सीजी भास्कर, 17 जनवरी। देशभर के राज्यों में मौसम (Indian Weather) का मिजाज एकदम बदलता नजर आ रहा है। कहीं घना कोहरा छाया हुआ है, तो कहीं तेज बादल मंडरा रहे हैं। इसी बीच पश्चिम-उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। घने कोहरे और धुंध के कारण लोगों की परेशानियाँ बढ़ रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड, घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले एक-दो दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में अगले दो-चार दिनों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
किन जगहों पर बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी?
मौसम विभाग (Indian Weather) के अनुसार, आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में साफ दिखाई देगा।
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे आम लोग काफी प्रभावित हो सकते हैं। शुक्रवार को अधिकांश जगहों पर तापमान 4 डिग्री और उससे ऊपर ही दर्ज किया गया। शनिवार को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते कुछ दिनों में ठंड से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से ठंड का असर बढ़ने लगा है।
यूपी-बिहार में कड़ाके की ठंड
यूपी-बिहार में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। यूपी में बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ रही है। दिन में तेज धूप के बावजूद सुबह और शाम को गलन ने लोगों को परेशान किया हुआ है। मौसम विभाग (Indian Weather) ने राज्य के कई इलाकों में बारिश का अनुमान भी लगाया है। वहीं बिहार में तेज धूप के कारण ठंड में थोड़ी राहत मिली है, लेकिन सुबह और शाम के समय लोगों को भारी ठंड और घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।




