CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rishabh Pant Test Captain : सीके नायडू से लेकर ऋषभ पंत तक… रुड़की का छोरा बना भारत का 38वां कप्तान

Rishabh Pant Test Captain : सीके नायडू से लेकर ऋषभ पंत तक… रुड़की का छोरा बना भारत का 38वां कप्तान

By Newsdesk Admin
22/11/2025
Share
Rishabh Pant Test Captain
Rishabh Pant Test Captain

सीजी भास्कर, 22 नवंबर। भारत की टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रुड़की के रहने वाले ऋषभ पंत ने (Rishabh Pant Test Captain) गुवाहाटी टेस्ट में शनिवार (22 नवंबर) को टीम इंडिया की कमान संभाली। खास बात यह रही कि गुवाहाटी में यह पहला टेस्ट मैच है।

Contents
  • पंत की कप्तानी का रिकॉर्ड (Rishabh Pant Test Captain)
  • नायडू पहले कप्तान, कोहली सबसे सफल (Indian Test Cricket History)
  • ऋषभ पंत का इंटरनेशनल करियर (Rishabh Pant Stats)

शुभमन गिल के चोटिल होने की वजह से पंत को यह जिम्मेदारी मिली। इसी के साथ पंत भारत के 38वें टेस्ट कप्तान (Team India Test Captains) बन गए। भारत का पहला टेस्ट कप्तान 1932 में सीके नायडू थे और अब लगभग 93 साल बाद भारतीय टीम को नया कप्तान मिल गया है। पंत अब तक उपकप्तान की भूमिका निभा रहे थे।

उत्तराखंड के हरिद्वार में 4 अक्टूबर 1997 को जन्मे और रुड़की के ढंडेरा में रहने वाले पंत ने (Indian Cricket Records) 28 साल 49 दिन की उम्र में टीम इंडिया की कप्तानी संभाली।

वैसे भारत की ओर से सबसे कम उम्र के टेस्ट कप्तान मंसूर अली खान पटौदी रहे, जिन्होंने 21 साल 77 दिन में कप्तानी की थी। वहीं अफगानिस्तान के राशिद खान ओवरऑल सबसे कम उम्र 20 साल 350 दिन में टेस्ट कप्तान बने थे।

पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके हैं और 2025 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभाली है। घरेलू क्रिकेट में भी वह दिल्ली टीम का नेतृत्व कर चुके हैं।

पंत की कप्तानी का रिकॉर्ड (Rishabh Pant Test Captain)

दिल्ली के लिए 5 फर्स्ट क्लास मैचों में कप्तानी: 2 जीत, 1 हार, 2 ड्रॉ।

दिल्ली के लिए 6 लिस्ट-A मैच: 3 जीत, 3 हार।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 43 मैच: 23 जीत, 19 हार, 1 टाई।

लखनऊ सुपर जायंट्स (2025): 14 मैचों में कप्तानी 6 जीत, 8 हार।

नायडू पहले कप्तान, कोहली सबसे सफल (Indian Test Cricket History)

भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच 25–28 जून 1932 में लॉर्ड्स में सीके नायडू की कप्तानी में खेला था। इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को 158 रन से हराया। अब तक भारत ने 598 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 185 जीत, 187 हार, 1 टाई और 224 ड्रॉ खेले हैं। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट कोहली हैं, जिन्होंने 68 टेस्ट में से 40 में जीत दर्ज की।

ऋषभ पंत का इंटरनेशनल करियर (Rishabh Pant Stats)


Tests: 48 मैच, 3456 रन, एवरेज 43.74, 158 कैच, 15 स्टंपिंग
ODIs: 31 मैच, 871 रन, एवरेज 33.50, 27 कैच, 1 स्टंपिंग
T20Is: 76 मैच, 1209 रन, एवरेज 23.25, 40 कैच, 11 स्टंपिंग
FC: 76 मैच, 5590 रन, एवरेज 46.58, 243 कैच, 22 स्टंपिंग
List A: 67 मैच, 1789 रन, एवरेज 31.94, 70 कैच, 11 स्टंपिंग
T20s: 216 मैच, 5291 रन, एवरेज 31.30, 136 कैच, 37 स्टंपिंग

WPL Auction 2026 : तारीख हुई तय..इस दिन सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, जानें कब और कहां देख सकेंगे मेगा ऑक्शन
Animesh Kujur National Record : 100 मीटर में चमका छत्तीसगढ़ का सितारा, अनिमेष कुजूर ने तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड
GT vs CSK : प्लेऑफ की उम्मीदों के लिए चेन्नई की आखिरी जंग, अहमदाबाद में होगी कांटे की टक्कर
Nitish Kumar Reddy IPL 2026 : Nitish Reddy का शानदार कमबैक, मुश्किल दौर के बाद ऑलराउंडर ने ऐसे बदली कहानी
मौसम और सुरक्षा कारणों से CM विष्णु देव साय का बस्तर दौरा रद्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर हुआ यह हमला (Bhilai Petrol…

CGPSC Case
CGPSC Case : सीजीपीएससी मामले में आज अहम कदम, टामन सोनवानी के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी

सीजीपीएससी की 2020 और 2021 की राज्य सेवा…

Government Jobs
Government Jobs : सरकारी नौकरी में सैलरी के साथ छुट्टियां भी…❗Gen Z की नजर इन 3 नौकरियों पर

भले ही बदल रही हो, लेकिन नौकरी की…

RRB Recruitment 2026
RRB Recruitment 2026 : RRB भर्ती- आवेदन के अंतिम 5 दिन, 27 सितंबर तक मौका

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर…

Raipur Ration Shop : राशन दुकानों में चावल की जगह पैसा देने का आरोप, जांच में स्टाक में बड़ी गड़बड़ी
Raipur Ration Shop : राशन दुकानों में चावल की जगह पैसा देने का आरोप, जांच में स्टाक में बड़ी गड़बड़ी

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : राजधानी की राशन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?