CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sameer Rizvi :  रिजवी ने छक्का जड़ टीम की झोली में डाली जीत, शॉट देख लोगों को आई माही की याद

Sameer Rizvi :  रिजवी ने छक्का जड़ टीम की झोली में डाली जीत, शॉट देख लोगों को आई माही की याद

By Newsdesk Admin
25/05/2025
Share
Sameer Rizvi
Sameer Rizvi

सीजी भास्कर, 25 मई : दिल्ली कैपिटल्स के लिए जिताउ पारी खेलने वाले समीर रिजवी (Sameer Rizvi) ने साल 2024 में खेले गए टूर्नामेंट के संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से डेब्यू किया था। चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रैंचाइजी ने उन्हें उनकी ताकत और फिनिशिंग स्किल्स को ध्यान में रखते हुए खरीदा था।

लेकिन वह टीम के उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके थे। जिसके बाद सीएसके ने उन्हें टूर्नामेंट के 18वें सीजन में रिलीज कर दिया। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने उनपर भरोसा जताया और साइन किया। पूरे सीजन में औसत दर्जे का प्रदर्शन करने के बाद बल्लेबज ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई।

पंजाब किंग्स के दिए 207 रनों के टारगेट का पीछा कर पाना दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी टेंशन से कम नहीं था। हालांकि, केएल राहुल और कप्तान फाफ डु प्लेसिस की सलामी जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

वहीं, बल्लेबाज करुण नायर ने भी टीम के लिए तेजी से रन बनाए थे। लेकिन इसके बावजूद टीम को काफी बड़ा रन चेज करना बाकी था। इस दौरान रिजवी (Sameer Rizvi) ने अपना फर्ज निभाया और टीम को मुसीबत से बाहर निकालने के लिए 58 रनों नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल डाली।

बल्लेबाजी के दौरान रिजवी (Sameer Rizvi) ने शानदार अंदाज में अंतिम छक्का जड़ जीत टीम की झोली में डाल दी थी। उनके इस फिनिशिंग शॉट ने ना केवल खेल को समाप्त किया था बल्कि रिजवी के एक्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद भी दिला दी थी।

बता दें, माही को कप्तान के अलावा एक फिनिशर के रूप में भी जाना जाता है। रिजवी के इस फिनिशिंग शॉट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया जिसके बाद लोगों ने इसपर जमकर प्यार बरसाया और उनके इस शॉट को माही से कंपेयर करने लग गए। लोगों का कहना है कि रिजवी ने बिल्कुल माही की तरह ही एक फिनिशर का रोल अदा किया है।

मैच की बात करें तो, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 207 रनों का टारगेट दिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के दिए इस बड़े टारगेट को तीन गेंद शेष रहते ही हासिल कर ली। टीम की इस बड़ी जीत में दिग्गज बल्लेबाज करुण नायर और समीर रिजवी की अहम भूमिका रही थी।

𝙍𝙞𝙯𝙯-𝙥𝙚𝙘𝙩 𝙩𝙝𝙚 𝙛𝙞𝙣𝙞𝙨𝙝𝙚𝙧 🙇‍♂️

A high-quality innings to close it out in style ✌️@DelhiCapitals sign off from this season in a 𝘳𝘰𝘢𝘳𝘪𝘯𝘨 fashion 💙

Updates ▶ https://t.co/k6WP8zBwzL #TATAIPL | #PBKSvDC pic.twitter.com/3qgtrlWDDj

— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2025
SRH vs RR Eliminator : आज एलिमिनेटर मैच में राजस्थान के राजवाड़े और हैदराबाद के नवाबों की बीच होगी भिड़ंत
Shreyas Iyer Century : ताबड़तोड़ शतक जड़कर छाए श्रेयस अय्यर, टी20 टीम में वापसी की दावेदारी मजबूत, सूर्या पर बढ़ा दबाव
विमान हादसे पर विराट कोहली हुए भावुक… हार्दिक पंड्या-रोहित शर्मा का भी दिल टूटा
IPL 2026: मुंबई और पंजाब की टक्कर, आंकड़े बराबर… मैदान पर कौन रहेगा भारी?
Sourav Ganguly : पाकिस्तान बर्दाश्त नहीं कर पाएगा भारत का दबाव’, PAK के साथ टकराव के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बड़ा बयान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Tractor Accident
Bilaspur Tractor Accident : ओवरस्पीड ट्रैक्टर बना हादसे की वजह, 2 की मौत

Bilaspur Tractor Accident, आरोप है कि चंद्रशेखर ट्रैक्टर…

Dhamtari Murder Case
Dhamtari Murder Case : दो दोषियों को उम्रकैद, युवक की चाकू मारकर की थी हत्या

Dhamtari Murder Case : धमतरी पुलिस का कहना…

Bilaspur Kinnar Murder
Bilaspur Kinnar Murder : शराब पार्टी में विवाद बना मौत की वजह, किन्नर की गला घोंटकर हत्या

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Inspire Award Chhattisgarh
Inspire Award Chhattisgarh : जापान से लौटे युवा वैज्ञानिकों का राज्यपाल ने किया सम्मान

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना…

Rare Ducks Raipur
Rare Ducks Raipur : रायपुर की आर्द्रभूमि में दिखीं दो दुर्लभ प्रजातियां, बढ़ा प्रकृति प्रेमियों का आकर्षण

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : रायपुर जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?