CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Imphal Polo Tournament : इंफाल अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक उपलब्धि

Imphal Polo Tournament : इंफाल अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक उपलब्धि

By Newsdesk Admin
02/12/2025
Share
Imphal Polo Tournament
Imphal Polo Tournament

सीजी भास्कर, 02 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट (Imphal Polo Tournament) में शामिल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने टीम को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए अत्यंत गर्व का विषय है । उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी इसी जोश और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं में अद्भुत खेल प्रतिभा है और राज्य सरकार के सहयोग के कारण घुड़सवारी एवं पोलो खेल को नई दिशा व पहचान मिल रही है। पहली बार छत्तीसगढ़ ने इतिहास रचते हुए 22 से 29 नवंबर 2025 तक इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में भाग लिया और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। यह अवसर इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि देश के इतिहास में पहली बार किसी राज्य को अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।

छत्तीसगढ़ टीम ने अमेरिका, कोलंबिया, इंडियन पोलो एसोसिएशन और अन्य अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ मुकाबला कर यह गौरव प्राप्त किया (Chhattisgarh Polo Triumph)। यह उपलब्धि आदिवासी युवाओं की बढ़ती खेल सहभागिता का प्रेरक उदाहरण बनी है।

इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे छत्तीसगढ़ शासन, भारतीय सेना (NCC), दंतेवाड़ा एवं कांकेर जिला प्रशासन, ब्रीगो एंड हेक्टर इक्वेस्ट्रियन मैनेजमेंट कंपनी और रायपुर प्रशासन का संयुक्त योगदान रहा। टीम में लेफ्टिनेंट कर्नल अमन सिंह (NCC), लांस नदिम अली (सेवानिवृत्त), वेदिका शरण, चित्रभानु सिंह, सैमुअल विश्वकर्मा, गोलू राम कश्यप, सुभाष लेकामि और देवकी कड़ती शामिल रहे।

Imphal Polo Tournament विश्व में 15वां स्थान प्राप्त कर चुकी

गौरतलब है कि वेदिका शरण सितंबर 2025 में बेंगलुरु में आयोजित अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में भारत में दूसरा और विश्व में 15वां स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। खेल से शक्ति” पहल के तहत दंतेवाड़ा और कांकेर के प्रतिभाशाली छात्रों को भारतीय सेना के अनुभवी पोलो खिलाड़ियों के सहयोग से विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इस पहल का उद्देश्य राज्य के आदिवासी युवाओं को खेल, शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाना है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त अवनीश शरण और घुड़सवारी प्रशिक्षक सुश्री गीता दहिया भी उपस्थित रहीं।

पहली शादी छुपाकर की लव मैरिज, सच जानने के बाद पत्नी ने दी जान; पति गिरफ्तार
Heavy Rain Alert : बलौदाबाजार में बारिश का कहर, महानदी-शिवनाथ उफान पर; अमेठी घाट मार्ग बंद, प्रशासन अलर्ट
छत्तीसगढ़: आज से 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, प्रदेशभर में 3.38 लाख परीक्षार्थी, सख्त चेकिंग के बाद मिली एग्जाम सेंटर में एंट्री..
Multi Layer Farming : मल्टी लेयर खेती से चमकी किसान की किस्मत
Commercial LPG Supply Limited: छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सप्लाई सीमित, सरकार ने कहा—घरेलू LPG का पर्याप्त स्टॉक; शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Har Ghar Tiranga Campaign 2026
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : छत्तीसगढ़ में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 :राज्य में 17…

Purandar Mishra Meets President
Purandar Mishra Meets President : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नुआखाई पर्व का निमंत्रण

Purandar Mishra Meets President :रायपुर के श्री जगन्नाथ…

Air India Phuket Delhi Turbulence
Air India Phuket Delhi Turbulence : पायलट पर डोप टेस्ट का दावा, 21 लोग हुए थे घायल

Air India Phuket Delhi Turbulence :जांच का एक…

Sakti District Hospital Dispute
Sakti District Hospital Dispute : सफाई को लेकर भिड़ीं एल्डरमैन और सफाईकर्मी

Sakti District Hospital Dispute :सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल…

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?