CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL BREAKING : रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली जीत कर खोला खाता

IPL BREAKING : रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली जीत कर खोला खाता

By @Admin
12/04/2023
Share

IPL BREAKING नयी दिल्ली ! फॉर्म में लौटे कप्तान रोहित शर्मा (65) के अर्द्धशतक और तिलक वर्मा की 41 रन की पारी की बदौलत मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचक मुकाबले में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से मात देकर अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया।

दिल्ली ने इस गलाकाट प्रतियोगिता में अक्षर पटेल (54) और डेविड वॉर्नर (51) के अर्द्धशतकों की मदद से मुंबई के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा। मुंबई ने यह लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल करके इस सीजन की पहली जीत दर्ज की।

IPL BREAKING दिल्ली ने 98 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे लेकिन अक्षर ने अंतिम ओवरों में पारी को संभाल लिया। उन्होंने आईपीएल का अपना पहला अर्द्धशतक बनाते हुए कप्तान वॉर्नर के साथ छठे विकेट के लिये 67 रन की बहुमूल्य साझेदारी की, जिसकी मदद से मेज़बान टीम ऑलआउट होने से पूर्व सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

IPL BREAKING रोहित और तिलक ने दूसरे विकेट के लिये अर्द्धशतकीय साझेदारी करके मुंबई को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया, लेकिन दिल्ली ने चार रन के अंतराल में तीन विकेट लेकर मैच में सनसनीखेज़ वापसी की।

जब मुंबई को 12 गेंद में 20 रन की दरकार थी तब मुंबई ने 19वें ओवर में मुस्ताफ़िज़ुर रहमान के विरुद्ध 15 रन जोड़ लिये। आनरिक नॉर्खिया ने आखिरी ओवर की शुरुआती चार गेंद पर सिर्फ तीन रन दिये, हालांकि टिम डेविड ने अंतिम गेंद को मिड-ऑफ की ओर खेलकर दो रन चुराते हुए मुंबई को जीत दिलाई।

IPL BREAKING रोहित ने मुंबई की पारी की शुरुआत करते हुए दूसरी गेंद से ही आक्रामकता का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले ओवर में मुकेश कुमार को एक छक्का और दो चौके जड़ते हुए 14 रन जोड़े। दूसरे छोर से ईशान किशन ने उनका बखूबी साथ दिया और दूसरे ओवर में मुस्ताफ़िज़ुर रहमान को तीन चौके लगाये। दोनों के बेबाक रवैये के कारण मुंबई छह ओवर में 68 रन तक पहुंच गयी, जो इस सीजन पावरप्ले में उनका सबसे बड़ा स्कोर है।

पावरप्ले के बाद स्पिनरों ने किशन को परेशान किया और वह 26 गेंद पर 31 रन की पारी खेलने के बाद दबाव में आकर रनआउट हो गये।

तिलक वर्मा को लय हासिल करने में थोड़ा समय लगा, लेकिन रोहित ने अपनी श्रेष्ठतम बल्लेबाजी जारी रखी और 29 गेंद में अर्द्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर से तिलक ने भी हाथ खोल लिये और रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिये 68 रन की साझेदारी की।

इस साझेदारी ने मुंबई को जीत के करीब पहुंचा दिया, हालांकि चार रन के अंदर तीन विकेटों के पतन के साथ मैच में मोड़ देखने को मिला।

मुकेश कुमार ने 16वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर तिलक और सूर्यकुमार यादव (शून्य) को आउट किया। मुस्ताफिज़ुर ने अगले ओवर में रोहित शर्मा को पवेलियन लौटा दिया।

रोहित के आउट होने के बाद मुंबई को जीत दिलाने की जिम्मेदारी टिम डेविड और कैमरन ग्रीन पर थी। दोनों ने 19वें ओवर में मुस्ताफ़िजु़ुर को एक-एक छक्का जड़ा। डेविड को आखिरी ओवर की दूसरी गेंद में जीवनदान मिला जब मुकेश ने शॉर्ट मिड-ऑन पर उनका कैच गिरा दिया। डेविड ने इसके बाद आखिरी गेंद पर दो रन लेकर मुंबई को लक्ष्य तक पहुंचाया।

मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और दिल्ली शुरुआती ओवरों में आक्रामक नज़र आयी। कप्तान रोहित शर्मा ने विकेट की तलाश में चौथा ओवर ऋतिक शौकीन को दिया और उन्होंने पृथ्वी शॉ (15) को आउट करके मुंबई को पहली सफलता दिलाई।

मुंबई के स्पिनरों ने वॉर्नर को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया, लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे मनीष पांडे ने कुछ अच्छे शॉट खेलकर दिल्ली को पावरप्ले के अंत में 51 रन तक पहुंचा दिया। मनीष और वॉर्नर के बीच दूसरे विकेट के लिये 43 रन की साझेदारी हुई, जिसे पीयुष चावला ने मनीष को आउट करके तोड़ा।

मनीष ने 18 गेंद पर पांच चौकों के साथ 26 रन बनाये। पीयूष ने उन्हें आउट करने के बाद रोवमैन पॉवेल और ललित यादव को भी आउट किया, जबकि पदार्पण कर रहे यश धुल राइली मेरेडिथ का शिकार हो गये।

लगातार गिरते विकेटों के बीच वॉर्नर चट्टान की तरह खड़े रहे और 13वें ओवर से उन्हें अक्षर का साथ मिल गया। वॉर्नर भले ही लगातार संघर्ष करते नज़र आये मगर अक्षर ने इस साझेदारी में आक्रामक भूमिका निभाई। उन्हें 15वें ओवर में ऋतिक की गेंद पर जीवनदान भी मिला, जब लॉन्ग ऑन पर खड़े सूर्यकुमार यादव उनका कैच नहीं लपक पाये।

मुंबई को इसका हरजाना भुगतना पड़ा, जबकि अक्षर ने 25 गेंद पर चार चौकों और पांच छक्कों के साथ 54 रन की पारी खेलकर वॉर्नर के साथ 67 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। दिल्ली 18 ओवर में 165 रन के स्कोर तक पहुंच गयी, लेकिन बेहरेनडॉर्फ ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर को आउट करके विकेटों की झड़ी लगा दी। बेहरेनडॉर्फ ने इस ओवर में मात्र एक रन देते हुए अक्षर के बाद वॉर्नर (47 गेंद, 51 रन) और अभिषेक पोरेल को भी आउट किया, जबकि कुलदीप यादव रनआउट हो गये। मेरेडिथ ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर नॉर्खिया को बोल्ड करके दिल्ली की पारी समाप्त की।

पीयूष मुंबई के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे और उन्होंने चार ओवर में मात्र 22 रन देकर तीन विकेट चटकाये। बेहरेनडॉर्फ ने भी तीन ओवर में 23 रन देकर तीन सफलताएं हासिल कीं, जबकि मेरेडिथ को दो और ऋतिक को एक विकेट प्राप्त हुआ।

I Love Mahadev Controversy: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दी सख्त प्रतिक्रिया
24K Gold Price : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी, लगातार दूसरे दिन लुढ़के दाम, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
ISIS Terrorists Arrested: गुजरात में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, तीन आतंकी गिरफ्तार, हथियार और संवेदनशील दस्तावेज बरामद
Thar Accident : थार चालक ने पहले स्टूडेंट को कुचला….! फिर खंभा तोड़ के हुआ फरार, देखें वीडियो…..
T20 World Cup England Squad : टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rise and Fall Season 2 Winner
Rise and Fall Season 2 Winner : शहजाद पूनावाला ने जीती ट्रॉफी, प्रियंका चाहर चौधरी बनीं फर्स्ट रनर-अप; मिले 35 लाख रुपये

Rise and Fall Season 2 Winner : विजेता…

Bemetara Road Accident
Bemetara Road Accident : बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा, दो कारों और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत

Bemetara Road Accident: मौके पर पहुंचे लोगों और…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, कंपनियों का मार्केट कैप 502 लाख करोड़ के पार; FII ने 5 दिन में लगाए ₹35,781 करोड़

Indian Stock Market : वैश्विक बाजारों की स्थिति…

Heroin Supply Ringleader Arrested
Heroin Supply Ringleader Arrested : बिलासपुर में हेरोइन सप्लाई करने वाला सरगना गिरफ्तार, पंजाब से जुड़ा नेटवर्क

Heroin Supply Ringleader Arrested : पुलिस का कहना…

Food Department Inspection
Food Department Inspection : रायगढ़ में खाद्य विभाग की जांच, विजय ट्रेडर्स से मिठाई-नमकीन के 4 सैंपल लिए

Food Department Inspection : टीम ने दुकान संचालक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?