CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के नंदिनी में दादी की हत्या कर खून से शिवलिंग पर किया अभिषेक, हाथ-पैर बांध त्रिशूल से मारा, खून से लिखा-‘शिव यहीं हैं’ फिर खुदकुशी की कोशिश

भिलाई के नंदिनी में दादी की हत्या कर खून से शिवलिंग पर किया अभिषेक, हाथ-पैर बांध त्रिशूल से मारा, खून से लिखा-‘शिव यहीं हैं’ फिर खुदकुशी की कोशिश

By Newsdesk Admin 20/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर। दुर्ग में एक युवक ने शिव मंदिर में रखे त्रिशूल से अपनी दादी की हत्या कर दी और दादी के खून से शिवलिंग का अभिषेक किया। उसने खून से दीवार पर मंत्र लिखा और उसी त्रिशूल को अपने गले में मार लिया। मामला दुर्ग जिला के नंदिनी थाना क्षेत्र का है।

थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि आरोपी घायल हालत में वहीं पड़ा था। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रायमरी जांच में मामला अंधविश्वास का लगता है, मामले की जांच जारी है। आरोपी के होश में आने और उसके बयान के बाद ही पूरी हकीकत पता चल पाएगी।

नंदिनी पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान ननकट्टी निवासी गुलशन बन गोस्वमी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। गुलशन के माता-पिता रायपुर के रावण भाठा क्षेत्र में रहते हैं, युवक अपनी दादी रुक्मिणी गोस्वामी (70 वर्ष) के साथ रहता था। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि अंध विश्वास के चलते गुलशन ने ऐसा कदम उठाया है फिलहाल आरोपी के होश आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गुलशन के घर से लगा हुआ ही शिव मंदिर है। उसी मंदिर में गुलशन रोज पूजा करताऔर रहता था। आरोप है कि कल देर शाम करीब 7 बजे गुलशन ने मंदिर में रखा त्रिशूल उठाया और उससे दादी के सिर पर वार कर दिया। इसके चलते रूक्मिणी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुलशन ने वहां पड़ा खून उठाया और उससे शिवलिंग का अभिषेक किया, फिर गर्भगृह को उसी खून से लीप दिया और ‘शिव यहीं हैं’ ऐसा कुछ लिखकर उसी त्रिशूल को अपने गले में मार लिया। स्थानीय लोगों ने दादी-पोते को खून से लथपथ देखा तो सूचना पुलिस को दी। हत्या से पहले युवक ने दादी का हाथ-पैर कुर्सी से बांध दिए। इसके बाद त्रिशूल लाकर उससे हमला कर दिया। दादी की जब तक मौत नहीं हो गई वो वहीं खड़ा उसे तड़पता देखता रहा। आरोपी ने उसी त्रिशूल से अपनी जान लेने की भी कोशिश की। गले में गहरा वार करने से उसका खून अधिक बह गया और वह मंदिर में ही बेहोश होकर गिर गया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में नंदिनी अस्पताल भेजा। वहां से चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज कचांदुर रेफर किया गया है।

You Might Also Like

भिलाई : दिव्यांगों के लिए ‘वरदान’ बन रही Shapath Foundation की हेल्पलाइन, 24 घंटे मिल रही है मदद

SAIL New Chairman: डॉ. अशोक कुमार पांडा बनेंगे सेल के नए CMD, इंटरव्यू के बाद नाम पर लगी मुहर

Suicide Note Case: पेंटर की मौत ने लिया नया मोड़, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और सट्टा गिरोह के गंभीर आरोप

Attempt to Murder Case: शराब के पैसे नहीं देने पर व्यापारी पर ब्लेड से हमला, शहर में सनसनी

Bomb Threat News: बिलासपुर जिला कोर्ट को तीसरी बार उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला

Newsdesk Admin 20/10/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

भिलाई : दिव्यांगों के लिए ‘वरदान’ बन रही Shapath Foundation की हेल्पलाइन, 24 घंटे मिल रही है मदद

छत्तीसगढ़ में पहली बार: निजी संस्था की 365…

FSNL Strike Protest: निजीकरण के विरोध में भिलाई में उबाल, 30 मार्च को मुर्गा चौक पर महा-हड़ताल का ऐलान

भिलाई नगर, 28 मार्च। फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड…

SAIL New Chairman: डॉ. अशोक कुमार पांडा बनेंगे सेल के नए CMD, इंटरव्यू के बाद नाम पर लगी मुहर

नई दिल्ली/भिलाई, 28 मार्च। देश की प्रमुख स्टील…

MPT Testing Facility: बीएसपी में शुरू हुई आधुनिक एमपीटी जांच सुविधा, रेल गुणवत्ता में होगा बड़ा सुधार

भिलाईनगर, 28 मार्च। भिलाई इस्पात संयंत्र में आधुनिक…

Suicide Note Case: पेंटर की मौत ने लिया नया मोड़, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और सट्टा गिरोह के गंभीर आरोप

भिलाई नगर, 28 मार्च। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गसामाजिकस्वास्थ्य

भिलाई : दिव्यांगों के लिए ‘वरदान’ बन रही Shapath Foundation की हेल्पलाइन, 24 घंटे मिल रही है मदद

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

SAIL New Chairman: डॉ. अशोक कुमार पांडा बनेंगे सेल के नए CMD, इंटरव्यू के बाद नाम पर लगी मुहर

28/03/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Suicide Note Case: पेंटर की मौत ने लिया नया मोड़, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और सट्टा गिरोह के गंभीर आरोप

28/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Attempt to Murder Case: शराब के पैसे नहीं देने पर व्यापारी पर ब्लेड से हमला, शहर में सनसनी

28/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?