CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 10 फीट ऊपर हवा में उछलकर गिरे, कोरिया में स्कॉर्पियो से कुचलकर बच्ची को मार-डाला

10 फीट ऊपर हवा में उछलकर गिरे, कोरिया में स्कॉर्पियो से कुचलकर बच्ची को मार-डाला

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और कोरिया जिले में गुरुवार को हिट एंड रन का मामला सामने आया है। बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने राह चलते 2 युवकों को रौंद दिया, जबकि महिलाएं और बच्ची बाल-बाल बच गई। वारदात का LIVE वीडियो भी सामने आया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक घायलों का नाम गोपी निषाद और रोहित निषाद है। वहीं कोरिया जिले के बैकुंठपुर में भी ड्राइविंग सीख रहे एक युवक ने 8 साल की बच्ची पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी, जिससे बच्ची की मौके पर मौत हो गई।

अब पढ़िए वीडियो में क्या है ?

बिलासपुर में हिट एंड रन की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार में आ रही है। सामने से 2 युवक पैदल जा रहे हैं, जिनको कार कुचल दे रही है। दोनों युवक हवा में उछलते दिख रहे हैं।

इस दौरान कार दोनों युवकों को कुचलकर तेज रफ्तार में निकल जाती है। वहीं बगल से चल रही 2 महिलाएं और एक बच्ची मुश्किल से जान बचाई। वहीं आसपास मौजूद लोग फौरन पुलिस को सूचना देते हैं। एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

कार चालक के खिलाफ थाने में FIR

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों को गंभीर चोट नहीं लगी है। इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। आरोपी फरार है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द गिरफ्तारी होगी।

दूसरी घटना- बच्ची को स्कॉर्पियो से कुचलकर मार डाला

वहीं दूसरी वारदात कोरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बुधवार रात प्रेमाबाग के बाबू कालोनी में हिमांशी अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी स्कॉर्पियो कार में ड्राइविंग सीख रहे आयुष पैकरा (23) ने उस पर कार चढ़ा दी।

अपने मामा के घर आई हुई थी बच्ची

मिली जानकारी के मुताबिक मृत बच्ची का नाम हिमांशी है। वह अपने मामा के घर आई हुई थी। इस दौरान बेकाबू कार ने एक घर की दीवार और गेट को भी तोड़ दिया। हादसे से जुड़े 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही स्कॉर्पियो (CG 16 CQ 2859) को जब्त कर लिया है।

ये 2 आरोपी हिरासत में

  1. आयुष पैकरा (23) जो स्कॉर्पियो चला रहा था, बैकुंठपुर के प्रेमाबाग का रहने वाला है।
  2. संत कुमार (19) गाड़ी में साथ में बैठा था।

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, बारिश-बिजली की चेतावनी, तापमान में गिरावट के संकेत
Mahatma Gandhi NREGA HR Policy : मनरेगा कर्मियों ने उप मुख्यमंत्री से लंबित मानव संसाधन नीति लागू करने की मांग
बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, शव के पास गाना गाता रहा आरोपित
Raipur Waterlogging Issue : नेता प्रतिपक्ष का आरोप, चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नाले की सफाई
CG Breaking: New Chief Secretary of Chhattisgarh – IAS Vikas Sheel होंगे नए मुख्य सचिव, अमिताभ जैन होंगे रिटायर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?