CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL Umpire Match Fees India : IPL में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, अंपायर भी कमाते हैं लाखों-एक मैच की फीस जानकर चौंक जाएंगे

IPL Umpire Match Fees India : IPL में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, अंपायर भी कमाते हैं लाखों-एक मैच की फीस जानकर चौंक जाएंगे

By Newsdesk Admin
18/03/2026
Share
IPL Umpire Match Fees India
IPL Umpire Match Fees India

सीजी भास्कर, 18 मार्च। Indian Premier League यानी IPL को दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग (IPL Umpire Match Fees India) कहा जाता है। यहां खिलाड़ियों की करोड़ों की कमाई सुर्खियों में रहती है, लेकिन मैदान पर हर फैसले के जिम्मेदार अंपायर भी कमाई के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। हाई-प्रेशर मुकाबलों में अंपायरों की भूमिका बेहद अहम होती है, और यही वजह है कि उन्हें भी हर मैच के लिए मोटी रकम दी जाती है।

Contents
  • एक मैच में लाखों की कमाई, इतनी मिलती है फीस
  • प्लेऑफ और फाइनल में बढ़ जाता है पैसा
  • पूरे सीजन में 25 से 40 लाख तक की कमाई
  • T20 इंटरनेशनल से कहीं ज्यादा कमाई
  • जिम्मेदारी बड़ी, इसलिए पैसा भी बड़ा

एक मैच में लाखों की कमाई, इतनी मिलती है फीस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL में ऑन-फील्ड अंपायर को एक मैच के लिए करीब 3 लाख रुपए मिलते हैं। वहीं थर्ड अंपायर और फोर्थ अंपायर को लगभग 2 लाख रुपए प्रति मैच दिए जाते हैं। एलीट या ICC पैनल के अनुभवी अंपायरों की फीस इससे भी ज्यादा, करीब 3.5 से 3.7 लाख रुपए तक बताई जाती है। डेवलपमेंट अंपायरों को भी हर मैच के लिए लगभग 60 हजार रुपए मिलते हैं।

प्लेऑफ और फाइनल में बढ़ जाता है पैसा

IPL में जैसे-जैसे मुकाबले बड़े होते जाते हैं, वैसे-वैसे अंपायरों की कमाई भी बढ़ती है। प्लेऑफ मैचों में एलीट अंपायरों को 5 से 8 लाख रुपए तक का बोनस मिल सकता है, जबकि फाइनल मुकाबले में यह रकम और ज्यादा हो जाती है।

पूरे सीजन में 25 से 40 लाख तक की कमाई

अगर कोई अंपायर पूरे सीजन में 12 से 15 मैचों में ड्यूटी करता है, तो उसकी कुल कमाई 25 से 40 लाख रुपए या उससे ज्यादा (IPL Umpire Match Fees India) हो सकती है। इसके अलावा सीजन रिटेनर के तौर पर करीब 7 लाख रुपए का फिक्स अमाउंट भी दिया जाता है, साथ ही ट्रैवल, होटल और अन्य भत्ते अलग से मिलते हैं।

T20 इंटरनेशनल से कहीं ज्यादा कमाई

अगर IPL की तुलना इंटरनेशनल टी20 मैचों से करें, तो यहां अंपायरों को लगभग ढाई गुना ज्यादा फीस मिलती है। जहां T20I मैचों में अंपायर को करीब 1.1 से 1.25 लाख रुपए प्रति मैच मिलते हैं, वहीं IPL में यह रकम सीधे 3 लाख रुपए तक पहुंच जाती है।

जिम्मेदारी बड़ी, इसलिए पैसा भी बड़ा

IPL जैसे बड़े मंच पर हर फैसला लाखों-करोड़ों दर्शकों की नजर (IPL Umpire Match Fees India) में होता है। एक गलत फैसला मैच का रुख बदल सकता है, इसलिए अंपायरों पर दबाव भी उतना ही ज्यादा होता है। यही वजह है कि उनकी सैलरी भी उसी हिसाब से तय की जाती है – जहां जिम्मेदारी और पैसा दोनों साथ चलते हैं।

भिलाई में 15 से तीन दिवसीय 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता 🔵 साढ़े तीन सौ खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर 🟣 16 को प्रदेश जूडो संघ की आमसभा बैठक भी
Supreme Court Verdict : अनुराग ठाकुर पर से प्रतिबंध हटा, बीसीसीआई से जुड़ाव की मिली अनुमति
Tribal Games Rising Star: 12 साल की सपना कोर्सा ने जज्बे से जीता दिल, संसाधनों की कमी के बावजूद दिखाई दम
फ्लाइट AI-171 क्रैश: अहमदाबाद में 275 जिंदगियां खत्म, लविंग क्रिकेटर दीर्ध पटेल को क्रिकेट जगत ने दी श्रद्धांजलि
Virat Kohli Retirement :  कोहली के संन्यास की खबर सुन भावुक हुए ‘क्रिकेट गॉड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Excise Department Action : ACB केस में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, दो को शो-काज नोटिस

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट और…

Azim Premji Scholarship : बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छात्रवृत्ति, हर साल मिलेंगे 30 हजार

रायपुर, 20 अगस्त : आर्थिक रूप से कमजोर…

PWD Review : निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं

रायपुर, 20 अगस्त : लोक निर्माण विभाग के…

Namo Drone Didi : ड्रोन ने बदली आरती साहू की जिंदगी, खेती में सेवा देकर कमाए साढ़े 3 लाख

रायपुर, 17 अगस्त : बलौदाबाजार जिले की महिला…

Cage Culture : 54 केज से बदली मछुआ समिति की किस्मत, 50 लाख तक पहुंची आय

एमसीबी, 19 अगस्त : ग्राम शंकरगढ़ का 10.70…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?