CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India Squad : जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाड़ियों को मिला मौका, रिंकू-मयंक की वापसी

India Squad : जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाड़ियों को मिला मौका, रिंकू-मयंक की वापसी

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share
India Squad
India Squad

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम (India Squad) का ऐलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने इस बार युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए चार नए चेहरों को टीम में शामिल किया है, जबकि रिंकू सिंह और तेज गेंदबाज मयंक यादव की टीम में वापसी हुई है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान होंगे।

Contents
  • चार खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका
  • रिंकू सिंह और मयंक यादव की वापसी
  • इंग्लैंड दौरे पर व्यस्त खिलाड़ियों को आराम
  • हरारे में खेली जाएगी पूरी सीरीज

चार खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका

जिम्बाब्वे दौरे के लिए घोषित भारतीय टीम (India Squad) में बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे, विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, तेज गेंदबाज यश ठाकुर और अशोक शर्मा को पहली बार टी20 टीम में शामिल किया गया है।

हर्ष दुबे ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू में तीन विकेट लेकर प्रभावित किया था। वहीं यश ठाकुर ने इंडिया-ए के लिए श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया। अशोक शर्मा ने आईपीएल 2026 और घरेलू क्रिकेट में अपनी तेज गेंदबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए 510 रन बनाकर मजबूत दावेदारी पेश की।

रिंकू सिंह और मयंक यादव की वापसी

भारतीय टीम (India Squad) में रिंकू सिंह और मयंक यादव की वापसी भी हुई है। दोनों खिलाड़ियों के शामिल होने से टीम को बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी विभाग में मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इंग्लैंड दौरे पर व्यस्त खिलाड़ियों को आराम

बीसीसीआई ने कार्यभार प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड दौरे पर व्यस्त कई खिलाड़ियों को इस सीरीज से आराम दिया है। इनमें अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई और संजू सैमसन शामिल हैं।

हरारे में खेली जाएगी पूरी सीरीज

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीनों टी20 मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। पहला मैच 23 जुलाई, दूसरा 25 जुलाई और तीसरा 27 जुलाई को होगा। पिछली बार 2024 में भारत ने जिम्बाब्वे दौरे पर 4-1 से टी20 सीरीज अपने नाम की थी।

जिम्बाब्वे T20I 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह।

Heart Attack on Cricket Field : क्रिकेट मैदान पर लगी जिंदगी की आखिरी बॉल, 35 वर्षीय खिलाड़ी ने लगाया सिक्स और वहीं ढेर हो गया
IPL Update : आईपीएल अपडेट में बड़ा सवाल, धोनी की वापसी पर क्या संकेत और रोहित को लेकर क्या फैसला
Hockey WC 2026 : अर्जेंटीना से 5-3 से हारी टीम इंडिया, सेमीफाइनल की रेस से बाहर
साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं 5 सुपरस्टार क्रिकेटर, लिस्ट में सभी चौंकाने वाले नाम
IPL 2026 News : क्या पंजाब के खिलाफ अपना ‘घर’ बचा पाएगी चेन्नई? 2 साल के सूखे को खत्म करने की चुनौती

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Coal Levy Case
Chhattisgarh Coal Levy Case : कोल लेवी मामले में 9500 पन्नों का छठा पूरक चालान पेश, 12 आरोपियों की भूमिका का जिक्र

Chhattisgarh Coal Levy Case :मामले में पूर्व अधिकारियों,…

Puja Special Train
Puja Special Train : हटिया-एलटीटी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 12 से 27 अक्टूबर तक 6 फेरे; बिलासपुर-रायपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

Puja Special Train : रेल प्रशासन ने यात्रियों…

Bemetara Newborn Missing Case
Bemetara Newborn Missing Case : प्रसव के बाद नवजात लापता, दो अज्ञात महिलाओं पर शक

Bemetara Newborn Missing Case : शुरुआती जांच में…

Railway Constable Accused of Smuggling
Railway Constable Accused of Smuggling : रेलवे कॉन्स्टेबल पर गांजा तस्करी का आरोप, 16 लाख कमाई का खुलासा; ACB ने पेश की चार्जशीट

Railway Constable Accused of Smuggling : ACB ने…

Puja Special Train
Ambikapur Delhi Train Service : अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन अब हफ्ते में 2 दिन चलेगी, मंगलवार-गुरुवार को मिलेगी सुविधा

Ambikapur Delhi Train Service :बिलासपुर DRM राकेश रंजन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?