CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rishabh Pant ICC Warning : अंपायर के फैसले पर असहमति जताने पर भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को फटकार…

Rishabh Pant ICC Warning : अंपायर के फैसले पर असहमति जताने पर भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को फटकार…

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 जून| Rishabh Pant ICC Warning : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को इंग्लैंड के विरुद्ध चल रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए फटकार लगाई है। हेडिंग्ले टेस्ट में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पंत को इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान मैदान पर उनके व्यवहार के लिए फटकार लगाई गई।

इस 27 वर्षीय खिलाड़ी को आइसीसी आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया (Rishabh Pant ICC Warning)गया। आइसीसी ने कहा कि पंत को खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आइसीसी आचार संहिता की धारा 2.8 का उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति व्यक्त करने से संबंधित है।

इसके अलावा, पंत के अनुशासनात्मक रिकार्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है। यह 24 महीनों में उनका पहला अपराध था। यह घटना इंग्लैंड की पारी के 61वें ओवर में हुई, जब हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स बल्लेबाजी कर रहे (Rishabh Pant ICC Warning)थे। पंत को तब गेंद की स्थिति को लेकर अंपायरों से बहस करते हुए देखा गया। जब अंपायरों ने बाल गेज से गेंद की जांच करने के बाद उसे बदलने से इनकार कर दिया, तो पंत ने अंपायरों के सामने गेंद को जमीन पर फेंक कर अपनी असहमति व्यक्त की थी।

इस मामले में किसी तरह की अनुशासनात्मक सुनवाई नहीं हुई क्योंकि पंत ने अपना अपराध और आइसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया। पंत पर यह आरोप मैदानी अंपायर क्रिस गैफनी और पाल रीफेल के साथ-साथ तीसरे अंपायर शारफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर माइक बर्न्स ने लगाया (Rishabh Pant ICC Warning)था। आइसीसी आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए न्यूनतम दंड आधिकारिक फटकार तथा अधिकतम दंड खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक है।

क्रिकेटर और सांसद हरभजन, युवराज और सुरेश रैना के खिलाफ थाना में हुई शिकायत…❓मांगनी पड़ी हरभजन सिंह को माफी, देखिए X पर क्या लिखा
Women’s T20 World Cup 2026 : में भारत का धमाका! नीदरलैंड को 95 रन से रौंदा, मंधाना-शेफाली ने रचा इतिहास
Rohan Bopanna Retirement 2025 : 45 की उम्र में रैकेट को कहा अलविदा, रोहन बोपन्ना ने लिखा – “एक अलविदा, लेकिन अंत नहीं…”
Chhattisgarh swimming team announced : 12 तैराक चयनित
Vijay Hazare Trophy 2025-26 : टूर्नामेंट के पहले दिन लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, वैभव ने रोहित और विराट को पीछे छोड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

UPI Fees Rahul Gandhi : क्या अमेरिकी दबाव के आगे झुकी मोदी सरकार? राहुल गांधी का बड़ा आरोप
UPI Fees Rahul Gandhi : क्या अमेरिकी दबाव के आगे झुकी मोदी सरकार? राहुल गांधी का बड़ा आरोप

यूपीआई पर फीस का मुद्दा (UPI Fees Rahul…

Girlfriend Dispute
Girlfriend Dispute : गर्लफ्रेंड से बात करने पर भड़का युवक, दूसरे लड़के पर कैंची से हमला, आरोपी गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड से दूसरे युवक की बातचीत को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?