CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बीजेपी विधायक रणवीर पठानिया के वायरल बयान पर सपा आक्रामक, कहा- बेशर्मी अपने चरम पर

बीजेपी विधायक रणवीर पठानिया के वायरल बयान पर सपा आक्रामक, कहा- बेशर्मी अपने चरम पर

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

उधमपुर , 29 मई 2025 :

UP News: जम्मू के उधमपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रणबीर सिंह पठानिया का भारतीय सेना पर कथित तौर पर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़े करने के साथ भारतीय सेना का अपमान किया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके बयान पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने प्रतिक्रिया दी है.

जम्मू के उधमपुर से बीजेपी के विधायक रणबीर सिंह पठानिया के कथित बयान पर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, ‘भाजपा के सांसदों विधायकों नेताओं की बेशर्मी घटियापन अपने चरम पर है. भाजपा के विधायक रणवीर सिंह पठानिया ने हमारी सेना पर टिप्पणी की है. भाजपाई बड़बोले का हौसला इसलिये बुलंद है क्योंकि कोई कठोर करवाई सत्ता से जुड़े लोगों पर नहीं हुई है!!’

क्या कहा था बीजेपी विधायक ने?

जम्मू कश्मीर के उधमपुर सीट से विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए कथित तौर पर कहा था कि, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सबको पता है कि एअरफोर्स स्टेशन में क्या हुआ. नलायकी होगी इनकी, सोए हुए थे ये लोग हमारा तो कोई कसूर नहीं है. हम लोगों ने भारतीय सेना को एयरफोर्स के जवानों को पलकों पर बिठाया है.’ बीजेपी विधायक के इस बयान पर सियासत तेज हो गई है. विपक्ष भारतीय सेना का अपमान करने वाले विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है.

भारतीय सेना पर कथित तौर पर दिए गए बयान के बाद विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने दावा किया है कि उनका ये वीडियो नकली और एडिटेड है. उन्होंने कभी पाकिस्तान को लेकर भारतीय सेना के खिलाफ कोई सवाल नहीं उठाए हैं. एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान रणबीर ने बताया कि, ‘मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया.’

रणबीर सिंह पठानिया ने शेयर की वीडियो

इसकी साथ ही रणबीर सिंह पठानिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “भारत माता की जय, भारतीय वायु सेना की जय. भारत की सेनाओं ने हमेशा भारत का गौरव बरकरार रखा है. हमारी सेना ने चंद दिनों में ही पाकिस्तान की सेनाओं को घुटनों पर ला दिया है.”

‘सभी जज पब्लिक करेंगे अपनी संपत्ति का ब्योरा’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?
Person Of The Year 2025 : AI युग के सबसे असरदार चेहरे जेनसन हुआंग कौन हैं?
बाई रोड प्रयागराज महाकुंभ स्नान‌ के लिए निकले भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री का एक्सीडेंट, साथी समेत हुए घायल, एक की मौत
Gold Price Today : Gold हुआ सस्ता, चांदी की बढ़ी कीमत, जानें आज क्या है 22-24 कैरेट सोने का रेट
कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को दिल्ली कोर्ट से बड़ी राहत, धोखाधड़ी मामले में CBI की अर्जी खारिज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?