CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

By Newsdesk Admin
16/08/2026
Share
India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026

सीजी भास्कर, 16 अगस्त। भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अंपायरिंग को लेकर अचानक बदलाव करना पड़ा। मुकाबले में मैदानी अंपायर की भूमिका निभा रहे ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी अंपायर रॉड टकर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद वह दिन के तीसरे और आखिरी सेशन में मैदान पर नहीं उतर सके। (India vs Sri Lanka Test 2026)

Contents
  • अंपायरिंग में अचानक हुआ बदलाव : India vs Sri Lanka Test 2026
  • खिलाड़ी से बने अंतरराष्ट्रीय स्तर के अंपायर

रॉड टकर की जगह श्रीलंका के रिजर्व अंपायर रवींद्र विमलासिरी को मैदान पर उतारा गया। उन्होंने बांग्लादेश के अंपायर शरफुद्दौला के साथ मिलकर तीसरे सेशन में अंपायरिंग की जिम्मेदारी संभाली। रॉड टकर की तबीयत किस वजह से खराब हुई, इसे लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें : Virat Kohli : ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिर ऐसा क्या हुआ था, जब विराट कोहली को रोकने के लिए बीच में आए रवि शास्त्री

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

अंपायरिंग में अचानक हुआ बदलाव : India vs Sri Lanka Test 2026

61 वर्षीय रॉड टकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुभवी अंपायरों में शामिल हैं। वह खिलाड़ी के तौर पर भी क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में न्यू साउथ वेल्स और तस्मानिया का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद उन्होंने अंपायरिंग को अपना करियर बनाया।

गॉल टेस्ट में रॉड टकर और शरफुद्दौला मैदानी अंपायर की भूमिका में थे, जबकि पाकिस्तान के अहसन रजा टीवी अंपायर और जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें :Aamir Khan : पच्चीस साल बाद फिर साथ आए दो दिग्गज, अब क्रिकेट की ऐतिहासिक कहानी से मचेगी हलचल

खिलाड़ी से बने अंतरराष्ट्रीय स्तर के अंपायर

रॉड टकर ने 1985 से 1988 तक न्यू साउथ वेल्स के लिए घरेलू क्रिकेट खेला। इसके बाद 1988 से 1999 तक तस्मानिया के लिए खेलते रहे। वह कुछ समय तक तस्मानिया के उपकप्तान भी रहे। 1999-2000 सत्र में कैनबरा कॉमेट्स के कप्तान और कोच की भूमिका निभाने के बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

संन्यास के बाद उन्होंने अंपायरिंग की शुरुआत की और 2008 में आईसीसी इंटरनेशनल पैनल में जगह बनाई। साल 2010 में वह आईसीसी एलीट पैनल में शामिल हुए। अब तक वह 101 टेस्ट, 110 वनडे और 66 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में मैदानी अंपायर की भूमिका निभा चुके हैं। गॉल टेस्ट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद अंपायरिंग में बदलाव ने सभी का ध्यान खींचा है।

ख़बरें और भी हैं :क्या लॉर्ड्स में खत्म होगा रोहित शर्मा का वनडे सफर? आखिरी मैच की अटकलों से क्रिकेट जगत में हलचल

National Sports Day Chhattisgarh : राष्ट्रीय खेल दिवस को सिर्फ छह दिन, नहीं हुई पुरस्कारों के पात्रों के नाम की घोषणा
Muay Thai Championship : बस्तर के युवराज ने भारत के लिए जीता कांस्य, टिकेश्वरी और प्रवीण क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
VVS Laxman : वीवीएस लक्ष्मण ने क्यों ठुकराया टीम इंडिया के हेड कोच का पद, सामने आई वजह
छत्तीसगढ़ खेल विभाग में रिक्त पद शीघ्र भरे जाएंगे, खेल सुविधाएं होंगी सुदृढ़, युवाओं को रचनात्मक कार्यों के लिए करेंगे प्रोत्साहित : खेल मंत्री टंक राम वर्मा
दहला देने वाली वारदात: पिता ने तीन गोली मारकर की टेनिस खिलाड़ी बेटी की हत्या, ‘रील’ बनाने को लेकर विवाद!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Road Flag Controversy
Pendra Road Flag Controversy : स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच की मांग

Pendra Road Flag Controversy :मामले में फिलहाल रेलवे…

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal
Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal :भाषण का संदर्भ…

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?