CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जशपुर: चाचा ने 3 साल की भतीजी का काटा सिर, तंत्र-मंत्र में बलि की आशंका; SSP बोले- पारिवारिक विवाद में हत्या…

जशपुर: चाचा ने 3 साल की भतीजी का काटा सिर, तंत्र-मंत्र में बलि की आशंका; SSP बोले- पारिवारिक विवाद में हत्या…

By Newsdesk Admin
07/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 7 मार्च |

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में चाचा ने अपनी 3 साल की भतीजी की हत्या कर दी। उसने बच्ची का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। परिवार और स्थानीय लोगों ने तंत्र-मंत्र और बलि देने की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बागबहार थाना इलाके के छातासराई गांव का है।

स्थानीय लोग और परिजन बच्ची की बलि चढ़ाने की आशंका जता रहे हैं, लेकिन एसएसपी ने इससे साफ इनकार कर दिया है। उनके मुताबिक हत्या की पारिवारिक वजह सामने आई है।

क्या है पूरा मामला

आरोपी रामप्रसाद नाग (35 साल) का उसके भाई राजाराम नाग से घर और परिवार में पहले से विवाद चल रहा था। आरोपी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। आए दिन अपने भाई से झगड़ा करता था। 5 मार्च को बच्ची खुशी नाग (03 साल) का पिता मवेशी चराने गया था, घर पर कोई भी नहीं था।

इसी दौरान, रामप्रसाद ने धारदार हथियार से बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया। आरोपी अपने बच्चों को भी खोज रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वो उन्हें भी मारने वाला था।

जादू टोना वाले ने बलि के लिए उकसाया होगा- ग्रामीण

बच्ची की मां रीता नाग घर पहुंची, इसी दौरान अपनी इकलौती बेटी खुशी नाग की लाश देखकर बदहवास हो गई। इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि, आरोपी रामप्रसाद नाग के संपर्क में कोई जादू टोना वाला आया होगा। उसने उसे बलि देने के लिए उकसाया होगा। इसी के चलते रामप्रसाद ने ही भाई की मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया।

एसएसपी बोले- बलि की बात गलत

इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, हत्या को बिना तथ्य और आधार पर बलि की बात कही जा रही है। ये गलत है। पुलिस की जांच में कहीं भी इस तरह के तथ्य नहीं आए हैं। पारिवारिक विवाद पर हत्या करना आरोपी ने स्वीकार किया है। बलि की बात गांव के कुछ अनपढ़ और अंधविश्वासी लोगों के दिमाग की उपज है। मैं यह बात बहुत जिम्मेदारी और तथ्य पर कह रहा हूं।

आरोपी गिरफ्तार, पारिवारिक एंगल से जांच

SSP ने आगे कहा कि, आरोपी की मानसिक स्थिति को लेकर भी कुछ बात आ रही है, लेकिन वो जांच का विषय है। ग्रामीण स्तर पर ही उसका कहीं इलाज चल रहा था। हम उसका पता लगा रहे हैं, लेकिन बलि जैसी बेबुनियाद बात बिल्कुल भी नहीं है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पारिवारिक एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dowry Harassment Misuse: बिना सबूत ससुराल पक्ष को आरोपी बनाना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग – हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Chhattisgarh Weather Alert Storm Rain 2026: 3 दिन बदलेगा मौसम, अंधड़-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
Chhattisgarh High Court : उज्बेक महिलाओं की घर वापसी का रास्ता क्यों हुआ साफ, उच्च न्यायालय के आदेश के बाद तेज हुई कार्रवाई
Raipur Meat Ban Order: 26–30 January को शहर में मांस बिक्री पर रोक, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
NRI परिवार पर ‘गुंडागर्दी’: डॉक्टर की चलती कार पर हमला, पुलिसकर्मी पर आरोप- ‘उसने गुंडे बुलाए’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Disability Certificate
Disability Certificate : फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र पर अब होगी दोबारा जांच, मेडिकल बोर्ड के सामने बुलाए जाएंगे संदिग्ध लोग

रायपुर में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के जरिए सरकारी…

Vice President Chhattisgarh
Vice President Chhattisgarh : 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

रायपुर में 2 सितंबर को होने वाला एम्स…

Mutation Case
Mutation Case : एसडीएम के स्थगन के बाद भी जमीन का नामांतरण, तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, जांच के निर्देश

तखतपुर क्षेत्र में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को…

Mandagiri Tourism
Mandagiri Tourism : धमतरी की इस पहाड़ी पर छिपा है आस्था और प्रकृति का संगम, मुचुकुंद ऋषि की तपोस्थली बनेगी पर्यटन का नया केंद्र

धमतरी के वनांचल नगरी सिहावा क्षेत्र में एक…

AAP Chhattisgarh : आजादी के 80 साल बाद भी 38 गांवों में नहीं पहुंची बिजली

छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था (Power Supply) को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?