CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jaya Prada : छत्तीसगढ़ में भव्य समारोह, अभिनेत्री जया प्रदा और मुकेश खन्ना रहे मुख्य अतिथि

Jaya Prada : छत्तीसगढ़ में भव्य समारोह, अभिनेत्री जया प्रदा और मुकेश खन्ना रहे मुख्य अतिथि

By Newsdesk Admin
25/12/2025
Share
Jaya Prada
Jaya Prada

सीजी भास्कर, 25 दिसंबर। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025 (Jaya Prada) के उपलक्ष्य में एसटी/एससी/ओबीसी इंप्लॉई काउंसिल एसईसीएल, बिलासपुर (SECL Bilaspur) द्वारा बांसद विहार स्थित टैगोर सभागार में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा (Jaya Prada) और टीवी सीरियल शक्तिमान (Shaktimaan) से प्रसिद्ध अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही छत्तीसगढ़ी भाषा को राजभाषा का दर्जा दिलाने के लिए संघर्षरत वरिष्ठ साहित्यकार पं. नंदकिशोर शुक्ल भी समारोह में मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयाप्रदा ने अपने जीवन संघर्ष और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जीवन में कोई भी उपलब्धि बिना संघर्ष के संभव नहीं होती। संघर्ष ही सफलता की असली पहचान है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती (Atal Bihari Vajpayee Jayanti) के अवसर पर इस धरती पर आना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा (Chhattisgarhi Language) को राज्य की राजभाषा का दर्जा देने पर जोर देते हुए कहा कि मातृभाषा में भावों को व्यक्त करना सहज होता है।

जयाप्रदा ने बताया कि आंध्र प्रदेश से मुंबई आकर भाषा की चुनौतियों के बावजूद उन्होंने 294 फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने प्रदेश के खनिज संपदा से भरपूर होने के बावजूद मजदूरों की कठिनाइयों पर ध्यान देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उनके अनुसार, छत्तीसगढ़ के लोग और उनके प्रेम ने उन्हें आज की जयाप्रदा (Jaya Prada) बनाया।

अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी अपनी यात्रा और अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई से प्रेरणा लेकर ही वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा को राज्यभाषा का दर्जा मिलने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुकेश खन्ना ने वर्ष 2008 में अपने छत्तीसगढ़ प्रवास (Chhattisgarh Visit) का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय रायपुर के लिए सीधी फ्लाइट नहीं थी और उन्हें नागपुर उतरना पड़ा। उन्होंने 44 स्कूलों का भ्रमण किया और एक सड़क हादसे के दौरान मीडिया में “शक्तिमान घायल है” (Shaktimaan Injured) जैसी अफवाह का सामना किया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शहीदों के परिजन, डॉक्टर, वकील, पुलिसकर्मी, पत्रकार और समाजसेवी सम्मानित किए गए। उन्हें मेमोरेंडम, श्रीफल और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिससे यह आयोजन अत्यंत सफल और यादगार बन गया।

SBI ऑफिस में शराब पार्टी – विदाई के नाम पर डांस, शराब और शोरगुल!…
VBG Ramji Scheme :  केंद्रीय टीम ने कबीरधाम में परखी 125 दिन रोजगार योजना की जमीनी हकीकत
Police Transfers : पुलिस विभाग में फिर बड़ा बदलाव, कई एएसपी और डीएसपी अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
कवर्धा कांड : लोहारीडीह कांड में नया मोड़, कचरु साहू ने आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई थी, बालाघाट पुलिस का खुलासा
Vaishali Nagar Vidhansabha Breaking : विधायकजी का जन्मदिन है, क्या Gift दूं….❓ MLA “बर्थडे ब्वाय” ने खुद इस उलझन का निकाला “हल” ✅ देखिए विडियो और हो जाइए “Tension Free”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariaband Rojgar Mela
Gariaband Rojgar Mela : 354 पदों पर भर्ती, 11 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला; 8वीं से PG तक मौका

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

Sarkari Bharti
Sarkari Bharti : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों पर बड़ा अपडेट, खाली पदों और भर्तियों की CS ने की समीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

Sinchai Yojana
Sinchai Yojana : छत्तीसगढ़ में सिंचाई के 36 कामों को 146 करोड़ की मंजूरी, इन जिलों के किसानों को मिलेगा फायदा

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए सिंचाई से जुड़ी…

Bridge Construction
Bridge Construction : 6 साल से अधूरा पुल, सीढ़ी के सहारे स्कूल जा रहे बच्चे; CM से न्याय की लगाई गुहार

छह साल से अधूरे पड़े एक पुल ने…

Dahi Handi 2026
Dahi Handi 2026 : 15 लाख की दही हांडी के लिए मचेगी होड़, बी प्राक-लखबीर सिंह लक्खा लगाएंगे भक्ति का तड़का

रायपुर में जन्माष्टमी का उत्साह इस बार कुछ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?