CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जस्टिस संजीव खन्ना होंगे अगले सीजेआई, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

जस्टिस संजीव खन्ना होंगे अगले सीजेआई, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

By Newsdesk Admin 25/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर। सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस संजीव खन्ना होंगे। वे 11 नवंबर को देश के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ट्विट कर यह जानकारी दी। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ आगामी 10 नवंबर को रिटायर हो रहें हैं। सुप्रीम कोर्ट की परंपरा के अनुसार, शीर्ष अदालत का सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश भारत का मुख्य न्यायाधीश बनता है। इस परंपरा के अनुसार, जस्टिस संजीव खन्ना अगले सीजेआई बनने के लिए सबसे वरिष्ठ हैं। हालांकि, उनका कार्यकाल केवल छह महीने का होगा और वे 13 मई 2025 को रिटायर हो जाएंगे।

जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता, जस्टिस देवराज खन्ना, दिल्ली हाई कोर्ट के जज के रूप में रिटायर हुए, जबकि उनकी मां, श्रीमती सरोज खन्ना, दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज में हिंदी की लेक्चरार थीं। जस्टिस संजीव खन्ना ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पूरी की और 1977 में स्कूल पास करने के बाद, दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय के कैंपस लॉ सेंटर (सीएलसी) से कानून की पढ़ाई की।

जस्टिस संजीव खन्ना ने जनवरी 2019 में सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति प्राप्त की। उनकी सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति विवादास्पद रही थी क्योंकि उनके मुकाबले उम्र और अनुभव में 33 अन्य न्यायाधीश वरिष्ठ थे। हालांकि, इस विवाद के बाद मामला शांत हो गया। सुप्रीम कोर्ट में उनकी नियुक्ति से पहले, वे दिल्ली हाईकोर्ट में 14 वर्षों तक जज रहे हैं।

You Might Also Like

CG Board Exam 2026 :  10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी, दसवीं की परीक्षा 21, बारहवीं की 20 फरवरी से

Manipur government formation: मोहन भागवत का संकेत—‘मणिपुर में सरकार बने’, बीजेपी बोली—राज्य के हित में हर कदम उठेगा

minor wife consent law: नाबालिग पत्नी से संबंध बनाने पर पति को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला—‘सहमति हो तब भी पोक्सो से छूट नहीं’

Period Isolation Case: पीरियड्स आते ही मां ने बेटी को दो साल अंधेरे कमरे में किया कैद

“ED Raid Action: छापे के दौरान बिजनेसमैन ने अफसरों पर छोड़ दिए कुत्ते, कई ठिकानों से कैश–ज्वेलरी जब्त”

Newsdesk Admin 25/10/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bride Accident Marriage
Bride Accident Marriage : दुल्हन के घायल होने पर दूल्हे ने अस्पताल में रचाया विवाह

सीजी भास्कर, 21 नवंबर। फ़िल्म ‘विवाह’ में शादी…

Vegetable Price Hike
Vegetable Price Hike : ठंड बढ़ते ही सब्जियों की कीमतें उछलीं, टमाटर लाल और बाकी सब्जियां 100 के पार

सीजी भास्कर, 21 नवंबर। इन दिनों सब्जियों की…

Kopra Reservoir
Kopra Reservoir : कोपरा जलाशय को मिलेगा रामसर स्थल का दर्जा, राज्य वेटलैंड प्राधिकरण ने भेजा प्रस्ताव

सीजी भास्कर, 21 नवम्बर। वन एवं जलवायु परिवर्तन…

Millet Bakery Training
Millet Bakery Training : ग्रामीण महिलाओं को मिला नया हुनर! मोटे अनाज से बनेगी अब हेल्दी बेकरी

सीजी भास्कर, 21 नवंबर। निफ्टम ने मोटा अनाज…

CG Board Exam 2026 :  10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी, दसवीं की परीक्षा 21, बारहवीं की 20 फरवरी से

CG Board Exam 2026 :  10वीं-12वीं का टाइम…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गशिक्षा

CG Board Exam 2026 :  10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी, दसवीं की परीक्षा 21, बारहवीं की 20 फरवरी से

21/11/2025
देश-दुनियाराज्य

Manipur government formation: मोहन भागवत का संकेत—‘मणिपुर में सरकार बने’, बीजेपी बोली—राज्य के हित में हर कदम उठेगा

21/11/2025
अपराधदेश-दुनिया

minor wife consent law: नाबालिग पत्नी से संबंध बनाने पर पति को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला—‘सहमति हो तब भी पोक्सो से छूट नहीं’

21/11/2025
देश-दुनियाराज्य

Period Isolation Case: पीरियड्स आते ही मां ने बेटी को दो साल अंधेरे कमरे में किया कैद

21/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?