CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मैं भी मर जाता तो अच्छा था…’ ऑपरेशन सिंदूर में परिवार के 10 लोगों के मारे जाने पर बोला मसूद अजहर

मैं भी मर जाता तो अच्छा था…’ ऑपरेशन सिंदूर में परिवार के 10 लोगों के मारे जाने पर बोला मसूद अजहर

By Newsdesk Admin 07/05/2025
Share

सीजी भास्कर 7 मई ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में आतंकी और जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए हैं. जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे गए हैं.इस हमले के बाद दुखी मसूद अजहर ने कहा कि अच्छा होता कि इस हमले में मै भी मारा जाता. जैश-ए-मोहम्मद ने एक बयान में कहा गया है,

“मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन के साथ मौलाना कशफ का पूरा परिवार मारा गया है और मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते-पोतियां, बाजी सादिया के पति समेत सबसे बड़ी बेटी के चार बच्चे घायल हुए हैं. ज्यादातर महिलाएं और बच्चे मारे हुए हैं.” एयरस्ट्राइक में मारे गए अजहर के परिवार के सदस्यों और करीबियों को आज ही दफनाया जाएगा.आपको बता दें कि देर रात भारतीय सशस्त्र बलों ने नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ पंजाब का वहावलपुर भी शामिल है.एक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि ‘भारत की कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और गैर-बढ़ावा देने वाली रही है.’ उन्होंने कहा कि पहलगाम का हमला अत्यधिक बर्बरतापूर्ण था.

देर रात चलाया ऑपरेशनइस दौरान कर्नल सोफ़िया कुरैशी ने बताया कि भारत के सशस्त्र बलों ने 6-7 मई 2025 की रात 1 बजकर 5 मिनट से 1.30 बजे के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया. उन्होंने बताया, “ये ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकवादी हमले के शिकार मासूम नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया था. इस कार्रवाई में ना तो सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया और ना ही आम लोगों को.

नौ आतंकवादी शिविरों को टारगेट किया गया और पूरी तरह से इन्हें तबाह कर दिया गया.”इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया. कुल मिलाकर नौ जगहों को निशाना बनाया गया.”

You Might Also Like

Assam Fake Passport Controversy : जाली पासपोर्ट विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया डिजिटल साजिश, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

BSP Employee Son Suicide Bhilai : माइनिंग की पढ़ाई कर रहे युवक ने BSNL टावर से कूदकर दी जान, BSP कर्मी का इकलौता बेटा था आकाश

Chhattisgarh Crime News : बीच सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Lady SI vs Senior Citizen : पार्किंग को लेकर महिला SI और बुजुर्ग भिड़े, मंचा बवाल और FIR दर्ज

Excise Policy Case CBI : हाई कोर्ट में तीखी झड़प, खुद जिरह पर उतरे अरविंद, तुषार मेहता बोले- “ये अदालत ‘नौटंकी’ के लिए नहीं”

Newsdesk Admin 07/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Assam Fake Passport Controversy : जाली पासपोर्ट विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया डिजिटल साजिश, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Assam Fake Passport Controversy : असम में कथित…

Chhattisgarh Crime : पुरानी रंजिश में हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार

भिलाई नगर: Chhattisgarh Crime : दुर्ग पुलिस ने…

IPL Betting Arrest : क्रेटा कार में घूम-घूम कर खिला रहे थे IPL सट्टा, ‘बेट भाई 9’ के जरिए लाखों का दांव लगाने वाले 3 सट्टेबाज गिरफ्तार

भिलाई नगर: IPL Betting Arrest : आईपीएल (IPL)…

Indian Army Recruitment 2026 : युवाओं के पास सेना में जाने का एक और मौका, अग्निवीर और अन्य पदों के लिए अब 10 अप्रैल तक होंगे रजिस्ट्रेशन

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल | भारतीय सेना का…

Kanker District Recruitment 2026 : पंचायत सचिव भर्ती की राह हुई आसान, कौशल परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट जारी

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल | सरकारी नौकरी की…

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीति

Assam Fake Passport Controversy : जाली पासपोर्ट विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया डिजिटल साजिश, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

06/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

BSP Employee Son Suicide Bhilai : माइनिंग की पढ़ाई कर रहे युवक ने BSNL टावर से कूदकर दी जान, BSP कर्मी का इकलौता बेटा था आकाश

06/04/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Chhattisgarh Crime News : बीच सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

06/04/2026
देश-दुनिया

Lady SI vs Senior Citizen : पार्किंग को लेकर महिला SI और बुजुर्ग भिड़े, मंचा बवाल और FIR दर्ज

06/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?