सीजी भास्कर, 20 दिसंबर। टी20 वर्ल्डकप 2026 (India T20 WC Schedule) के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। खराब फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को टीम में जगह नहीं मिली है, वहीं ईशान किशन की टीम में वापसी हुई है।
यह मेगाइवेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत 7 फरवरी से होगी और खिताबी मुकाबला 20 मार्च को खेला जाएगा। आइए जानते हैं टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल…
15 फरवरी को पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
वर्ल्डकप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। गत चैंपियन टीम इंडिया (India T20 WC Schedule) ग्रुप-ए में शामिल है। इस ग्रुप में इसके अलावा अमेरिका, नामीबिया, नीदरलैंड और पाकिस्तान की टीमें हैं। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगी।
दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होगा, तीसरा मैच 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ और चौथा मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला जाएगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे।
टीम इंडिया अपने ग्रुप मैच अलग-अलग स्टेडियम में खेलेगी। ये स्टेडियम अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) और नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) हैं। ग्रुप मैचों के बाद सुपर 8, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और ईशान किशन।





