CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL 2025 Qualifier 1 : आरसीबी-पंजाब में फाइनल की टक्कर आज, जानें प्लेइंग इलेवन

IPL 2025 Qualifier 1 : आरसीबी-पंजाब में फाइनल की टक्कर आज, जानें प्लेइंग इलेवन

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share
IPL 2025 Qualifier 1
IPL 2025 Qualifier 1

सीजी भास्कर, 29 मई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) का पहला क्वालिफायर (IPL 2025 Qualifier 1) मुकाबला अंक तालिका की दो टॉपर टीमें पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला आज खेला जाएगा. टॉप-2 में स्थान मिलने के बाद, दोनों टीमें बेहिचक खेलने के लिए स्वतंत्र होंगी क्योंकि हार की स्थिति में भी फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा. इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं, जो टीम हारेगी उसे फाइनल के लिए एक और मौका मिलेगा.

पंजाब किंग्स ने 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ़ में जगह बनाई है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब एक अलग ही अंदाज में दिख रही है. वहीं, RCB के लिए यह स्टेज कोई नया नहीं है, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उनकी कोशिश टाइटल का सूखा खत्म करने की होगी.

चहल की होगी वापसी (IPL 2025 Qualifier 1)

पंजाब के ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य शानदार लय में हैं. वहीं, मध्यक्रम में जोस इंग्लिश और अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी की है. इंग्लिश ने पिछले मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था. वहीं, गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह अच्छी लय में हैं. जबकि प्लेऑफ में चहल की भी वापसी हो सकती है.

बात अगर RCB की करें तो जोश हेज़लवुड इस मैच में वापसी कर सकते हैं. उससे अच्छी बात जितेश शर्मा के फॉर्म में आने की है. पिछले मैच में जितेश ने अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और  मिडल ऑर्डर को मजबूती दी. वहीं, RCB ने लीग चरण में इसी मैदान पर पंजाब को हराया था, जिससे उनके इरादे मजबूत होंगे.

जानें किसका पलड़ा भारी (IPL 2025 Qualifier 1)

आईपीएल इतिहास में आरसीबी और पंजाब के बीच अबतक 35 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 17 बार आरसीबी ने मैच जीते हैं जबकि पंजाब की टीम 18 बार मुकाबले जीती है. यानी दोनों टीमें जब आमने-सामने होती हैं तो तगड़ी टक्कर देखने को मिलती है.

पंजाब किंग्स (PBKS) की संभावित प्लेइंग इलेवन : प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अज़मतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार,काइल जैमीसन, युज़वेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

इम्पैक्ट सब: नेहाल वढेरा, कुलदीप सेन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की संभावित प्लेइंग इलेवन : विराट कोहली, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, जोश हेज़लवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा.

इम्पैक्ट सब: मनोज भंडगे, नुवान तुषारा

Chhattisgarh National Games Hosting: 40वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
IND Vs ZIM T20 Match : मुकेश के तूफानी झटके से जिम्बाब्वे की टीम हुई धराशाई 🔵 4 विकेट झटक भारत को दिलाई जीत
छत्तीसगढ़ सब जूनियर बालिका हॉकी टीम नेशनल खेलने सिकन्दराबाद रवाना, सभी खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक औऱ प्लेईंग किट का किया गया वितरण
Ind vs SA ODI series :  इंजर्ड गिल और श्रेयस वनडे सीरीज से बाहर, केएल राहुल करेंगे कप्तानी
Sunrisers Hyderabad : किसकी नजर लगी काव्या मारन की ‘बाहुबली सेना’ को, पहले मैच में चमत्कार, फ‍िर गुम हुए स‍ितारे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?