CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Interstate Pangolin Smuggling : अंतर्राज्यीय पेंगोलिन तस्करी पर करारा प्रहार, एक जीवित सालखपरी बरामद

Interstate Pangolin Smuggling : अंतर्राज्यीय पेंगोलिन तस्करी पर करारा प्रहार, एक जीवित सालखपरी बरामद

By Newsdesk Admin
23/12/2025
Share
Interstate Pangolin Smuggling
Interstate Pangolin Smuggling

सीजी भास्कर, 22 दिसंबर। वन विभाग को वन्यजीव संरक्षण के मोर्चे पर बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय पेंगोलिन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक जीवित पेंगोलिन (सालखपरी) बरामद किया गया है। यह कार्रवाई वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जिससे अवैध शिकार और तस्करी के नेटवर्क को करारा झटका लगा है। यह मामला अंतर्राज्यीय पेंगोलिन तस्करी (Interstate Pangolin Smuggling) से जुड़ा हुआ है।

यह संयुक्त कार्रवाई वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण पांडेय, मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व सतोविशा समाजदार तथा उपनिदेशक वरुण जैन के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। वाइल्ड लाइफ जस्टिस कमीशन इंडिया से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटी-पोचिंग टीम और ओडिशा के नवरंगपुर वनमंडल की संयुक्त टीम ने सुनियोजित अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, 7 दिसंबर को उमरकोट के समीप ढोर्रा और सिमलीगोदरा के बीच संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर घेराबंदी की गई। इस दौरान दो व्यक्तियों को पकड़कर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से एक जीवित पेंगोलिन बरामद हुआ। बरामद सालखपरी की लंबाई लगभग 40 इंच और वजन करीब 9 किलोग्राम पाया गया, जिसे सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल (42 वर्ष), निवासी सिमलीगोदरा, और मनोज (30 वर्ष), निवासी मलकीगुड़ा, जिला नवरंगपुर (ओडिशा) के रूप में हुई है। ओडिशा वन विभाग द्वारा पेंगोलिन के साथ तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल (स्कूटी) भी जब्त कर जप्तीनामा तैयार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत वन अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों को उमरकोट न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। वन विभाग अब इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों और नेटवर्क की गहन जांच कर रहा है। इस कार्रवाई में गरियाबंद पुलिस साइबर सेल, एंटी-पोचिंग टीम, वाइल्ड लाइफ जस्टिस कमीशन इंडिया और नवरंगपुर वनमंडल के स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

Jashpur News : जशपुर पहुंचे 7 ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर, सेव और नाशपाती की बागवानी देखकर हुए प्रभावित
कोरबा में 6 दुकानों से AC कॉपर वायर चोरी, CCTV में कैद वारदात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीतागांव समाधान शिविर में क्लस्टर की 8 ग्राम पंचायतों से किया सीधा संवाद..
Nadeem Arrested : दंगों का नया मोड़: शाहजहांपुर से दबोचा गया ‘नदीम’ – तौकीर का दर्जा-चिन्हित सहयोगी, पूछताछ जारी
MLA Rikesh called to Delhi : विधायक रिकेश सेन दिल्ली बुलाए गए, चयनित 4 लोगों के साथ होंगे रवाना

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Mayor Election
Bhilai Mayor Election : विधायक रिकेश सेन का दो टूक ऐलान– उनके विधायक रहते डॉ. रिचा सेन सक्रिय राजनीति में नहीं आएंगी, महापौर दावेदारी की खबरें भ्रामक

भिलाई नगर निगम के आगामी महापौर चुनाव को…

Medical Claim Scheme
Medical Claim Scheme : चाय-पान दुकानदारों और उनके परिवार को मिलेगा 3 लाख तक का मेडिकल क्लेम, विधायक रिकेश सेन की 25वीं जनसेवा पहल

वैशाली नगर विधानसभा में जनसेवा की एक और…

Balodabazar Illegal Paddy Seizure : बिचौलियों पर प्रशासन का शिकंजा, 4 जगहों पर छापेमारी; 393 कट्टा धान और 15 कट्टा चावल जब्त
Balodabazar Illegal Paddy Seizure : बिचौलियों पर प्रशासन का शिकंजा, 4 जगहों पर छापेमारी; 393 कट्टा धान और 15 कट्टा चावल जब्त

इस कार्रवाई (Balodabazar Illegal Paddy Seizure) के बाद…

Surguja Elephant Attack : फसल बचाने निकले युवक को हाथी ने दौड़ाकर पटका, जशपुर से पहुंचे 3 हाथी
Surguja Elephant Attack : फसल बचाने निकले युवक को हाथी ने दौड़ाकर पटका, जशपुर से पहुंचे 3 हाथी

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया…

Korba Scrap Truck Accident : राताखार में घर में जा घुसा कबाड़ से भरा ट्रक, सोता परिवार बाल-बाल बचा; 7 लाख का माल जब्त
Korba Scrap Truck Accident : राताखार में घर में जा घुसा कबाड़ से भरा ट्रक, सोता परिवार बाल-बाल बचा; 7 लाख का माल जब्त

मामले की जांच (Korba Scrap Truck Accident) में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?