CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वीज़ा मिलने के बाद भी ‘जांच जारी’: अमेरिका ने भारत को चेताया, सोशल मीडिया पर भी रखी जाएगी नज़र!

वीज़ा मिलने के बाद भी ‘जांच जारी’: अमेरिका ने भारत को चेताया, सोशल मीडिया पर भी रखी जाएगी नज़र!

By Newsdesk Admin
14/07/2025
Share

सीजी भास्कर 14 जुलाई अमेरिका लगातार बढ़ रही प्रवासियों की संख्या के बाद सख्त रुख अपनाए हुए है. यही कारण है कि वह अपने वीजा नीति में भी कई तरह के बदलाव कर रहा है. भारत में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने स्पष्ट किया है कि वीज़ा मिलने के बाद भी जांच जारी रहती है. यदि कोई व्यक्ति अमेरिकी कानूनों और आव्रजन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसका वीज़ा रद्द कर दिया जाएगा और उसे देश से निकाल दिया जाएगा.भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वीजा जारी होने के बाद अमेरिकी वीजा की जांच बंद नहीं होती है.

हम वीजा धारकों की लगातार जांच करते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सभी अमेरिकी कानूनों और आव्रजन नियमों का पालन कर रहे हैं और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो हम उनके वीजा रद्द कर देंगे और उन्हें देश से निकाल देंगे.इसके साथ ही साफ किया गया कि सोशल मीडिया जानकारी का खुलासा करना भी अनिवार्य है. यह कदम अवैध प्रवेश को रोकने के लिए उठाया गया है. वीजा आवेदकों को सावधानी बरतने और सभी नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है.वीजा को लेकर सख्त रुख अपना रहा अमेरिकाअमेरिकी दूतावास की तरफ से हाल ही में वीजा और आव्रजन के संबंध में कई बयान जारी किए हैं. इस कदम को देश में अवैध रूप से प्रवेश करने वालों को रोकने के लिए देखा जा रहा है. दो हफ़्ते पहले, अमेरिकी दूतावास ने घोषणा की थी कि आवेदकों को पिछले पांच सालों में इस्तेमाल किए गए प्रत्येक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के अपने यूज़रनेम या हैंडल का खुलासा करना अनिवार्य है.

दूतावास ने सोशल मीडिया की जानकारी “छोड़ने” न छोड़ने की सलाह दी है. ऐसा करने पर वीजा कैंसिल किया जा सकता है, इसके साथ ही भविष्य में भी वीजा को मंजूरी नहीं मिलेगी.दूतावास ने अपने बयान में कहा “एफ, एम, या जे गैर-आप्रवासी वीज़ा के लिए आवेदन करने वालों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट की गोपनीयता सेटिंग्स को “सार्वजनिक” कर देना चाहिए. ताकि उनकी जांच आसान हो सके, जो कि कानून के तहत उनकी पहचान और अमेरिका में उनकी स्वीकार्यता स्थापित करने के लिए ज़रूरी है. साथ ही, हर अमेरिकी वीजा निर्णय एक राष्ट्रीय सुरक्षा निर्णय होता है.

Fear of Flying after Air India Crash : हादसे के बाद भारतीय यात्रियों में हवाई सफर का डर चरम पर, बुकिंग में 20% तक गिरावट
New revelation in Raipur double murder case : हत्या के बाद आरोपी ने मेडिकल स्टोर में की फायरिंग, CCTV VIDEO सामने आया
Anish Babu Money Laundering Case : कच्चे काजू आयात के नाम पर करोड़ों की ठगी, ED ने अनीश बाबू को किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग की परतें खुलीं
वर्कआउट से पहले पिया प्रोटीन शेक, चेंजिंग रूम में मिली लाश, कैसे हुई जिम ट्रेनर की मौत?
मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट, जबरन ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाए; तीन आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?