CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Adelaide ODI India vs Australia : एडिलेड वनडे के लिए इस धुरंधर की होगी एंट्री! ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी फेरबदल तय

Adelaide ODI India vs Australia : एडिलेड वनडे के लिए इस धुरंधर की होगी एंट्री! ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी फेरबदल तय

By Newsdesk Admin
22/10/2025
Share
Adelaide ODI India vs Australia
Adelaide ODI India vs Australia

सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। भारतीय टीम एडिलेड वनडे (Adelaide ODI India vs Australia) में सीरीज की बराबरी के इरादे से मैदान में उतरने जा रही है। पहले वनडे में हार के बाद अब कप्तान शुभमन गिल प्लेइंग-11 में बदलाव करने के मूड में हैं। इस मुकाबले में चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को मौका मिलने की पूरी संभावना है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में भी दो अहम बदलाव किए जाने तय माने जा रहे हैं।

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। अब 23 अक्टूबर (गुरुवार) को एडिलेड ओवल में खेले जाने वाले दूसरे वनडे (Adelaide ODI India vs Australia) में टीम इंडिया वापसी की कोशिश करेगी। भारतीय समयानुसार मुकाबला सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

रोहित-कोहली पर होगी निगाहें

एडिलेड वनडे में कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा पर जिम्मेदारी होगी कि वे बल्ले से टीम को मजबूत शुरुआत दें। पर्थ में खेले गए पहले वनडे में कोहली खाता भी नहीं खोल पाए थे और रोहित महज 8 रन बनाकर लौट गए थे। यह मैच उनके लिए यादगार नहीं रहा, जबकि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद यह उनका पहला मुकाबला था।

कुलदीप यादव की एंट्री लगभग तय

टीम मैनेजमेंट इस बार कुलदीप यादव को मौका दे सकता है। पहले वनडे में कुलदीप को बाहर रखा गया था, जिससे कई पूर्व खिलाड़ियों ने हैरानी जताई थी। माना जा रहा है कि अगर कुलदीप खेलते हैं, तो वॉशिंगटन सुंदर या नीतीश कुमार रेड्डी को बाहर बैठना पड़ सकता है। सुंदर के बाहर होने की संभावना अधिक है।

ऑस्ट्रेलिया में भी बदलाव की तैयारी

ऑस्ट्रेलियाई टीम (Adelaide ODI India vs Australia) भी अपनी प्लेइंग-11 में दो अहम बदलाव करेगी। स्पिनर एडम जाम्पा और विकेटकीपर एलेक्स कैरी को टीम में शामिल किया जाएगा। कैरी के आने के बाद जोश फिलिप या मैथ्यू रेनशॉ में से किसी एक को बाहर किया जा सकता है। वहीं जाम्पा को मैथ्यू कुह्नमैन की जगह मौका मिलेगा। कुह्नमैन को टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कोनोली, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

IPL 2026 GT vs MI : अहमदाबाद के रण में विजय रथ पर सवार GT और पस्त MI की भिड़ंत
ICC Disciplinary Action : हारिस रऊफ दो मैच के लिए सस्पेंड, सूर्या पर जुर्माना, आईसीसी ने इस विवाद पर सुनाई सजा
India vs Pakistan T20 : एशिया कप में फिर रोया पाकिस्तान, अभिषेक के छक्कों से गूंज उठा दुबई, 13 साल बाद बना ये रिकार्ड
Virat Kohli’s emotional statement after his century : बोले- एक दिन सब खत्म हो जाएगा
IPL 2025 Playoffs Teams : IPL में प्लेऑफ के चार स्थान तय, जानिए किनके बीच होंगे मुकाबले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

UPI Fees Rahul Gandhi : क्या अमेरिकी दबाव के आगे झुकी मोदी सरकार? राहुल गांधी का बड़ा आरोप
UPI Fees Rahul Gandhi : क्या अमेरिकी दबाव के आगे झुकी मोदी सरकार? राहुल गांधी का बड़ा आरोप

यूपीआई पर फीस का मुद्दा (UPI Fees Rahul…

Girlfriend Dispute
Girlfriend Dispute : गर्लफ्रेंड से बात करने पर भड़का युवक, दूसरे लड़के पर कैंची से हमला, आरोपी गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड से दूसरे युवक की बातचीत को लेकर…

Balod Police Action
Balod Police Action : बालोद में ढाबों पर पुलिस की दबिश, अवैध शराब जब्त, 49 पर कार्रवाई

अवैध शराब बिक्री और यातायात नियमों के उल्लंघन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?