CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्टील-एल्यूमिनियम पर अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा फैसला… हम भी लगाएंगे जवाबी शुल्क!

स्टील-एल्यूमिनियम पर अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा फैसला… हम भी लगाएंगे जवाबी शुल्क!

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share

सीजी भास्कर 13 मई भारत ने अमेरिका द्वारा लगाए गए स्टील और एल्यूमिनियम आयात पर टैरिफ ( Steel- Aluminium Tariffs) के जवाब में कुछ सामनों पर सामान टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है. सोमवार को वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) में अमेरिका से आने वाले सामानों पर टैरिफ का ये प्रस्ताव दिया गया है. भारत ने डब्ल्यूटीओ में कहा है कि वह टैरिफ के चलते अपने व्यापार को हुए नुकसान के बराबर जवाबी टैरिफ लगा सकता है और इसलिए भारत अमेरिका के कुछ सामानों पर टैरिफ बढ़ाएगा.

7.6 अरब डॉलर का आयात प्रभावितWTO के मुताबिक, अमेरिकी टैरिफ के चलते भारत से 7.6 अरब डॉलर के सामान का आयात प्रभावित होगा, जिससे 1.91 अरब डॉलर का टैरिफ आएगा. इसके जवाब में जैसे को तैसा वाली रणनीति अपनाते हुए भारत ने अमेरिका से आने वाले कुछ सामानों पर इतना ही टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है. एक नोटिस के जरिए भारत ने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन से कहा कि वे अमेरिका के खास सामानों के ऊपर दी जा रही रियायतों को खत्म कर रहे हैं और उनके ऊपर आयात शुल्क बढ़ाया जाएगा.

रिपोर्ट की मानें तो सेब, बादाम, अखरोट, नाशपाती, रसायन समेत 29 चीजें लिस्ट में शामिल की गई हैं.भारत ने WTO से क्या कहा?बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने WTO से कहा कि एल्यूमीनियम और स्टील प्रोडक्ट्स के आयात पर अमेरिका द्वारा सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं, लेकिन इनको वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन को नोटिफाई नहीं किया गया है. भारत का कहना है कि अमेरिका द्वारा उठाए गए कदम GATT 1994 और AoS के अनुरूप बिल्कुल भी नहीं हैं.

यही नहीं आर्टिकल 12.3, AoS के तहत परामर्श नहीं हुए हैं, इसलिए भारत आर्टिकल 8, AoS के तहत रियायतों को निलंबित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है.मार्च में ट्रंप ने किया था ये ऐलानगौरतलब है कि 2016-2020 के अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी ट्रंप ने स्टील पर 25% और एल्यूमीनियम पर 10% टैरिफ लगाया था, लेकिन बाद में कनाडा, मैक्सिको और ब्राजील सहित कई व्यापारिक साझेदारों को इस टैरिफ से राहत दी थी. वहीं दूसरे कार्यकाल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बीते मार्च 2025 में अमेरिका में सभी स्टील और एल्युमीनियम आयात पर 25 फीसदी के टैरिफ लगाया था, जिसका उद्देश्य अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना था.

इसके बाद यूरोपीय यूनियन के साथ ही कनाडा जैसे देशों ने भी इसका जवाब टैरिफ लगाकर दिया. अब भारत ने भी विश्व व्यापार संगठन में इसके प्रभावों का हवाला देते हुए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है.स्टील-एल्यूमिनियम टैरिफ का भारत पर असर?भारत अमेरिका को भारी मात्रा में स्टील और एल्यूमिनियम निर्यात करता है. वित्त वर्ष 2023 में भारत ने अमेरिका को 4 अरब डॉलर का स्टील और 1.1 अरब डॉलर का एल्यूमिनियम निर्यात किया था.

जनवरी 2024 में भारत और अमेरिका के बीच एक समझौता हुआ था जिसके तहत दोनों देश 336,000 टन स्टील और एल्यूमिनियन के आयात निर्यात पर सहमत हुए थे और वो भी बिना टैरिफ के.अब ट्रंप अगर अमेरिका में हर देश से आनेवाले स्टील और एल्यूमिनियम पर 25% का टैरिफ लगाया जाएगा, तो भारत के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी और निर्यात पर असर होगा. अमेरिका की ओर से स्टील और एल्यूमिनियम पर 25% टैरिफ लगाने से वहां के खरीददारों को ये धातु और इनके उत्पाद खरीदना काफी महंगा पड़ जाएगा. इससे अमेरिका में इन दोनों ही धातुओं के आयात में गिरावट आएगी. अगर अमेरिका इन धातुओं को खरीदना कम करेगा तो भारत को हर साल करोड़ों-अरबों का नुकसान हो सकता है.

Dushmantha Chameera : चमीरा बने सुपरमैन…! हवा में उछल कर लपका अनुकूल का कैच, स्टार्क को हैट्रिक विकेट लेने में की मदद, देखिए विडियो
22 साल से सक्रिय हार्डकोर नक्सली दंपत्ति ने तोड़ा नाता, किया सरेंडर
iPhone 17 होगा और महंगा? जानिए क्यों बढ़ सकती है कीमत, सितंबर में लॉन्चिंग तय
New Rules from July 1 : आज आधार, पासपोर्ट, बैंकिंग और गैस समेत कई सेवाओं में हुए कई बड़े बदलाव
लिव-इन पार्टनर की गला घोंट हत्या, शव के कई टुकड़े कर जंगल में जानवरों के लिए छोड़ दिया, आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Seva Sankalp Abhiyan
BJP Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा का एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव-गांव तक पहुंचेगी सेवा गतिविधियां

BJP Seva Sankalp Abhiyan : अभियान में आंगनबाड़ी…

Mohla Manpur Murder Case
Mohla Manpur Murder Case : अफेयर के शक और घरेलू विवाद में जीजा की हत्या, साले समेत 4 गिरफ्तार

Mohla Manpur Murder Case : हत्या के बाद…

Raipur Trainee SI Bribery Case
Raipur Trainee SI Bribery Case : रायपुर में ट्रेनी SI निलंबित, फर्जी व्यापमं आदेश की जांच में रिश्वत मांगने का आरोप

Raipur Trainee SI Bribery Case : पुलिस फर्जी…

जंगल में लौटे तेंदुए के दोनों शावक, मां ने कैमरे के सामने आकर अपने बच्चों को अपनाया

बस्तर के चित्रकोट वन क्षेत्र में वन विभाग…

Raigarh 10 Lakh Cash Theft
Raigarh 10 Lakh Cash Theft : सूने घर से 10 लाख रुपए कैश चोरी, महंगी शराब की बोतल भी ले गया चोर; CCTV में कैद

Raigarh 10 Lakh Cash Theft : बताया गया…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?