CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Justice Surya Kant Appointed CJI : जस्टिस सूर्यकांत होंगे भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश, इस दिन लेंगे शपथ

Justice Surya Kant Appointed CJI : जस्टिस सूर्यकांत होंगे भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश, इस दिन लेंगे शपथ

By Newsdesk Admin
31/10/2025
Share
Justice Surya Kant Appointed CJI
Justice Surya Kant Appointed CJI

सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश सूर्यकांत को भारत का अगला प्रधान न्यायाधीश (CJI) नियुक्त किया गया है। वे (Justice Surya Kant Appointed CJI) वर्तमान सीजेआई बी.आर. गवई के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद संभालेंगे। जस्टिस गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे और जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Contents
  • राष्ट्रपति ने दी औपचारिक मंजूरी
  • छोटे शहर से देश के सर्वोच्च न्यायिक पद तक
  • ऐतिहासिक फैसलों में अहम भूमिका

सीजेआई के रूप में जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल लगभग 14 महीने का होगा और वे 9 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। जस्टिस सूर्यकांत ने अपने न्यायिक करियर में कई ऐतिहासिक फैसलों में अहम भूमिका निभाई है वे अनुच्छेद 370, पेगासस जासूसी प्रकरण, और बिहार एसआईआर केस (Justice Surya Kant Appointed CJI) जैसी महत्वपूर्ण संवैधानिक पीठों का हिस्सा रह चुके हैं।

राष्ट्रपति ने दी औपचारिक मंजूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान के अनुच्छेद 124(2) के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए जस्टिस सूर्यकांत को भारत का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया है। इससे पहले, परंपरा के अनुसार सीजेआई गवई ने ही जस्टिस सूर्यकांत को अपने उत्तराधिकारी के रूप में नामित करने की सिफारिश (Justice Surya Kant Appointed CJI) की थी। केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स (X) पर पोस्ट कर उनकी नियुक्ति की जानकारी साझा करते हुए उन्हें बधाई दी।

छोटे शहर से देश के सर्वोच्च न्यायिक पद तक

जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार जिले में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उन्होंने एक साधारण वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया और मेहनत, निष्ठा और उत्कृष्ट न्यायिक दृष्टिकोण के बल पर देश के सर्वोच्च न्यायिक पद तक पहुंचे। वे 9 जनवरी 2004 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए। इसके बाद 5 अक्टूबर 2018 हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने फिर 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद पर पदोन्नति मिली।

ऐतिहासिक फैसलों में अहम भूमिका

जस्टिस सूर्यकांत उस पीठ का हिस्सा रहे, जिसने राजद्रोह कानून (Sedition Law) पर ऐतिहासिक आदेश जारी करते हुए कहा था कि जब तक कानून की पुन: समीक्षा नहीं होती, तब तक कोई नई एफआईआर दर्ज न की जाए।

वह बिहार एसआईआर मामले की अध्यक्षता करने वाली पीठ के भी प्रमुख न्यायाधीश हैं, जिसने चुनाव आयोग से 65 लाख मतदाताओं के डेटा का ब्यौरा मांगा था। इसके अलावा, वे उस संवैधानिक पीठ में भी शामिल थे, जो राष्ट्रपति और राज्यपालों की शक्तियों से संबंधित प्रेसिडेंशियल रेफरेंस मामले की सुनवाई कर रही है जिसका प्रभाव देश के सभी राज्यों पर पड़ सकता है।

बिहार के मुजफ्फरपुर में कंपनी कर्मचारी से हैवानियत, बेल्ट से पीटा और सिगरेट से दागा
ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम ‘लिव्ड हिन्दू रिलीजन’ पर उठे सवाल ,छात्र ने लगाया ‘हिंदूफोबिया’ का आरोप
दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल न देने पर भी लगा जुर्माना! हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
Statue Vandalism : शिवसैनिक भड़के! अज्ञात लोगों ने मीनाताई ठाकरे की मूर्ति पर डाला रंग
अहमदाबाद के बाद जूनागढ़ में बड़ा बुलडोजर एक्शन, 100 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cable Theft
Cable Theft : फैक्ट्री में केबल वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जामुल पुलिस ने चोरी गया माल किया बरामद

सीजी भास्कर, 15 जून। जामुल पुलिस ने फैक्ट्री…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : जूता-चप्पल बिक्री की आड़ में अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को अंजोरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

▪️ चौकी अंजोरा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री…

8th Pay Commission : आज की यह समय सीमा बेहद अहम, चूक गए तो वेतन बढ़ोतरी से जुड़ी मांगों पर लंबा इंतजार पड़ सकता है

सीजी भास्कर, 15 जून। लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और…

Vat Purnima : इस महीने आएगा बेहद शुभ दिन, सुहागिन महिलाओं के लिए खास रहेगा यह पर्व, जान लें सही समय

सीजी भास्कर, 15 जून। जून का महीना धार्मिक…

OnePlus N6 : कम कीमत में बड़ा धमाका करने की तैयारी, इस महीने आ रहा नया फोन, कीमत ने बढ़ाई उत्सुकता

सीजी भास्कर, 15 जून। बजट स्मार्टफोन खरीदने की…

You Might Also Like

अन्यघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Train Accident की साजिश : रेलवे ट्रैक पर एक-एक क्विंटल के सीमेंट ब्लॉक मिलने से मचा हड़कंप, रेलवे अधिकारियों ने कराई FIR

10/09/2024
देश-दुनियाराज्य

जयपुर में सरकारी इंजीनियर के पास Audi-Scorpio जैसी ₹2 करोड़ की कारें, फार्म हाउस समेत लग्जरी अपार्टमेंट में फ्लैट, महंगे होटलों में ठहरने का शौकीन

10/04/2025
UPSC Exam
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

UPSC Exam : छत्तीसगढ़ में यूपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण प्रतिभागियों को बड़ी सौगात, मिलेगा 1 लाख रुपये

29/04/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

पंखा, कूलर से लेकर पलंग तक सब कर गए साफ, BJP विधायक के घर में चोरी

24/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?