CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ASP Raid in Bhilai Club : देर रात झूमते मिले यंगस्टर्स, हाथ में थे जाम, देखिए विडियो

ASP Raid in Bhilai Club : देर रात झूमते मिले यंगस्टर्स, हाथ में थे जाम, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin
21/09/2025
Share

लित्जोमीनिया क्लब पहुंची पुलिस

सीजी भास्कर, 21 सितंबर। देर रात जब इस्पात नगरी के लोग सो रहे थे भिलाई के एक क्लब में सजी थी नशे की रंगीन महफ़िल। तभी पुलिस पहुंची तो हड़कंप मच गया।

इस छापेमार कार्रवाई का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (ASP Raid in Litzomenia club bhilai)

जी हां, हम बात कर रहे शहर के चर्चित लित्जोमीनिया क्लब की। चर्चित इसलिए क्योंकि यही वह क्लब है जहां वर्षों से लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद भी यह 12 बजे रात के बाद शटर बंद कर भीतर पार्टी करवाने के नाम पर कुख्यात है।

कई अफसर आए गए लेकिन क्लब का ढर्रा नहीं बदला।

Contents
  • लित्जोमीनिया क्लब पहुंची पुलिस
      • सीजी भास्कर, 21 सितंबर। देर रात जब इस्पात नगरी के लोग सो रहे थे भिलाई के एक क्लब में सजी थी नशे की रंगीन महफ़िल। तभी पुलिस पहुंची तो हड़कंप मच गया।
  • भिलाई को यह चर्चित क्लब बना रहा माया नगरी, भीतर का नजारा देख पुलिस भी दंग

यहां दूर दूर से युवक युवतियां लेट नाईट पार्टी के लिए आते हैं।

जी हां, अपने ही पैरों से भीतर घुसते जरूर हैं मगर पार्टी बाद इनकी हालत अपनी गाड़ी तक पहुंचने लायक होती नहीं। (ASP Raid in Litzomenia club bhilai)

भीतर जबरदस्त इंग्लिश धुन पर थिरकते लोग हाथों से थाम छलकाते एक अलग ही दुनिया में देखें जाते हैं। ASP Raid in Bhilai Club

भिलाई का चर्चित यह क्लब जहां मुंबई की तर्ज पर हो रही लेट नाइट पार्टी आर्गेनाइज करता है वहीं क्लब बंद होने के समय बाद भी भीतर बिलिंग के नाम पर दरवाजे बंद कर पार्टी होती रही है – ऐसा लोग बताते हैं।

वैसे अंदर का नजारा देख आप भी दंग रह जाएंगे। नाचती झूमती युवतियां, हाथों में जाम और माहौल ऐसा कि मानों की कोई बड़ी फिल्म की पार्टी चल रही हो। (ASP Raid in Bhilai Club)

जब रात साढ़े बारह बजे एएसपी (शहर) सुखनंदन राठौर ने पुलिस टीम के साथ क्लब पर छापा मारा तो अंदर अफरा तफरी मच गई। भीतर का नजारा देखकर पुलिस तक हैरान थी।

रंग-बिरंगी लाइट के बीच अंधाधुंध पार्टी, नशे में डूबे युवक युवतियां और अश्लील हरकतें पुलिस के कैमरे में भी कैद हो गई। 

भिलाई को यह चर्चित क्लब बना रहा माया नगरी, भीतर का नजारा देख पुलिस भी दंग

देखिए विडियो आधी रात क्लब की रंगत और मिजाज 👇

भीतर का मंजर बेहद शर्मनाक था। पुलिस ने क्लब संचालक और मैनेजर को इस पूरे मामले को लेकर नोटिस थमाया है।

लित्जोमीनिया क्लब के वर्तमान संचालकों को नोटिस जारी हुआ है। इससे पहले पूर्व संचालकों को कई बार आधी रात शराब परोसने और नियमों के उल्लंघन को लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की चेतावनी और कई बार कार्रवाई भी हुई है।
पड़ोसी अधेड़ की छेड़छाड़ से परेशान युवती ने खुद को लगाई आग, परिजनों ने कहा – “लापरवाह है पुलिस, 4 दिन पहले की थी शिकायत, कुछ नहीं हुआ”
Project Sankalp Education: छात्रावासी बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की ओर बढ़ता एक सशक्त कदम
Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास
स्वतंत्रता दिवस पर मीट बैन का विवाद, राज ठाकरे बोले- ‘कौन क्या खाएगा, ये सरकार तय न करे’
Online Property Tax Payment: नियम पाँच साल पुराना, भरोसा आज भी अधूरा, दफ्तरों की कतारें नहीं हुईं खत्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक को लेकर पत्नी का अल्टीमेटम, बिना अनुमति इलाज में हस्तक्षेप न करने की मांग

सीजी भास्कर, 18 जुलाई।जंतर-मंतर पर 20 दिनों से…

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद जंतर-मंतर पर तेज हुआ आंदोलन, अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे

सीजी भास्कर, 18 जुलाई।जंतर-मंतर से पर्यावरण एवं सामाजिक…

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर सियासत तेज, AAP ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल…

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, बिलासपुर-जांजगीर जलमग्न: हाईवे बंद, ट्रेनें रद्द, हजारों लोग प्रभावित

छत्तीसगढ़ में मानसून के दोबारा सक्रिय होने के…

राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन शुरू, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेंगे 3 लाख तक के पुरस्कार

  छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2025-26 के राज्य…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?