सीजी भास्कर, 28 दिसंबर। गौतम गंभीर जुलाई 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच (India Test Cricket Coach) बने थे। उनकी कोचिंग में भारत का टी20 और वनडे में प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर चैंपियंस ट्रॉफी (ODI) खिताब जीता, वहीं टी20 में एशिया कप भी जीता। लेकिन टेस्ट में टीम संघर्ष करती हुई दिखी है। आखिरी सीरीज में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर पर 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवाई।
गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में भी टेस्ट सीरीज हारी थी, जिसके बाद भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) फाइनल में खेलने का सपना टूट गया था। वर्तमान चक्र (2025-27) में भी भारत की स्थिति अच्छी नहीं है। टीम ने 9 में से केवल 4 मैच ही जीते हैं और 4 ही हारे हैं। वर्तमान में टीम छठे नंबर पर है।
वीवीएस को को मिला कोच बनने का ऑफर
एक रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद बीसीसीआई (BCCI) के शीर्ष पदस्थ अधिकारी ने इनफॉर्मल तौर पर फेब 4 पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर और भारतीय टीम के डेढ़ दशक तक दीवार रहे राहुल द्रविड़ के साथ शामिल रहे वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman Coach) से पूछा था कि क्या वह टेस्ट टीम का कोच बनना चाहेंगे।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड ऑफ क्रिकेट हैं। खबर के अनुसार, वह अभी इसी पद पर बने रहना चाहते हैं। गौतम गंभीर का बीसीसीआई के साथ 2027 वर्ल्ड कप तक का कॉन्ट्रैक्ट है, लेकिन चर्चा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के प्रदर्शन के आधार पर इस पर विचार किया जा सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई में फिलहाल इस बात पर चर्चा चल रही है कि गंभीर ही टेस्ट टीम के कोच बने रहने के लिए सही व्यक्ति हैं। अभी यह तय नहीं किया जा सका है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के अगले 9 मैचों में किसी और को कोच बनाया जाए या गंभीर को ही इस पद पर बने रहने दिया जाए।
भारत का टेस्ट शेड्यूल 2026-27
भारत अगस्त तक रेड बॉल क्रिकेट में नहीं खेलेगा। अगस्त में टीम इंडिया श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां 2 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। इसके बाद अक्टूबर-नवंबर में भारत 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। 2027 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत आएगी। इस बीच, गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम इंडिया का प्रदर्शन और आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नतीजे बीसीसीआई के निर्णय में अहम भूमिका निभाएंगे। यह साफ है कि अगले कुछ महीनों में टीम इंडिया के टेस्ट क्रिकेट (India Test Cricket Coach) भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।





