CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘सिंदूर मिटाने वालों को मिट्टी में मिलाया’ वाले बयान पर इमरान मसूद की प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

‘सिंदूर मिटाने वालों को मिट्टी में मिलाया’ वाले बयान पर इमरान मसूद की प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

By Newsdesk Admin
22/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बीकानेर की जनसभा ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जो लोग सिंदूर मिटाने के लिए निकले थे, हमने उन्हें मिट्टी में मिला दिया। पीएम मोदी के इस बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इसे लेकर प्रधानमंत्री को घेरने के कोशिश की और कहा कि अगर प्रधानमंत्री ये कह रहे हैं तो उन्हें उन सभी आतंकियों के नाम भी उजागर करने चाहिए। उनके पास जरुर कोई जानकारी होगी।

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री ऐसा कह रहे हैं तो उनके पास कुछ इनपुट होगा इसलिए कह रहे हैं लेकिन, इसे उजागर कर दें न कि ये-ये लोग आतंक के गुनहगार थे। हमने इन सबको मार दिया।

हम तो इस बात की उम्मीद में थे कि हम पीओके पर कब्जा करेंगे। लेकिन बटन दब गया सीजफायर का। सीजफायर का ऐसा बटन दबा कि सब कुछ खत्म हो गया। नहीं तो हमारी सेना तो पीओके के अंदर तक घुस गई थी. हम जाकर कब्जा कर लिए होते।

कांग्रेस सांसद ने अमेरिकी राष्ट्रपति के मध्यस्थता वाले बयान को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि “ट्रंप के गुलाम हैं क्या हम? हम ट्रंप के गुलाम नहीं हैं। कहां ले जा रहे हैं हम देश को, भाई? हम ट्रंप के गुलाम नहीं हैं. देश विरोधी कोई भी ताकतें हों, देश विरोधी ताकतों पर दमनकारी कार्रवाई होनी चाहिए, उन्हें कुचल देना चाहिए।”

पीएम मोदी का आतंक पर करारा प्रहार

पहलगाम में हुए आंतकी हमले और भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के बीकानेर पहुंचे, जहां उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान पाकिस्तान को दो टूक जवाब देते आतंकियों पर कड़ा प्रहार किया।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि ” मैं देशवासियों से कहता हूं कि जो सिंदूर मिटाने निकले थे उन्हें मिट्टी में मिलाया है…जो हिन्दुस्तान का लहू बहाते थे आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है।”

पीएम ने इस दौरान पूरी दुनिया को मैसेज देते हुए बताया, “हमने आतंकियों के सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए. दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब और आतंकी हमले नहीं सहेगा। आतंकी हमलों का जवाब पाकिस्तान की सेना और उसकी अर्थव्यवस्था को देना होगा। उन्होंने कहा कि आज आपके आशीर्वाद से, सेना के शौर्य से हम सब उस प्रण पर खरे उतरे हैं। हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान घुटने टेकने पर मजबूर हो गया।

Recruitment 2025: सरकारी टीचर बनने का सुनहरा मौका, निकाली 7466 पदों पर भर्ती
केवल 3454 रुपये की EMI पर मिल रहा iPhone 17, जानें ऑफर
“कलेक्टर सर, मेरे अधिकारी SP हैं, मैं केवल उन्ही को रिपोर्ट करता हूं” ……. छत्तीसगढ़ में प्रभारी तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार मारपीट की घटना ने पकड़ा तुल, प्रशासनिक संघ ने कलेक्टर से की शिकायत
‘भस्मासुर’ ने बाबा, ताम्रध्वज, चौबे, डहरिया, अकबर को निपटाते हुए अंत में राजनांदगाँव जाकर स्वयं के सर पर हाथ रख दिया, छत्तीसगढ़ की राजनीति में पढ़िए कौन है वो “भस्मासुर”
Delhi Air Pollution: राजधानी में 90% नमी से और घनी हुई धुंध, AQI फिर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Medical College
Raipur Dilapidated Buildings : रायपुर में 100+ जर्जर मकानों से खतरा, भाठागांव में सबसे ज्यादा 36 भवन

शहर में 100 से ज्यादा जर्जर भवन हादसे…

Ahivara Panthi Mahasamgam
Ahivara Panthi Mahasamgam : अहिवारा में गूंजेगी 200 मांदर की थाप, एक साथ थिरकेंगे 3000 पंथी नर्तक

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंथी नृत्य को समर्पित…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : गणेश चतुर्थी पर प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा था चिकन, फूड सेंटर पर 2 हजार का जुर्माना

गणेश चतुर्थी के दिन मांस-मटन की बिक्री पर…

Korba Medical College
Korba Medical College : कोरबा मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में फिर बाइक चोरी, CCTV नहीं होने से सुरक्षा पर सवाल

जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पार्किंग एक बार…

Hathband Police
Hathband Police : तीजा पर मामा के घर आया था मासूम, स्कूल का गेट गिरने से 8 साल के शिवम की मौत

तीजा मनाने मां के साथ मामा के घर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?