CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GT KKR Match Preview : IPL में आज का मैच गुजरात vs कोलकाता, KKR का अब तक नहीं खुला जीत का खाता

GT KKR Match Preview : IPL में आज का मैच गुजरात vs कोलकाता, KKR का अब तक नहीं खुला जीत का खाता

By Newsdesk Admin
17/04/2026
Share
GT KKR Match Preview
GT KKR Match Preview

सीजी भास्कर, 17 अप्रैल : IPL 2026 का 25वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा (GT KKR Match Preview)। यह मैच गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा (GT vs KKR Match Preview), जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

Contents
  • हेड टू हेड रिकॉर्ड
  • पिच रिपोर्ट
  • अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं
  • दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उसे 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है (GT KKR Match Preview)। वहीं गुजरात टाइटंस ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में जीत और 2 में हार मिली है, लेकिन टीम ने पिछले दो मैचों में दिल्ली और लखनऊ को हराया है (GT vs KKR Match Preview)।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस ने 3 मैच अपने नाम किए हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स केवल एक मैच जीतने में सफल रही है (GT KKR Match Preview)। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में गुजरात ने 39 रन से जीत दर्ज की थी।

इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और उन्होंने 4 मैचों में 176 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं (GT KKR Match Preview)। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह, कैमरन ग्रीन और कप्तान अजिंक्य रहाणे अभी तक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। अंगकृष रघुवंशी टीम के टॉप स्कोरर हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 182 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं (GT vs KKR Match Preview)। गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा ने 5 मैचों में 6 विकेट हासिल किए हैं।

पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है , लेकिन यहां हर मैच में थोड़ी अलग परिस्थितियां देखने को मिलती हैं। इस मैदान पर अच्छी बाउंस और पेस मिलता है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। इस सीजन यहां एक मुकाबला खेला गया था, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 210 रन बनाए थे, जबकि गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 204 रन ही बना सकी थी।

अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं

17 अप्रैल को अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहने की संभावना है । दिन का अधिकतम तापमान लगभग 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25–26 डिग्री के आसपास रहेगा। पूरे दिन आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के कारण गर्मी अधिक महसूस होगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान ।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा।

इम्पैक्ट प्लेयर : फिन एलन

भारतीय क्रिकेट के GABBAR शिखर धवन का क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास, अब नहीं खेलेंगे इंटरनेशनल और घरेलू मैच, BCCI और प्रशंसकों का जताया आभार
Team India : T20 रैंकिंग के टॉप-2 बल्लेबाज अभिषेक और तिलक को एशिया कप में जगह
Doug Bracewell Retirement : न्यूजीलैंड को लगा झटका, भारत सीरीज से पहले इस स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास
Football stadium fire में फूटा गुस्सा—टीम की हार के बाद नाबालिग फैंस ने जला दिया पूरा स्टैंड
Anvay Dravid Selected in India U-19 Team : राहुल द्रविड़ के बेटे अनवय श्रीलंका दौरे पर पहनेंगे टीम इंडिया की जर्सी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?