CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Investment in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में निवेश का महाकुंभ, 9,580 करोड़ के प्रस्ताव 

Investment in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में निवेश का महाकुंभ, 9,580 करोड़ के प्रस्ताव 

By Newsdesk Admin
13/06/2026
Share
Investment in Chhattisgarh
Investment in Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 13 जून : छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट (Investment in Chhattisgarh) कार्यक्रम में सात प्रमुख कंपनियों ने 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। इन परियोजनाओं के जरिए राज्य में 7,800 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य विकसित भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में तेजी से उभर रहा है और यहां निवेशकों के लिए रेड कारपेट बिछा हुआ है।

Contents
  •  हैदराबाद में निवेशकों को मुख्यमंत्री का न्योता
  •  4,200 करोड़ का सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव
  • 7,800 रोजगार के नए अवसर
  • Solar Manufacturing में भी बड़ा निवेश

 हैदराबाद में निवेशकों को मुख्यमंत्री का न्योता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में कहा कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु के साथ-साथ जापान और दक्षिण कोरिया में आयोजित निवेशक सम्मेलनों के जरिए राज्य को 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। सरकार इन प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सिंगल विंडो सिस्टम, बेहतर आधारभूत ढांचा, उद्योग अनुकूल नीतियां और आसान प्रक्रियाएं निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं।

 4,200 करोड़ का सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव

हैदराबाद स्थित हाइपरनेक्स्ट डाटा सेंटर लिमिटेड ने राज्य में भारत का पहला समर्पित डिजास्टर रिकवरी डेटा सेंटर (Data Center Project) स्थापित करने के लिए 4,200 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है। इस परियोजना से डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और लगभग 250 लोगों को रोजगार मिलेगा।

7,800 रोजगार के नए अवसर

फीग्रेड एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने सीमेंट क्षेत्र में 2,912 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है, जिससे करीब 4,000 रोजगार सृजित होंगे। वहीं निवाई लैब्स प्राइवेट लिमिटेड ने AI, GPU Infrastructure और Semiconductor Industry से जुड़े प्रोजेक्ट के लिए 1,000 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव रखा है। इससे 200 से अधिक रोजगार के अवसर बनेंगे।

Solar Manufacturing में भी बड़ा निवेश

 

एसजी मार्ट लिमिटेड ने Solar Equipment Manufacturing क्षेत्र में 700 करोड़ रुपये निवेश की घोषणा की है, जिससे लगभग 450 लोगों को रोजगार मिलेगा। श्री सरवणा मिल्स प्राइवेट लिमिटेड ने 528 करोड़ रुपये के निवेश से आधुनिक Textile Industry और परिधान निर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। इस परियोजना से करीब 2,500 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। काबरा ड्रग्स ने Pharma Sector Investment के तहत 200 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है, जबकि दिनशॉज डेयरी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड ने डेयरी क्षेत्र में 40 करोड़ रुपये निवेश की इच्छा जताई है। दोनों परियोजनाओं से लगभग 400 नए रोजगार सृजित होंगे।

Dhan Kharidi SMS Token : डबल इंजन सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा!  78 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचेगी धान खरीदी
PMKVY Success Story : कौशल से मिली पहचान, प्रशिक्षण ने बदली दिशा, आलोक घृतलहरे बने आत्मनिर्भर
Bilaspur Pendra Road Rail Project : छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति का बड़ा धमाका, 10,783 करोड़ से बिछेंगी नई रेल लाइनें
IPS Promotion : बड़ी संख्या में आईपीएस अफसरों का प्रमोशन, 5 बने आईजी, 7 डीआईजी और 8 को सलेक्शन ग्रेड, देखिए आदेश
Raipur Traffic Management: सर्विस रोड और डिवाइडर कट बंद कर जाम से राहत की बड़ी तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?