोड़ पार!
तेज रफ्तार कार ने ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को कुचला, दोनों की मौत – हादसे के बाद हाईवे पर जाम
कस्टडी में मौत (Police Custody Death) से भड़का आक्रोश: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, कहा—पुलिस ने पीट-पीटकर मारा
एक महीने से गायब दो देशी मुर्रा भैंस और एक पड़वा की तलाश में जुटी है 🛑 दुर्ग पुलिस
ट्रक से टकराई यात्री बस, 20 घायल:बिलासपुर-तखतपुर मार्ग में मोड़ के पास हादसा; घायलों को किया रेफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Black Marketing
Fertilizer Black Marketing  : किसानों से दोगुनी कीमत वसूलने का खुलासा, अधिकारी ने किसान बनकर किया स्टिंग, 11 लाख का उर्वरक जब्त

सीजी भास्कर, 12 जून :  बलौदाबाजार जिले में…

School Bus Safety Check
School Bus Safety Check : स्कूल बसों पर चला प्रशासन का चाबुक, जांच में कई खामियां पकड़ाई, मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 12 जून :  बलौदाबाजार  जिले में…

Seed Production Program
Seed Production Program : बीज उत्पादन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी, किसानों की आय में होगी बढ़ोतरी

सीजी भास्कर, 12 जून : बलौदाबाजार जिले में किसानों…

Raipur Flight Divert 
Raipur Flight Divert  : घने बादल और कम विजिबिलिटी के कारण रायपुर में नहीं उतर सकी फ्लाइट, नागपुर भेजा गया विमान

सीजी भास्कर, 12 जून : राजधानी रायपुर में…

Monsoon Update CG 
Monsoon Update CG  : छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के संकेत, 2-3 दिन में एंट्री संभव, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

सीजी भास्कर, 12 जून : छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Cow Dragging Viral Video NH-130: बोदरी-तिफरा रोड पर इंसानियत को झकझोरता दृश्य, मृत गौवंश को ई-ऑटो से घसीटा गया

28/02/2026
छत्तीसगढ़

Kanker Love Murder Case: शादी के दबाव ने ली युवती की जान, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

01/02/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

सूरजपुर में तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, 2 की मौत, 1 महिला गंभीर; शिवपुर तिराहा के पास हुआ हादसा..

08/03/2025
छत्तीसगढ़

Jhoraghat picnic turns into mourning : गहरे पानी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

17/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?