CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के बैंक लॉकर से गायब हुए 50 लाख के गहने, पुलिस जांच रही फुटेज, कर्मचारियों से पूछताछ जारी

भिलाई के बैंक लॉकर से गायब हुए 50 लाख के गहने, पुलिस जांच रही फुटेज, कर्मचारियों से पूछताछ जारी

By Newsdesk Admin 11/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 जून। सिविक सेंटर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ब्रांच के लॉकर से 50 लाख के गहने गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। लॉकर से इस तरह जेवरों के गायब होने से बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है।

घटना की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से शिकायत बाद भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज लिए हैं साथ ही बैंक कर्मचारियों के भी बयान लिए जा रहे हैं।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे अप्रैल महीने में गहने के पैकेट कम होने की जानकारी मिली थी। उन्हें जो बैंक लॉकर मिला उसमें कुछ तकनीकी खराबी बता कर बैंक प्रबंधन ने लॉकर चेंज करवाया था उसके बाद ही गहने गायब होने की बात सामने आई है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि गायब हुए जेवरात की असली कीमत कितनी है, फिलहाल पीड़ित परिवार ने इसे लगभग 50 लाख रुपए आंका है।

पीड़ित दरोगा सिंह ने बताया कि वह वर्ष 1991 से बैंक ऑफ बड़ौदा के सिविक सेंटर शाखा में लॉकर का उपयोग कर रहे हैं। 17 जनवरी 2025 को बैंक कर्मियों ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि उनका लॉकर ठीक से काम नहीं कर रहा है, इसलिए उसमें रखे आभूषणों को दूसरे लॉकर में शिफ्ट करना होगा।

दरोगा सिंह बैंक पहुंचे और बैंक कर्मियों की मौजूदगी में जेवरात को नए लॉकर में स्थानांतरित कर दिया। लेकिन जब वे 22 अप्रैल 2025 को दोबारा लॉकर देखने पहुंचे तो पाया कि उसमें रखे दो पैकेट सोने के जेवरात गायब हैं।

दरोगा सिंह ने जानकारी दी कि उनकी पत्नी श्यामा सिंह और बेटी आराधना के कीमती सोने के जेवर लॉकर में रखे थे। जब उन्होंने बैंक कर्मियों से जानकारी लेनी चाही तो उन्हें टालने की कोशिश की गई। इससे परेशान होकर उन्होंने तुरंत भिलाई नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है और बैंक की सीसीटीवी फुटेज, लॉकर ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड और बैंक स्टाफ के बयानों की जांच शुरू कर दी गई है।

You Might Also Like

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

Human Wildlife Conflict Awareness: बालोद में लोकनृत्य, रंगोली और चित्रकला से जागरूकता का अनोखा मंच

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

Raipur Holika Theme: होली से पहले कालीबाड़ी चौक बना सेल्फी प्वाइंट, ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका चर्चा में

Iran Supreme Leader Assassination Claim: अयातुल्ला खामेनेई पर कथित साजिश को लेकर अंतरराष्ट्रीय हलचल

Newsdesk Admin 11/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

सीजी भास्कर 1 मार्च भानुप्रतापपुर की सुबह आज…

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

सीजी भास्कर 1 मार्च रायपुर के पास स्थित…

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

सीजी भास्कर 1 मार्च गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर…

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

सीजी भास्कर 1 मार्च बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़…

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर 1 मार्च छत्तीसगढ़ में रविवार का…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

01/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

01/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Supreme Leader Assassination Claim: अयातुल्ला खामेनेई पर कथित साजिश को लेकर अंतरराष्ट्रीय हलचल

01/03/2026
Rajpal Yadav Legal Case
ट्रेंडिंगदेश-दुनियामनोरंजन

Rajpal Yadav Legal Case : 9 करोड़ कर्ज, 13 दिन जेल… फिर भी बुलंद हौसले: राजपाल यादव बोले- ‘राजा तो राजा ही रहता है’

28/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?