CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL 2026: मुंबई और पंजाब की टक्कर, आंकड़े बराबर… मैदान पर कौन रहेगा भारी?

IPL 2026: मुंबई और पंजाब की टक्कर, आंकड़े बराबर… मैदान पर कौन रहेगा भारी?

By Newsdesk Admin
16/04/2026
Share

सीजी भास्कर 16 अप्रैल

MI vs PBKS IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मैच आज (16 अप्रैल) मुंबई इंडियंस (MI) का मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा. अंक तालिका में दोनों टीमों के बीच बड़ा फासला है. पंजाब किंग्स 4 मचै में तीन जीत के साथ तीसरे नंबर पर है तो वहीं मुंबई इंडियंस 4 मैच में केवल एक जीत के साथ 9वें स्थान पर है.

इसके अलावा पंजाब किंग्स इस सीजन एकमात्र ऐसी टीम है जो अब तक अजय है. उन्होंने अब तक तीन मैच जीते हैं, हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनका एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था. वहीं मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ की थी. हालांकि, वे उस लय को बरकरार नहीं रख पाए और अपने अगले तीन मैच हार गए.

रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल
इस मैच में मुंबई के ओपनर रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल है. क्योंकि वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुकाबले में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा था. उसके बाद वो दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं आए थे. इसके अलावा वो कल की ट्रेनिंग में भी मैदान में नजर नहीं आए. जिसकी वजह से कहा जा रहा है कि वो आज के मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

MI vs PBKS: हेड टू हेड रिकॉर्ड
अब तक दोनों टीमों के बीच हुए 34 मुकाबलों में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पूरी तरह से बराबर है, जिसमें दोनों ने 17-17 मैच जीते हैं. वहीं दोनों टीमें वानखेड़े में 10 बार आमने सामने आई हैं, जहां पर भी दोनों ने 5-5 मैच जीते हैं.

MI vs PBKS: दोनों टीमों की संभावित-11

मुंबई इंडियंस: रयान रिकलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार.
इम्पैक्ट प्लेयर: क्विंटन डी कॉक.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्य.

Virat Kohli Vijay Hazare : तूफानी फॉर्म, शतकों की झड़ी… 2027 वर्ल्ड कप तक रुकने वाले नहीं किंग कोहली
Dhoni Stumping : धोनी गजब हैं! 43 साल की उम्र में भी चीते-सी फुर्ती, 0.12 सेकेंड में उड़ाईं सूर्या की गिल्लियां, देखें VIDEO
New Zealand Cricket Record : 5 गेंदों में 5 विकेट, कीवी गेंदबाज ब्रेट रैंडेल ने रचा इतिहास, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा
T20 World Cup England Squad : टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान
Mohammed Shami Test Career Update : तिहरे अंकों के विकेट लेने वाला स्टार अब टीम इंडिया से बाहर, अब आगे क्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?