CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में प्रोफेसर पर जानलेवा हमला के हाईप्रोफाइल कांड में फरार तीन आरोपियों में से एक ईनामी प्रोबीर गिरफ्तार….! डॉक्टर पत्नी के भी साथ होने की खबर, लुकआउट सर्कुलर हुआ था जारी, संपत्ति कुर्की की भी बन रही थी संभावना, आंध्रप्रदेश में कट रहे थे फरारी भरे दिन

भिलाई में प्रोफेसर पर जानलेवा हमला के हाईप्रोफाइल कांड में फरार तीन आरोपियों में से एक ईनामी प्रोबीर गिरफ्तार….! डॉक्टर पत्नी के भी साथ होने की खबर, लुकआउट सर्कुलर हुआ था जारी, संपत्ति कुर्की की भी बन रही थी संभावना, आंध्रप्रदेश में कट रहे थे फरारी भरे दिन

By Newsdesk Admin
12/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। छ: महीने पहले पुरानी भिलाई क्षेत्र के प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने के बहुचर्चित कांड में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की खबर आ रही है। हालांकि इस पुष्टि अभी तक किसी अधिकारी ने नहीं की है मगर सूत्रों से जानकारी मिली है कि दुर्ग से आंध्रप्रदेश गई टीम को यह सफलता मिली है। इस मामले के तीन मुख्य आरोपियों में से एक प्रोबीर शर्मा और पेशे से चाइल्ड स्पेशलिस्ट उसकी पत्नी को काकीनाडा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूरी संभावना है कि प्रोबीर कुमार शर्मा की गिरफ्तारी के बाद इस हाई प्रोफाइल मामले में अब तेजी आएगी। आरोपी से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की कार्यवाही जहां और तेज होगी वहीं इस हमले की मुख्य वजह तथा किस के इशारे पर इस वारदात को अंजाम दिया गया – यह सभी पहलू सामने आने की उम्मीद है। खासकर अब तक फरार दो अन्य आरोपियों तक पहुंचने में भी प्रोबीर शर्मा पुलिस के लिए एक अहम कड़ी साबित होगा।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के खूबचंद बघेल महाविद्यालय भिलाई-3 के सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा की है। मुख्य 3 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने फरार मुख्य आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए इनाम का ऐलान किया था। यह घटना 19 जुलाई 2024 की है। इस दिन भिलाई के ग्रीन वेली में रहने वाले 57 साल के सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया। 2 बाइक में सवार 6 आरोपियों ने उनका रास्ता रोक कर पहले गाली गलौज की, फिर लाठी डंडों से उन्हें जमकर पीटा था। मारपीट में प्रोफेसर में गंभीर रूप से घायल हुए थे। प्रोफेसर के शरीर पर कई जगह फ्रैक्चर आया, दिल्ली के अस्पताल में काफी दिन उनका इलाज चला था। प्रोफेसर पर हमले की घटना के बाद भिलाई पुलिस ने 6 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 3 फरार में से एक को आज पकडे़ जाने की अपुष्ट खबर मिली है।

गौरतलब हो कि दुर्ग पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर रीवा (मध्यप्रदेश) से 19 अगस्त को प्रिंस उर्फ प्रसून पांडेय, अमन उर्फ उत्कर्ष द्विवेदी और करण पाठक को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के बयान के आधार पर खुलासा हुआ कि प्रोफेसर पर हमला भिलाई-चरोदा निगम के ठेकेदार प्रोबीर कुमार शर्मा ने करवाया था। इसके चलते थाना भिलाई-3 पुलिस ने प्रोबीर समेत अन्य साथियों द्वारा आपराधिक षडयंत्र रचने के कारण धारा 61 (2) बीएनएस जोड़ी है। मुख्य आरोपी प्रोबीर शर्मा की गिरफ्तारी के बाद प्रोफेसर पर हमले के कारण का खुलासा हो सकेगा। फरार आरोपी प्रोबिर कुमार शर्मा, शिवम मिश्रा और धीरज वस्त्रकार का पोस्टर पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के इलाके में पुलिस ने चस्पा किया गया था। एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने कहा था कि फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। जरूरत पड़ी तो संपत्ति कुर्क की कार्रवाई भी की जाएगी।

दूसरी तरफ प्रकरण में गिरफ्तारी से बचने प्रोबीर ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की जबकि इसी प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों में से करण पाठक ने भी जमानत अर्जी दाखिल की मगर दोनों की याचिका खारिज कर दी गई थी।

विदित हो कि दुर्ग जिले के बहुचर्चित प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला मामले में फरार मुख्य इनामी आरोपी प्रोबीर शर्मा अपनी डॉ पत्नी के साथ आंध्र प्रदेश से दुर्ग पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रोबीर शर्मा पर दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था। इस मामले में तीन आरोपी फरार थे जिन पर 10000-10000 का इनाम पुलिस द्वारा घोषित किया गया था। इस मामले का मुख्य आरोपी प्रोबीर को दुर्ग पुलिस ने उसकी पत्नी के साथ आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार कर उसे भिलाई ला रही है। 19 जुलाई 2024 को घटी इस बड़ी और हाई प्रोफाइल वारदात में महाविद्यालय से घर जाते समय प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में दुर्ग पुलिस पूर्व में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल एवं पुत्री से पूछताछ भी हो चुकी है। चैतन्य बघेल और उनकी बहन का मोबाइल पुलिस के जब्ती में शामिल है।

CG Breaking : निकाय चुनाव की तैयारी शुरू, कांग्रेस ने सभी निकाय में बनाए 2-2 प्रभारी, सीनियर नेताओं को मिलेगी जवाबदारी, PCC को सौंपेंगे Ground Report
रायपुर में गांजा तस्करी करते राजस्थान और MP के युवक गिरफ्तार, स्कूल के पास पकड़ाए…
Ganja Smuggling : ओडिशा से बिहार तक फैले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, दो और तस्कर गिरफ्तार
Reservation Politics : चुनाव से पहले आरक्षण पर घिरी BJP, 2024 वाला संकट फिर सामने
Cyber Fraud Network : साइबर ठगी के म्यूल खाता नेटवर्क पर शिकंजा, 5 और आरोपी गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahamra Anicut Robbery
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…

Community Hall
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

School Director Arrest
School Director Arrest : निजी स्कूल के डायरेक्टर पर छात्राओं से अनुचित व्यवहार का आरोप, गिरफ्तारी के विरोध में थाने पहुंचे छात्र और परिजन

भिलाई के एक निजी स्कूल के डायरेक्टर पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?