CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » JCB Didi : छत्तीसगढ़ की जेसीबी दीदी जापान और मलेशिया में होने वाले एक्स-पो में होंगी शामिल

JCB Didi : छत्तीसगढ़ की जेसीबी दीदी जापान और मलेशिया में होने वाले एक्स-पो में होंगी शामिल

By Newsdesk Admin 12/07/2025
Share
JCB Didi
JCB Didi

सीजी भास्कर, 11 जुलाई|  जेसीबी, चेन माउंटेन और हाईवा जैसी भारी मशीनरी वाहनों को आसानी से ऑपरेट कर अपनी कौशल और साहस का परिचय राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खैरझिटी निवासी 62 वर्षीय दमयंती सोनी दे रही है। दमयंती सोनी को जेसीबी दीदी (JCB Didi) के नाम से भी जानी जा रही है।

जेसीबी दीदी (JCB Didi) दमयंती सोनी ने बताया कि वे भारी मशीनरी वाहनों के एक्स-पो में शामिल होने देश के साथ विदेशों में भी प्रदर्शन किया है, जिसमें उन्हें सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि वे बैंगलोर, दिल्ली, गे्रटर नोएडा, नेपाल, अहमदाबाद के एक्स-पो कार्यक्रम में शामिल हुई है और वहां सफलतापूर्वक अपने हुनर का प्रदर्शन किया है।

ओडिशा सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जेसीबी दीदी दमयंती सोनी का सम्मान किया है। जेसीबी दीदी  दमयंती सोनी ने बताया कि वे एक्स-पो कार्यक्रम में शामिल होने मलेशिया और जापान जाऐंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से 3 लाख 76 हजार रूपए की राशि मिली है। जिससे वे दिसम्बर 2025 में जापान जायेंगी। अगस्त 2025 में मलेशिया के कार्यक्रम में शामिल होंगी। जहां वे अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

जेसीबी वाली दीदी (JCB Didi) दमयंती सोनी ने बताया कि पति की असामयिक मृत्यु ने उन्हें मजबूत बना दिया और बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी को देखते हुए, उन्होंने जेसीबी चलाना शुरू किया। उन्होंने बताया कि उनके पति स्वर्गीय उत्तम कुमार सोनी किराए से जेसीबी चलाते थे, जिसे वे प्रतिदिन देखती थी। उन्होंने धीरे-धीर जेसीबी चलाना सीख लिया।

पति की मृत्यु के बाद वे जेसीबी चलाने लगी और यही उनकी आजीविका का साधन बना। उन्होंने बताया कि उनके बेटे अनमोल ने इसी वर्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। बेटी का विवाह भी हो गया है। 62 वर्षीय दमयंती सोनी ने बताया कि वे एक दिन में 30-35 बार मिट्टी एवं मुरूम हाईवा में भर लेती है। मशीनरी वाहनों को आपरेट करते हुए कुशलता से चला लेती है।

वह वर्ष 2012 से जेसीबी चला रही है। अन्य राज्यों में समय-समय पर होने वाले एक्स-पो में शामिल हुई और वहां अपने हुनर का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। सामान्यत: यह माना जाता है कि ऐसे मशीनरी वाहन चलाना पुरूषों का कार्य है, लेकिन उन्होंने हिम्मत जुटाई और जज्बे के साथ इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक कर रही है।

You Might Also Like

झूम उठे व्यवसायी, ग्राहकों को बता ही रहे थे तभी आ पहुंची युवाओं की टोली, आज शाम गोल मार्केट में सभी ने खाई जम कर मिठाई

आबकारी विभाग की कार्रवाई में नकली होलोग्राम शराब की खेप जब्त, एक गिरफ्तार

तालाब में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

रायगढ़ के मांड नदी में मिला युवक का शव:ग्रामीणों ने देखी लाश, माथे पर पुराने चोट के निशान..

समय पर नहीं मिला इलाज, बुजुर्ग महिला की मौत:दंतेवाड़ा में लेट से पहुंची एंबुलेंस; खराब रास्ते की वजह से हुई देरी..

TAGGED: Chhattisgarh inspiring woman story, Heavy machinery woman operator India, Indian woman JCB operator international, International Women’s Day honor Odisha, JCB Didi, JCB Didi international expo 2025, JCB Didi दमयंती सोनी, JCB Lady from Chhattisgarh, JCB चलाने वाली महिला भारत, Rajnandgaon woman JCB operator, एक्सपो मलेशिया जापान JCB दीदी, छत्तीसगढ़ की जेसीबी दीदी, दमयंती सोनी जापान मलेशिया एक्सपो, दमयंती सोनी जीवन कहानी, महिला JCB ऑपरेटर की सफलता, महिला ऑपरेटर अंतरराष्ट्रीय मंच, महिला सशक्तिकरण छत्तीसगढ़
Newsdesk Admin 12/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article World Record World Record :  कैंफर की घातक गेंदबाजी, 5 गेंदों पर 5 विकेट लेकर बने दुनिया के पहले प्लेयर
Next Article Chhattisgarh News Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ सरकार की ऐतिहासिक कार्रवाई, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का संदेश

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्य

झूम उठे व्यवसायी, ग्राहकों को बता ही रहे थे तभी आ पहुंची युवाओं की टोली, आज शाम गोल मार्केट में सभी ने खाई जम कर मिठाई

13/07/2025
अपराधछत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की कार्रवाई में नकली होलोग्राम शराब की खेप जब्त, एक गिरफ्तार

13/07/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

तालाब में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

13/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रायगढ़ के मांड नदी में मिला युवक का शव:ग्रामीणों ने देखी लाश, माथे पर पुराने चोट के निशान..

13/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?