CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारतीय क्रिकेट के GABBAR शिखर धवन का क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास, अब नहीं खेलेंगे इंटरनेशनल और घरेलू मैच, BCCI और प्रशंसकों का जताया आभार

भारतीय क्रिकेट के GABBAR शिखर धवन का क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास, अब नहीं खेलेंगे इंटरनेशनल और घरेलू मैच, BCCI और प्रशंसकों का जताया आभार

By Newsdesk Admin
24/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 24 अगस्त। भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक और साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ी शिखर धवन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। शिखर धवन ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा कि मैं अपने क्रिकेट के सफर का यह अध्याय अब समाप्त कर रहा हूं। मैं अपने साथ अनगिनत यादें लेकर जा रहा हूं। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! जय हिंद!

बता दें कि धवन की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के सफल ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है। उन्होंने आखिरी बार साल 2022 में बांग्लादेश के दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज में भारतीय टीम की तरफ से खेला था।

शिखर धवन ने अपने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान करने के साथ पोस्ट किए गए वीडियो में कहा है कि आज मैं एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हुआ हूं जहां से पीछे देखने पर सिर्फ यादें नजर आती हैं और आगे देखने पर एक पूरी दुनिया। मेरा हमेशा से एक ही लक्ष्य था कि भारत के लिए खेलना और वो हुआ भी जिसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं। सबसे पहले मेरा परिवार, मेरे बचपन के कोच तारक सिन्हा जी और मदन शर्मा जी जिनके मार्गदर्शन में मैंने क्रिकेट सीखा। फिर मेरी टीम जिसके साथ मैंने सालों खेला जहां मुझे मेरा एक परिवार मिला और आप लोगों का साथ और प्यार मिला। कहते हैं कि कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरूरी है तो बस मैं भी ऐसे ही करने जा रहा हूं। मैं इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट दोनों से अपने संन्यास का ऐलान करता हूं। मैं जब अपनी क्रिकेट जर्नी को अलविदा कह रहा हूं तो मुझे इस बात का सुकून है कि मैं अपने देश के लिए काफी खेला। मैं इस मौके पर बीसीसीआई और डीडीसीए का धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने मुझे मुझे मौका दिया ।

शिखर धवन में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत 2010 में की थी ।उन्होंने इंडिया की तरफ से 34 टेस्ट,167 वनडे तथा 68 टी-20 मैच खेले । टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 40.61 की औसत से 2315 रन बनाए जिसमें 7 शतक और पांच अर्धशतक शामिल है । वनडे में 44 की औसत से 6793 रन बनाए जिसमें 17 शतक और 39 अर्धशतक शामिल है ।टी-20 में 28 की औसत से 1759 रन बनाएं इसमें 11 अर्धशतकीय पारियां शामिल है

CCPL Season 3 Raipur : छत्तीसगढ़ में आज से क्रिकेट का महाकुंभ, शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मचेगा धमाल
Raigarh Agriculture News : रायगढ़ में कृषि विभाग का ‘हंटर’, खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, 14 टन उर्वरक जब्त; 4 संचालकों को थमाया नोटिस
iPhone Air Discount: ब्लैक फ्राइडे में धमाका—अल्ट्रा-स्लिम iPhone पर ₹11,000 तक की बचत, पहली बार इतना बड़ा ऑफर
Srh Vs Rcb IPL 2025 : बेकार हुई सॉल्ट और किंग कोहली की दमदार पारियां, टेबल टापर बनने का सपना चकनाचूर
स्मार्ट डिवाइस से इजरायल की जासूसी, बीजिंग भेजा जा रहा था डेटा… IDF ने रोक दी चीनी इलेक्ट्रिक कार की सप्लाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?