CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अमेरिकी राष्ट्रपति को मारने के नाम पर ईरान के मौलवी ने कर ली 17 करोड़ की उगाही

अमेरिकी राष्ट्रपति को मारने के नाम पर ईरान के मौलवी ने कर ली 17 करोड़ की उगाही

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

ईरान के दो कट्टरपंथी मौलवियों ने हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली प्रधानमंंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को इस्लाम का दुश्मन बताकर उनके कत्ल का फतवा जारी किया. इसके बाद ईरान में एक वेबसाइट THAAR.IR पर चंदा जुटाने का अभियान शुरू हो गया. कुछ ही दिनों में करीब 20 मिलियन डॉलर, यानी 17 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटा ली गई.

इन मौलिवियों की मुहिम को अब तक करीब दस और धार्मिक नेताओं का समर्थन मिल चुका है. इतनी ही नहीं ईरान के वेस्ट अजरबैजान प्रांत में एक और मौलवी ने खुलेआम ऐलान कर दिया है कि जो भी ट्रंप का सिर लाएगा उसके 100 अरब तोमान यानी करीब 1.14 मिलियन डॉलर का इनाम मिलेगा. ये ऐलान ईरान की सरकारी इस्लामिक प्रचार संस्था के एक अधिकारी ने किया.

कट्टरता के पीछे की राजनीति

बताया जा रहा है कि जिन मौलवियों ने फतवे जारी किए हैं, उनमें कुछ ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी भी हैं. उन्होंने ट्रंप और नेतन्याहू को मोहरेब यानी ईश्वर का दुश्मन बताया है. ये वही शब्दावली है जो 1989 में सलमान रुश्दी के खिलाफ फतवे के दौरान इस्तेमाल की गई थी.

राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने बनाई दूरी

ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने इस पूरे विवाद से खुद को अलग कर लिया है. अमेरिका के एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ये फतवे सरकार की तरफ से नहीं हैं और इसका ईरानी सत्ता या खामेनेई से कोई लेना-देना नहीं है. उनके मुताबिक, सरकार ने कभी ट्रंप के खिलाफ कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया.

इस घटनाक्रम ने दुनिया को फिर 1989 की याद दिला दी, जब ईरान के पूर्व नेता रुहोल्लाह खोमैनी ने ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी के खिलाफ जानलेवा फतवा जारी किया था. सालों तक सुरक्षा घेरे में रहने के बावजूद रुश्दी पर 2022 में अमेरिका में हमला हुआ, जिसमें उनकी एक आंख चली गई.

Rajya Sabha: दिल्ली हाई कोर्ट जज के घर नोटों का ढेर मिलने पर राज्यसभा में बवाल, 55 सांसदों ने पत्र लिखकर कर दी यह डिमांड
Financial Fraud Raipur : रायपुर में बिलिंग खेल से उड़ाए 70 लाख, ऑडिट में खुली पोल, मैनेजर पर केस दर्ज
बेहतर तरीकों से ट्रेनों की सफाई में करा रहा रेलवे, देश भर में लगे 80 Automatic कोच वाशिंग प्लांट
मोबाइल के धमाके से दहला अस्पताल, मरीज के पैंट में फटा फोन, दहशत में भागे लोग
गंगा एक्सप्रेसवे ने रचा कीर्तिमान! 24 घंटे में बनाए दो विश्व रिकॉर्ड, सीएम योगी ने भी की तारीफ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Janjgir Champa Headmaster Suspended
Janjgir Champa Headmaster Suspended : नशे की हालत में स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, शिक्षकों से किया विवाद; जांच के बाद निलंबित

Janjgir Champa Headmaster Suspended : प्रशासन ने स्कूलों…

मृतक से ट्रेन टिकट बरामद न होना मुआवजा दावे को खारिज करने का आधार नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी मृत…

Khаrun River Bridge Accident : खारुन नदी पुल पर बड़ा हादसा टला, रैलिंग पर अटकी तेज रफ्तार बस
Khаrun River Bridge Accident : खारुन नदी पुल पर बड़ा हादसा टला, रैलिंग पर अटकी तेज रफ्तार बस

दुर्ग और रायपुर जिले की सीमा पर खारुन…

Chhattisgarh Heavy Rain Flood
Chhattisgarh Heavy Rain Flood : भारी बारिश से बिगड़े हालात, रायपुर का महादेवघाट पुल डूबा; कई इलाकों में बाढ़

Chhattisgarh Heavy Rain Flood :मौसम खराब रहने के…

CBSE New Chairman
CBSE New Chairman : CBSE को मिला नया अध्यक्ष, 2001 बैच के IAS अधिकारी मंदीप भंडारी संभालेंगे जिम्मेदारी

CBSE New Chairman :CBSE की 2027 में होने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?