CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जशपुर: पानी मांगने के बहाने कमरे में घुसकर छात्रा से रेप, बीएससी नर्सिंग स्टूडेंट की शिकायत पर आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

जशपुर: पानी मांगने के बहाने कमरे में घुसकर छात्रा से रेप, बीएससी नर्सिंग स्टूडेंट की शिकायत पर आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

By Newsdesk Admin 26/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल |

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात बीएससी नर्सिंग की 19 वर्षीय छात्रा के साथ एक अज्ञात युवक ने उसके किराए के कमरे में जबरन घुसकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता छात्रा बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे वो अपने किराए के कमरे के बाहर खड़ी थी। उसी समय एक अज्ञात युवक वहां आया और छात्रा से पानी पीने के लिए मांगा। छात्रा ने बिना किसी संदेह के युवक की मदद के लिए कमरे के अंदर पानी लाने गई तभी युवक भी उसके पीछे-पीछे कमरे के अंदर घुस गया और दरवाजा बंद कर मौके का फायदा उठाकर छात्रा के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

छात्रा के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी

छात्रा ने विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने उसका मुंह हाथ से दबा दिया और धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो जान से मार देगा। छात्रा खुद को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिन युवक ने जबरन घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

आरोपी को पकड़ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पीड़िता ने कुनकुरी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की। साथ ही, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि युवक के बारे में कोई सुराग मिल सके।

एसएसपी शशि मोहन ने कहा है कि थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत, कल रात एक नर्सिंग छात्रा से पानी मांगने के बहाने एक युवक उसके कमरे में जबरन घुस गया। इसके बाद उसने छात्रा के साथ रेप किया और मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की पुलिस तेजी से तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

Navratri Health Camp India : चैत्र नवरात्रि पर बी. एम. शाह हॉस्पिटल की विशेष सौगात : 19 मार्च से आयोजित होगा निःशुल्क न्यूरो एवं यूरोलॉजी शिविर

Bhilai Biofuel Plant Controversy : भिलाई की जनता की जीत: विधायक रिकेश की पहल पर जामुल-कुरूद में प्रस्तावित बायोफ्यूल प्लांट के स्थल परिवर्तन पर लगी मोहर

Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon : पाताल भैरवी मंदिर में 2100 ज्योति कलश की रोशनी, चैत्र नवरात्रि पर उमड़ेगी देश-विदेश से श्रद्धा

CG Road Safety Issue : छत्तीसगढ़ में सड़कें बनीं काल, अलग-अलग हादसों में स्कूली छात्र समेत 5 की मौत

Government Staff Strike CG : लंच ब्रेक में सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी, लंबित मांगों को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन

Newsdesk Admin 26/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Navratri Health Camp India
Navratri Health Camp India : चैत्र नवरात्रि पर बी. एम. शाह हॉस्पिटल की विशेष सौगात : 19 मार्च से आयोजित होगा निःशुल्क न्यूरो एवं यूरोलॉजी शिविर

▶️ ​नसों एवं मूत्र रोग से संबंधित गंभीर…

Bhilai Biofuel Plant Controversy
Bhilai Biofuel Plant Controversy : भिलाई की जनता की जीत: विधायक रिकेश की पहल पर जामुल-कुरूद में प्रस्तावित बायोफ्यूल प्लांट के स्थल परिवर्तन पर लगी मोहर

​सीजी भास्कर, 18 मार्च। भिलाई के जामुल-कुरूद क्षेत्र…

Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon
Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon : पाताल भैरवी मंदिर में 2100 ज्योति कलश की रोशनी, चैत्र नवरात्रि पर उमड़ेगी देश-विदेश से श्रद्धा

सीजी भास्कर, 18 मार्च। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत…

IPL Umpire Match Fees India
IPL Umpire Match Fees India : IPL में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, अंपायर भी कमाते हैं लाखों-एक मैच की फीस जानकर चौंक जाएंगे

सीजी भास्कर, 18 मार्च। Indian Premier League यानी…

AI Coding Models Mini Nano
AI Coding Models Mini Nano : AI की रफ्तार हुई दोगुनी, OpenAI ने उतारे GPT-5.4 Mini और Nano-कम लागत में ज्यादा काम

सीजी भास्कर, 18 मार्च। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया…

You Might Also Like

Navratri Health Camp India
छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

Navratri Health Camp India : चैत्र नवरात्रि पर बी. एम. शाह हॉस्पिटल की विशेष सौगात : 19 मार्च से आयोजित होगा निःशुल्क न्यूरो एवं यूरोलॉजी शिविर

18/03/2026
Bhilai Biofuel Plant Controversy
छत्तीसगढ़

Bhilai Biofuel Plant Controversy : भिलाई की जनता की जीत: विधायक रिकेश की पहल पर जामुल-कुरूद में प्रस्तावित बायोफ्यूल प्लांट के स्थल परिवर्तन पर लगी मोहर

18/03/2026
Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon : पाताल भैरवी मंदिर में 2100 ज्योति कलश की रोशनी, चैत्र नवरात्रि पर उमड़ेगी देश-विदेश से श्रद्धा

18/03/2026
CG Road Safety Issue
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

CG Road Safety Issue : छत्तीसगढ़ में सड़कें बनीं काल, अलग-अलग हादसों में स्कूली छात्र समेत 5 की मौत

18/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?