CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Job for Land Scam: लालू यादव को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें, राउज एवेन्यू कोर्ट का 3 जून को आएगा फैसला

Job for Land Scam: लालू यादव को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें, राउज एवेन्यू कोर्ट का 3 जून को आएगा फैसला

By Newsdesk Admin
24/05/2025
Share

दिल्ली , 24 मई 2025 :

Land For Job Scam Case: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मनी लांड्रिंग से जुड़े नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. दरअसल, ईडी ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट अदालत पेश आगे की कार्रवाई करने की इजाजत मांगी थी. इस मामले पर सुनवाई पूरी हो चुकी है. 23 मई को राउज एवेन्यू कोर्ट का इस मसले पर फैसला आने वाला था, जिसे 3 ​जून तक के लिए टाल दिया गया है.

राउज एवेन्यू कोर्ट के इस रुख के बाद चर्चा यह है कि ‘नौकरी के बदले जमीन घोटाला’ मामले में बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव को राहत मिलेगी या उनकी मुसीबतों को बढ़ाने वाला साबित होगा.

दरअसल, ईडी ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मनी लांड्रिंग के आरोपों में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत में सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की थी. हाल ही में राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद गृह मंत्रालय ने ईडी को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ अभियोजन की अनुमति दी थी.

सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कई बड़े नाम

6 अगस्त 2024 को जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में जांच एजेंसी ईडी ने पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट कोर्ट में दाखिल किया था. सप्लीमेंट्री चार्जशीट में लालू यादव, तेजस्वी यादव और अन्य कई लोगों को आरोपी बनाया गया था. ईडी के द्वारा दाखिल इस चार्जशीट में लल्लन चौधरी, हजारी राय, धर्मेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, अखिलेश्वर, सोनमटिया देवी और संजय राय जैसे नाम शामिल हैं.

इससे पहले राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव को जांच एजेंसी ईडी ने बिना गिरफ्तारी आरोपी बनाया था. उस समय कोर्ट में दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान अभियोजन की स्वीकृति के अभाव में नहीं लिया जा सका था. अब इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी को अनुमति मिल चुकी है तो अदालत ने इस पर संज्ञान लेने के लिए अपना फैसला 23 मई को सुरक्षित रख लिया.

ईडी के दावे में क्या है?

ईडी ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में दावा कियाहै कि नकदी, विदेशी मुद्रा, सोना और दस्तावेज बरामद आरोपियों के पास से बरामद हुए है. दरअसल, जांच एजेंसी ईडी ने मार्च में दिल्ली, पटना, रांची, मुंबई समेत 24 जगहों पर छापेमारी की थी, जिसमें एक करोड रुपए नकद, 1900 अमेरिकी डॉलर, 540 ग्राम सोने की बिस्किट और डेढ़ किलो से अधिक सोने की ज्वैलरी जब्त किए गए थे. साथ ही कई जमीनों और बेनामी संपत्तियों से जुड़े अहम दस्तावेज भी बरामद हुए थे.

तेजस्वी यादव के नाम पर बेनामी प्रॉपर्टी

जांच एजंसी ईडी के मुताबिक ए के इन्फो सिस्टम और एबी एक्सपोर्ट नाम की कंपनियों के द्वारा जमीनों की हेरा फेरी की गई. ए के इन्फो सिस्टम को 2014 में मात्र एक लाख रुपए में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के नाम कर दिया गया था. दिल्ली में स्थित जिस प्रॉपर्टी को कंपनी का दफ्तर बताया गया, उसमें तेजस्वी यादव रह रहे थे.

गरीबों से लिया जमीन करोड़ो में बेच दी

जांच एजेंसी ईडी ने खुलासा किया है कि गरीब उम्मीदवारों से मात्र 7.5 लाख रुपए में जमीन लेकर राबड़ी देवी ने एक पूर्व विधायक को 3.5 करोड रुपए में उस जमीन को बेच दिया. यह पैसा बाद में तेजस्वी यादव के खाते में भेजा गया. ईडी के मुताबिक रेलवे में भर्ती हुए 50 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार लालू प्रसाद यादव के निर्वाचन क्षेत्र से थे.

बहरहाल, दिल्ली की रॉउज एवन्यू कोर्ट ने ईडी के द्वारा दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर अपना फैसला तो सुरक्षित रख लिया है, ऐसे में देखना बेहद अहम होगा कि जब 3 जून को कोर्ट इस मामले में अपना क्या फैसला सुनाती है.

पेड़ की डाली गिरी, बिजली का तार टूटकर बाइक से हो गया टच… सवार तीन लोगों की मौत
Salman Khan Matrubhoomi : सलमान खान की ‘मातृभूमि’ लगभग तैयार, VFX का काम बाकी; जल्द आएगी रिलीज डेट
सास को भगा ले जाने वाले दामाद ने ससुर को हड़काया, फोन पर बोला-  तुम अब इनको भूल जाओ
Big Breaking : छत्तीसगढ़ में दिसम्बर 2024 में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, यह डाक्यूमेंट्स होंगे जरूरी
सीजफायर के बाद कैसी है पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब के गांवों की स्थिति? पढ़ें डिटेल रिपोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक
Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक

निगम प्रशासन ने जर्जर मकानों की सुरक्षा (Ganesh…

PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव
PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव

क्षतिग्रस्त सड़कें और पुल (PWD Road Repair) जल्द…

Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद
Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद

गणेश झांकी यातायात डायवर्सन (Ganesh Jhanki Traffic Diversion)…

Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य
Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य

पानी टंकी के नीचे युवक का शव (Dongargarh…

Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद
Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद

तेंदुए की रिहायशी इलाके में एंट्री (Kanker Leopard…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?