CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम हमले का असर: भारत के ऑपरेशन ‘सिंदूर’ से क्षेत्र में तनाव, नेपाल ने जताई चिंता

पहलगाम हमले का असर: भारत के ऑपरेशन ‘सिंदूर’ से क्षेत्र में तनाव, नेपाल ने जताई चिंता

By Newsdesk Admin
09/05/2025
Share

सीजी भास्कर 9 मई भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते गतिरोध से इलाके में पैदा हुए तनाव पर नेपाल ने चिंता जताई है. नेपाल का कहना है कि हम अपनी जमीन को शत्रुतापूर्ण ताकतों द्वारा पड़ोसियों के खिलाफ नहीं होने देंगे.नेपाल ने गुरुवार को कहा कि वह इलाके में बढ़ते तनाव को लेकर बेहद चिंतित है और जोर देकर कहा कि हिमालयी राष्ट्र अपनी धरती का इस्तेमाल शत्रुतापूर्ण ताकतों द्वारा पड़ोसियों के खिलाफ नहीं होने देगा.

नेपाल के विदेश मंत्रालय की ये टिप्पणी भारत द्वारा बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद आई है, जिसमें पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पंजाब प्रांत में नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया. इस हमले में एक नेपाली नागरिक समेत 26 लोग मारे गए थे. नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा गया है, ‘नेपाल सरकार पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से बहुत चिंतित है, जिसमें एक नेपाली नागरिक की भी जान चली गई.

”आतंकवाद के खिलाफ है नेपाल’इसमें कहा गया है, ‘इस वक्त के दौरान नेपाल और भारत एकजुटता के साथ खड़े रहे तथा साझा दुख और पीड़ा में एकजुट रहे. नेपाल तुरंत और स्पष्ट रूप से इस बर्बर आतंकवादी हमले की निंदा करता है जो सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ उसके दृढ़ रुख के अनुरूप है.’बयान में कहा गया कि नेपाल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सभी के साथ खड़ा है. मंत्रालय ने कहा, ‘अपनी प्रमुख स्थिति के अनुरूप नेपाल किसी-भी विरोधी ताकत को अपने पड़ोसी देशों के खिलाफ अपनी धरती का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देगा.’

इस बीच पूर्व उप प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिमलेंद्र निधि ने कहा, ‘हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ हैं.’निधि ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘हम आतंकवादियों के खिलाफ सफल सिंदूर ऑपरेशन के लिए भारतीय सेना को बधाई देते हैं.’ उन्होंने इसे पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ एक नेचुरल रिस्पॉन्स बताया.

BJP MLA cyber-cheated in Raipur : नेता के पीए बनकर ठगों ने ऐंठे 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा AI और टेक्नोलॉजी में ट्रेनिंग का सुनहरा मौका, दिसंबर से शुरू होगी हाईटेक पहल
Judicial Cooperation : अदालतों के बीच बढ़ेगा सीधा सहयोग, भारत और रूस ने ऐसा क्या कदम उठाया जो बना चर्चा का विषय
Post Office Scheme : सिर्फ ब्याज से कमा लेंगे 2.54 लाख रुपये, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का क्या कहना
शादी के बंधन में बंधे BJP सांसद तेजस्वी सूर्या, सामने आईं वेडिंग फोटोज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Accident  : तेज रफ्तार ट्रेलर ने 6 मवेशियों को रौंदा, मौके पर मौत 

सीजी भास्कर, 09 जुलाई :  कोरबा में तेज…

Tiger Alert
Tiger Alert : 10 साल बाद फिर बाघ की आहट! कुरंदी में मिले ताजा पंजों के निशान 

सीजी भास्कर, 09 जुलाई : बस्तर के दरभा…

Bhilai Hotel Death Case : म्यूजिक आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत, भाई ने कहा- सुसाइड नहीं, हत्या हुई

Bhilai Hotel Death Case

Bilaspur False NDPS Case : बेटियों का आरोप, पिता ने मां को झूठे NDPS केस में फंसाया

Bilaspur False NDPS Case

Chhattisgarh State Shooting Meet 2026 : 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट का आगाज

Chhattisgarh State Shooting Meet 2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?